For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल--पागल! वहाँ से दूर रख (मिथिलेश वामनकर)

2122 / 2122 / 2122 / 212     (इस्लाही ग़ज़ल)

 

बेबसी को याख़ुदा मुझ नातवाँ से दूर रख        

या तो ऐसा कर मुझे मुश्किल जहाँ से दूर रख

 

उस परीवश को घड़ी भर आज जाँ से दूर रख

एक दिन तो जिंदगी आहो-फुगाँ से दूर रख

 

ख़ाक कर देंगे तख़य्युल-ओ-तगज्जुल मान ले     

अपनी ग़ज़लों को सियासत की ज़ुबाँ से दूर रख

 

हाशिया देता नहीं वो, कह रहा इस दीप को

इस जमीं से दूर रख, उस आसमाँ से दूर रख

 

दौलतें तहजीब जिनकी औ खुदा पैसा रहा

बेटियों को ऐसे ऊँचें खानदाँ से दूर रख

 

वाकिया था, हादसा बन हो गया है मज़हबी

उस सुलगती आग को हर इक मकाँ से दूर रख

 

आसमाँ अपना दिखा के लूट लेगा छत मेरी

ये गुजारिश है ख़ुदा, उस साएबाँ से दूर रख

 

आज मत समझा मुझे सच, राम ही मेरा ख़ुदा

अब मुझे उस बाबरी की दास्ताँ से दूर रख

 

अब किसी की याद का बख्तर नहीं है सीने में

ज़ार दिल को आज वहशत के समाँ से दूर रख

 

वाहवाही नासमझ की, है सुखनवर की कज़ा

याखुदा इतना करम, उस कद्र-दाँ से दूर रख

 

जिस तरह चाहे मुझे चल आजमा ले तू, मगर

बस जरा ना-कामयाबी.... इम्तिहाँ से दूर रख

 

आज ऐसा हो न जाए तेरा सीना चीर दे

चल हटा दे डायरी, पागल.! वहाँ से दूर रख

 

सिर्फ क्या हासिल हुआ ‘मिथिलेश’ ये मत सोच तू

दोसती को कम-से-कम सूदो-ज़ियाँ से दूर रख

 

------------------------------------------------------
(मौलिक व अप्रकाशित)  © मिथिलेश वामनकर 
----------------------------------------------------

Views: 1193

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on July 27, 2015 at 12:13pm

आदरणीय रवि जी, आप जैसे अनुभवी रचनाकार से दाद पाना मेरे लिए मायने रखता है,  आपने इस शेर पर मार्गदर्शन प्रदान है -

//वाकिया था, हादसा बन हो गया है मज़हबी
उस सुलगती आग को हर इक मकाँ से दूर रख//

इस शेर को मैंने लिखा था- मेरे मकाँ से दूर रख, जिसे आदरणीय गिरिराज सर ने सारे मकाँ से दूर रख करने हेतु मार्गदर्शन दिया तो मैंने हर इक मकाँ से दूर रख कर दिया अब आपने और दायित्व बढ़ा दिया सारे जहाँ से दूर रख.....लगा था अपना घर बचाने की चिंता में और आपने सारे जहाँ का दायित्व सौंप दिया.... आपका कहना बिलकुल सही है लेकिन चूंकि जहाँ काफिया का प्रयोग दूसरे शेर में कर चूका हूँ इसलिए इस शेर पर और कुछ सोचता हूँ या फिर ग़ज़ल से हटा दूंगा. सादर 

अब किसी की याद का बख्तर नहीं जो झेल ले 

बहुत ही शानदार इस्लाह..... आपकी मंजी हुई सोच और अनुभव का ही परिणाम है कि इतना सटीक मार्गदर्शन किया है.  

मार्गदर्शन, सराहना और उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के लिए हार्दिक आभार. बहुत बहुत धन्यवाद.

