For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

बदरिया कहाँ गई // कान्ता राॅय

सावन की बुनझीसी सखी है तन में लगाए आग .......बदरिया कहाँ गई

गोर बदन कारी रे चुनरिया ,सर से सरकी आज ......बदरिया कहाँ गई

सावन भादों रात अंहारी थर - थर काँपय शरीर ...... बदरिया कहाँ गई

दादूर मोर पपीहा बोले कहाँ गये  रघुनाथ.....बदरिया कहाँ गई

अमुआँ की डारी झूले नर- नारी मैं दहक अंगार ....बदरिया कहाँ गई

उमड़ उमड़े नदी जल पोखर तन में रह गई प्यास...... बदरिया कहाँ गई

सब सखी पहिरय हरीयर चुड़ी मोरा कंगना उदास ...... बदरिया कहाँ गई

सावन पिया आवन कह गये नैहर कैसे जाऊँ ..... बदरिया कहाँ गई

सुध बिसरे मेरी प्रीत की प्रीतम सौतन घर किये वास ......... बदरिया कहाँ गई

तरूण बयस मोरा पिया तेजल भीजल देह लगे आग ...... बदरिया कहाँ गई

जग हरीयाली सगरे छाई मोरा मन सुखमास ....... बदरिया कहाँ गई

बेली चमेली करे अठखेली बरखा झींसी फुहार ......बदरिया कहाँ गई

पिया जब आये आस पुराये सावन हुआ मधुमास .....बदरिया आ ही गई

मौलिक और अप्रकाशित

Views: 727

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by kanta roy on August 11, 2015 at 6:39pm
हा हा हा हा .....इतनी सुंदर आत्मीयता भरे प्रोत्साहन पाकर मै मुग्ध हो उठी हूँ आदरणीया प्रतिभा जी । सादर नमन आपको
Comment by pratibha pande on August 11, 2015 at 2:54pm
बहुत भीनी भीनी सी सोंधी गंध लिए हुए है ये रचना , आपके रचनाधर्म के तरकश का एक और दिल पे लगने वाला तीर बधाई आपको आ०कांता जी
Comment by kanta roy on August 9, 2015 at 9:45pm
आदरणीय जवाहरलाल जी , हम सबको इस तरह के लेखन करने की बेहद जरूरत है । नई तकनीकों को अपनाते हुए हमें अपने पारम्परिक लेखन को भी नव सृजन से तरो ताजा करते रहना चाहिए । सादर नमन रचना पर प्रतिक्रिया हेतु ।
Comment by JAWAHAR LAL SINGH on August 9, 2015 at 12:12pm

हरी हरी सर से सरके चुनरिया बदरिया आयो हे हरी 

पिया बिन सूनी आज सेजरिया बदरिया आयो हे हरी

बिहार में प्रचलित कजरी के बोल मैं यहाँ प्रस्तुत कर रहा हूँ आदरणीया कांता रॉय जी 

वैसे आपकी रचना सावन के मौसम के अनुरूप है और सावन में गीतों, झूलों, कजरियों का माहौल कभी रहता था ...आज यह सब लुप्तप्राय सा हो गया है ...सादर!

Comment by kanta roy on August 8, 2015 at 7:34am
आपका बचपन याद आना इस रचना पर मेरा रचना कर्म सफल हुआ आदरणीया डा. आशुतोष कुमार जी । इस तरह के लोकगीत हमारी माँ गाया करती थी बचपन में । ये गीत हमारे संस्कार और संस्कृति का हिस्सा रही है सदा से । इसकी मिठास दशकों पूर्व जितनी थी ये अाज भी उतनी ही कायम है बिलकुल मिश्री के समान । आभार आपको तहे दिल से ।
Comment by kanta roy on August 8, 2015 at 7:30am
रचना पर मुझे प्रोत्साहित करने के लिए दिल से आपको आभार आदरणीय कृष्णा मिश्रा जान गोरखपूरी जी ।
Comment by kanta roy on August 8, 2015 at 7:28am
मैने लोकगीत के आधार पर ही इस रचना पर कोशिश की है । मेरी इस कोशिश की सराहना के लिए हृदयतल से आभार आपको आदरणीय मिथिलेश जी
Comment by Dr Ashutosh Mishra on August 7, 2015 at 1:14pm

आदरणीया इस तरह की रचना पहली बार इस मंच पर पढ़ रहा हूँ ..इस रचना को पढ़कर बचपन के दिन याद आ गए जब इस तरह के मिलते जुलती रचनाएँ सुनने को मिल जाया करती थी //ढेर सारी बधाई के साथ सादर 

Comment by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on August 6, 2015 at 9:11pm

वाह! आ० आपकी रचनाकर्म के विविध रंग देखते ही बन रहे है! सावन की मस्ती में ओत-प्रोत इस लोगगीत पर तहेदिल से बधाई!


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on August 6, 2015 at 12:01pm

आदरणीया कांता जी, बहुत ही सुन्दर रचना हुई है. लालित्य से परिपूर्ण इस प्रस्तुति पर हार्दिक बधाई. लोकगीतों की तर्ज़ पर इसे गुनगुनाते हुए आनंद आ गया. सादर 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
yesterday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
May 19
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
May 19
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
May 18
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service