For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हे गणपति! हे विघ्न विनाशक.....वंदना गीत//डॉ. प्राची

हे गणपति! हे विघ्न विनाशक! वंदन तुम स्वीकार करो।
राह कठिन चहुँ ओर अँधेरा, प्रभु तम का संहार करो।

हैं पग के उद्देश्य सभी शुभ
तुम मंज़िल इनको देना,
जो रोकें रस्ता मंज़िल का
उन विघ्नों को हर लेना
तुम असीम हम प्राणी सीमित, प्रभु तुम ही उद्धार करो।हे गणपति...

बिछी बिसातें चौसर की और
मंगल हुए अमंगल हैं,
अपने गढ़ते चक्र-व्यूह और
अपनों से ही दंगल हैं,
सुलझे गुत्थी शह-मातों की, हर उलझन से पार करो। हे गणपति...

जीवन -जैसे जटिल पहेली,
इसको सरल करें कैसे?
भावहीन दिल पत्थर जैसे,
इनको तरल करें कैसे?
सोये हुए भाव-पुञ्जों तक करुणा का विस्तार करो। हे गणपति...

मौलिक और अप्रकाशित

Views: 875

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on September 7, 2016 at 4:29pm

बिछी बिसातें चौसर की और
मंगल हुए अमंगल हैं,
अपने गढ़ते चक्र-व्यूह और
अपनों से ही दंगल हैं,
सुलझे गुत्थी शह-मातों की, हर उलझन से पार करो। हे गणपति...    

लाजवाब बात कही इस बन्द मे , आदरणीया गणपति    वंदना के लिये हार्दिक बधाई ।

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on September 7, 2016 at 11:01am

सुंदर शिल्प में  गणपति वंदना  गीत रचा  है | वाह  -

हे गणपति! हे विघ्न विनाशक! वंदन तुम स्वीकार करो।
राह कठिन चहुँ ओर अँधेरा, प्रभु तम का संहार करो।  या  तम का प्रभु संहार करो 

हार्दिक बधाई  आ.डॉ.प्राची सिंह जी 

Comment by pratibha pande on September 5, 2016 at 8:12pm

इस पावन अवसर पर भक्ति से ओत प्रोत इस रचना के लिए आपको हार्दिक बधाई आदरणीया प्राची जी ...गणपति पर्व की शुभ कामनाएँ प्रेषित हैं 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on September 5, 2016 at 4:55pm

गणपति वन्दन के बोल आपको पसंद आए इसके लिए आभारी हूँ आ० समर कबीर जी और आ० कांता रॉय जी 

सादर 

Comment by Samar kabeer on September 4, 2016 at 5:53pm
मोहतरमा डॉ.प्राची सिंह साहिबा आदाब,अच्छी वंदना की आपने ,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।
Comment by kanta roy on September 4, 2016 at 2:59pm
बिछी बिसातें चौसर की और
मंगल हुए अमंगल हैं,
अपने गढ़ते चक्र-व्यूह और
अपनों से ही दंगल हैं,
सुलझे गुत्थी शह-मातों की, हर उलझन से पार करो। ...... वाह! गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर यह अनुपम सौगात है हम सबके लिये। बेहतरीन पद्य का सृजन हुआ है आपके द्वारा आदरणीया प्राची जी।बधाई प्रेषित है। गणेश चतुर्थी पर्व की शुभ कामनायें आपको।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
14 hours ago
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Tuesday
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service