For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सभी रिश्ते है मतलब के ये मानो या न मानो तुम,
है मिलते प्यार में धोखे ये मानो या न मानो तुम,
 
रहूँ मैं राम भी बनके अगर हो भरत सा भाई,
है माता कैकई घर मे ये मानो या न मानो तुम,      
 
यकीं मानो न बिगड़ेगा कभी भी गैर के कारण,
करेंगे वार बस अपने ये मानो या न मानो तुम,
 
पड़े अब आँख पर परदे नये रिश्तों के शीशे से,
हैं टूटे खून के धागे ये मानो या न मानो तुम,
 
कलेजा चीर भी दोगे नहीं कुछ मोल है "बागी"
रहा पानी न आँखों में ये मानो या न मानो तुम

Views: 1704

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on June 4, 2011 at 12:35pm
आदरणीय योगराज सर, जिस के सर पर आप जैसे गुणी का हाथ हो वो बहुत ही भाग्यशाली है, मैं भी कुछ एक भाग्यशाली लोगो में शामिल हूँ , आपकी सराहना मेरे लिए बहुत ही मायने रखता है | बहुत बहुत धन्यवाद आपके आशीष वचन हेतु |

प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on June 4, 2011 at 12:23pm
मान लिया बागी जी मान लिया, आपकी ग़ज़ल और वजन-ओ-बहर की जानकारी का लोहा मान लिया ! बहुत सुन्दर ग़ज़ल कही है आपने, दिल से बधाई देता हूँ - स्वीकार करें !

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on June 2, 2011 at 6:50pm

आदरणीय सौरभ भाई साहब, आप का कथन बिलकुल सत्य है "सत्संग" की महिमा वास्तव में अपरम्पार है, सराहना हेतु धन्यवाद |

और पुछल्ला के बारे में केवल इतना भर कहना है कि...........जैसा मैने ऊपर भी कहा "सत्संग" की महिमा वास्तव में अपरम्पार है,


Big Smileys

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on June 2, 2011 at 6:46pm

भाई गणेशजी, इस पंक्तियों और बंदिशों पर मेरी हार्दिक बधाई स्वीकारें. 

कहना न होगा सत्संग की महिमा अपरम्पार है. हर तरह के विकास के रास्ते खोल देती है. मुसलसल परिपक्वता इस बात की परिचायक है. पुनः बधाई.

 

पुछल्ला :

मुबाइल भूल घर पर एक सुनो मैं हीं नहीं जाता..

भुलक्कड़ हैं कई अपने ये मानों या न मानों तुम..   :-))


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on June 2, 2011 at 6:34pm
धन्यवाद नीरज त्रिपाठी जी
Comment by neeraj tripathi on June 2, 2011 at 11:51am
terrific...so true.

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on June 1, 2011 at 6:45pm

आदरणीय तिलक सर, सादर प्रणाम, मेरी खुशकिस्मती है जो आपने इस नाचीज की ग़ज़ल को सराहा और सबसे बड़ी बात कि चूक की ओर ध्यान दिलाया, हालाकि आप की कक्षा से मैंने इसे सिखा भी था, पर फिर भी .......कान पकड़ कर माफ़ी , आगे से हमेशा ध्यान रखूँगा,

धन्यवाद सर |


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Tilak Raj Kapoor on June 1, 2011 at 6:32pm
सामान्‍यतय: ग़ज़ल को कोई शीर्षक नहीं देता लेकिन आपने 'कुछ कड़वा सा एहसास' शीर्षक देकर मन्‍शा पहले ही स्‍पष्‍ट कर दी। गहरे दर्द हैं हर शेर के तसव्‍वुर में, काफ़ी कुछ आज के परिवारों के विघटन की स्थितियॉं भी। ग़ज़ल अच्‍छी है। एक चूक की ओर ध्‍यान दिलाना चाहूँगा। काफि़या में 'में' का प्रयोग इस ग़ज़ल में ग़ल़त है। आपने मत्‍ले के शेर में 'ए' का स्‍वर निर्धारित किया है 'एं' का नहीं। आरंभिक ग़ज़ल के नजंरिये से अभी ये क्षम्‍य है। रदीफ़ खूब लिया है और निभाया भी है।

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on May 31, 2011 at 11:11pm

आदरणीय राजेंद्र भाई साहिब, आप जैसे फनकार से तारीफ़ पाकर ह्रदय प्रफुलित हो उठा, बहुत बहुत धन्यवाद सराहना हेतु |

 

यहां गर हम नहीं आते , बहुत नुकसान में रहते
कहां हम आपसे मिलते ये मानो या न मानो तुम !.......वाह वाह वाह बहुत खूब

 

आप जैसे फनकार को पाकर ओ बी ओ परिवार भी समृद्ध हुआ है, यक़ीनन हम सब गौरवान्वित है आपको अपने मध्य पाकर | स्नेह बनाये रखे |


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on May 31, 2011 at 10:59pm
धीरज भाई, हौसलाफजाई हेतु , धन्यवाद |

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
yesterday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Tuesday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Tuesday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Jul 11
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service