For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल - मिरा गिरना किसी की है मसर्रत - ( गिरिराज )

1222    1222    122

है तर्कों की कहाँ.. हद जानता हूँ

मुबाहिस का मैं मक़्सद जानता हूँ

 

करें आकाश छूने के जो दावे

मैं उनका भी सही क़द जानता हूँ

 

बबूलों की कहानी क्या कहूँ मैं

पला बरगद में, बरगद जानता हूँ

 

बदलता है जहाँ, पल पल यहाँ क्यूँ

मै उस कारण को शायद जानता हूँ

 

पसीने पर जहाँ चर्चा हुआ कल
वो कमरा, ए सी, मसनद जानता हूँ

 

यक़ीनन कोशिशें नाकाम होंगीं

मै उनके तीरों की जद, जानता हूँ

 

मिरा गिरना किसी की है मसर्रत   

हुआ है कौन गद गद, जानता हूँ   

******************************
मौलिक एवँ अप्रकाशित
यह गज़ल आ. समर भाई  की गज़ल की अधूरी ज़मीन पर कही है ... अधूरी इसलिये, क्योंकि इसमे काफिया मेरी है और रदीफ आ. समर भाई जी की ... आभार आ. समर भाई जी का ।

Views: 1026

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Mahendra Kumar on May 15, 2017 at 11:47am

है तर्कों की कहाँ.. हद जानता हूँ, मुबाहिस का मैं मक़्सद जानता हूँ.

करें आकाश छूने के जो दावे, मैं उनका भी सही क़द जानता हूँ

वाह! बहुत बढ़िया ग़ज़ल कही है आपने आदरणीय गिरिराज सर. हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए. सादर. 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on May 5, 2017 at 8:40pm

आदरणीय अनुराग भाई , ग़ज़ल उत्साह वर्धन के लिये आपका हार्दिक आभार ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on May 5, 2017 at 8:39pm

आदरनीय गुरप्रीत भाई , गज़ल पर उपस्थिति और सराहना के लिये आपका हृदय से आभार ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on May 5, 2017 at 8:37pm

आदरणीय आशुतोष भाई , उत्साह वर्धन के लिये आपका हृदय से आभार ।

Comment by Gurpreet Singh jammu on May 4, 2017 at 11:13am

आदरणीय गिरिराज भंडारी जी,, बहुत ही खूबसूरत ग़ज़ल कही है आपने,,, हरेक शेअर अपनी कहानी खुद कह रहा है
है तर्कों की कहाँ.. हद जानता हूँ
मुबाहिस का मैं मक़्सद जानता हूँ

करें आकाश छूने के जो दावे
मैं उनका भी सही क़द जानता हूँ

बबूलों की कहानी क्या कहूँ मैं
पला बरगद में, बरगद जानता हूँ

बदलता है जहाँ, पल पल यहाँ क्यूँ
मै उस कारण को शायद जानता हूँ

लाजवाब

Comment by Dr Ashutosh Mishra on May 3, 2017 at 5:39pm

पसीने पर जहाँ चर्चा हुआ कल 
वो कमरा, ए सी, मसनद जानता हूँ...आदरणीय गिरिराज भाईसाब इस बेहतरीन ग़ज़ल के इस शेर के लिए बिशेस रूप से बधाई स्वीकार करें सादर प्रणाम के साथ   

Comment by Ravi Shukla on May 3, 2017 at 10:38am

आदरणीय नीलेश जी और आदरणीय गिरिराज भाई जी आपकी टिप्‍पणियों ने आश्‍वसत किया ओ बी ओ पर होने वाले अभ्‍यास को लेकर । ओ बी बो का ह्दय से आभार कि  शाइर को उसके कलाम से पहचान मिल रही है । आभार ओ बी ओ । ओ बी आे के माध्‍यम से हमने भी सीखा है इसके योगदान से उऋण तो नहीं हो सकते फिर भी हमारी जानकारी में कोई भी सीखने के लिये किसी मंच की जानकारी मांगता है तो उसे ओ बी ओ का रास्‍ता बता देते है । ओ बी ओ जिंदाबाद 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on May 2, 2017 at 12:11pm

आदरणीय मिलेश भाई , गज़ल की सराहना के लिये आपका हृदय से अभार ।

// ब हम सब की ग़ज़लें   किसी और के रँग में नहीं होती,,, सब के   अपने अपने रँग उभरने लगे हैं... //  अगर ऐसा है तो बेहद खुशी की बात है मेरे लिये ...  आभार ये खुशी देने के लिये । मुझे लगता भी है कि . .. शायर शेर ऐसा कहे कि नीचे नाम भी न हो तो अंदाज़ा हो जाये ... ऐसा शेर  कौन कह सकता है .. ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on May 2, 2017 at 12:06pm

आदरनीय बृजेश भाई , हौसला अफज़ाई का तहेदिल से शुक्रिया ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on May 2, 2017 at 12:06pm

आदरणीय तस्दीक भाई , मै अपनी जल्दबाजी के लिये शर्मिन्दा हूँ ... मै ऐसा ही हूँ .. कभी कभी दुबारा भी नही पढता  गज़ल को । इस्लिये मुझसे बेतहाशा गलतियाँ होतीं है .. और एक भरोसा भी है ...कि ओ बीओ में तो आपरेशन होना ही है .. तब सुधार लेंगे .. इस्लिये भी लापरवाही हो जाती है ।
ग़ज़ल की सराहना के लिये आपका हार्दिक आभार ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
Aug 3
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service