//अस्‍तु टिप्‍पणी हेतु क्षमा // --> ऐसी  टिप्पणी से मुझे दुःख होता है. कृपया क्षमा जैसे शब्द अपने अनुज के लिए प्रयोग न करें, निवेदन है. आप मेरे अग्रज है और आप जैसे अनुभवी मेरी रचना पर आ जाए तो रचना का मान बढ़ जाता है. मेरा मान बढ़ जाता है. आपने मुझे सीखने योग्य माना यही मेरे लिए बड़ी बात है.  सादर 

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on July 27, 2015 at 11:59am
बड़ी खूबसूरत ग़ज़लल हुई है आदरणीय मिथिलेश जी, दिली दाद कुबूल कीजिए

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on July 27, 2015 at 11:39am

आदरणीया राजेश दीदी, ग़ज़ल आपको पसंद आई लिखना सार्थक हो गया. सराहना और उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के लिए हार्दिक आभार. नमन 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on July 27, 2015 at 11:38am

आदरणीय विजय शंकर सर, सराहना और उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के लिए हार्दिक आभार. बहुत बहुत धन्यवाद 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on July 27, 2015 at 11:37am

आदरणीया डॉ नीरज शर्मा जी, सराहना, सकारात्मक और उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के लिए हार्दिक आभार.


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on July 27, 2015 at 11:35am

आदरणीय विजय निकोर सर, सराहना, स्नेह और उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के लिए हार्दिक आभार. नमन 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on July 27, 2015 at 11:34am

आदरणीया कांता जी सराहना, आत्मीय प्रशंसा और उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के लिए हार्दिक आभार.


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on July 27, 2015 at 11:34am

आदरणीय गिरिराज सर, सराहना, मार्गदर्शन और उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के लिए हार्दिक आभार.

आपने सही कहा 'मेरे' को 'हर इक' कर दिया सादर 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on July 27, 2015 at 11:31am

आदरणीय समर कबीर जी, सराहना, मार्गदर्शन और उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के लिए हार्दिक आभार. नेट समस्या की वज़ह से विलम्ब से उत्तर दे रहा हूँ. कल कुछ समय के लिए कनेक्टिविटी बनी तो एडिट कर तत्काल ब्लॉग पोस्ट किया फिर नेट ओबीओ को सपोर्ट नहीं कर रहा था. आपने सही कहा मतले के मिसरा-ए-उल में कमजोर दिल से मेरे हौसलों को दूर रख कर उसकी रक्षा करना कहना चाह रहा था जो कहने में पूरी तरह असफल रहा और मिसरे का मतलब ही दूसरा हो गया. इसलिए आपके मार्गदर्शन अनुसार सुधार कर दिया. 

तर्ह / तरह की तरकीब पर स्पष्ट नहीं हूँ. चूंकि आदतन तरह का प्रयोग करता हूँ, इसलिए मिसरा "जिस तरह चाहे मुझे ......" से ही लिखा था बाद में एडिट कर दिया क्योकिं बहुत से मिसरों में तरह की तरकीब तर्ह देखी है. कृपया तर्ह और तरह में अंतर स्पष्ट करने की कृपा करें. सादर निवेदन....

Comment by Ravi Shukla on July 27, 2015 at 11:28am

आरणीय मिथिलेश भाई

गजल में शेर शेर दर बधाई स्‍वीकार करें

मैं कुछ शेर इस तरह कहने की कोशिश करता

मार्ग दर्शन दीजियेगा कि मै कितना सही हूँ जिससे कि हमारी तबा आजमाई को दिशा मिले

उस सुलगती आग को हर इक मकाँ से दूर रख

मेरी विनम्र राय में '' हर इक मकां''   से ''सारे जहां'' का अर्थ ज्‍यादा वसीअ हो सकता है

अब किसी की याद का बख्तर नहीं है सीने में

'' है सीने में '' को '' जो झेल ले '' कहता

हमारा ख्‍याल कितना सही है कृपया आप/ सुधि जन बतायें

मिथिलेश जी की रचना के बहाने हम अपनी सोच को भी मांजने की कोशिश कर रहे है । हम खुद अभी सीख रहे है

अस्‍तु टिप्‍पणी हेतु क्षमा ।

उस परीवश को घड़ी भर आज जाँ से दूर रख

एक दिन तो जिंदगी आहो-फुगाँ से दूर रख

इस शेर के लिये दिली दाद कुबुल फर्माएं

ये परीवश और आहो फ़ुगां ही तो हर ग़ज़ल की कैफियत बनते है । 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
2 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
2 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
6 hours ago
Sushil Sarna posted blog posts
21 hours ago
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
22 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
yesterday
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
Sunday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service