For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

2122 1212 22(112)

आदरणीय बाऊजी द्वारा इस ग़ज़ल का मत्ला सुझाया गया है, उनको सादर नमन
.................................

सोचिये तो जनाब क्या होगी
ख़ूब,दिल से किताब क्या होगी"

इश्क़ से जिसका वास्ता ही नहीं
नींद उसकी ख़राब क्या होगी

क्रोध के घूँट का मज़ा है अलग
इससे बेहतर शराब क्या होगी

खुद खुली इक किताब है जो नफ़र
ज़िल्द उस पर ज़नाब क्या होगी

चल रही ज़िस्म की नुमाइश तो
रूह फिर आफ़ताब क्या होगी

मौलिक अप्रकाशित

Views: 576

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on September 21, 2016 at 5:22pm
आदरणीय शिज़्ज़ु सर सादर आभार, संशोधन कर दिया है, सुधरा रूप प्रस्तुत है

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on September 21, 2016 at 2:33pm

आदरणीय पंकज जी कोशिश अच्छी है मास्साब शायद मास्टर साहब का लघुरूप है, लेकिन यह प्रयोग कुछ खटक रहा है. आ. समर कबीर साहब के सुझावों पर कोशिश करें तो फायदा ज़रूर करें

Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on September 20, 2016 at 11:08pm
आदरणीय रवि भैया को सादर प्रणाम।
Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on September 20, 2016 at 11:07pm
आदरणीय बाऊजी सादर प्रणाम। आपका आशीर्वाद मिला,मैं धन्य हुआ। बतायी गयी गलतियों को सुधारता हूँ।
Comment by Ravi Shukla on September 20, 2016 at 8:54pm
आदरणीय पंकज जी अच्छे अशआर हुए है बधाई हाजिर है
आदरणीय समर साहब ने मतला दे दिया है।बधाई
Comment by Samar kabeer on September 20, 2016 at 6:13pm
अज़ीज़म पंकज कुमार मिश्रा ख़ुश रहो, आपकी ग़ज़ल का मतला कहना बहुत दुश्वार अमल रहा,मतला देखिये:-
"सोचिये तो जनाब क्या होगी
ख़ूब,दिल से किताब क्या होगी"
पहले शैर में तक़ाबुल-ए-रदीफ़ का दोष है,ऊला मिसरा यूँ कर लें :-
"इश्क़ से जिसका वास्ता ही नहीं"
तीसरे शैर में दो ऐब हैं,तक़ाबुल-ए-रदीफ़,और ऐब-ए-तनाफ़ुर,ऊला मिसरा यूँ करें:-
"लत तिरंगे की है लगी जिसको"
इसी शैर के सानी मिसरे में "मास्साब"का अर्थ में नहीं समझ पाया ?
बाक़ी अशआर के लिये बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
1 hour ago
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
3 hours ago
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
16 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
yesterday
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
yesterday
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
yesterday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
yesterday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service