For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गजल - कि तब जाके सुदर्शन को पडा मुझको उठाना था!

1222 1222 1222 1222

मेरी कुछ भी न गलती थी मगर दुश्मन जमाना था!
जमाने को मुझे मुजरिम का यह चोला उढ़ाना था!!

मेरे हाथों में बन्दूकें कहाँ थी दोस्त मेरे तब!
मैं तो बच्चों का टीचर था मेरा मकसद पढ़ाना था!!

हजारों कोशिशे की बात मैनें टालने की पर!
कहाँ टलती? रकीबों को तो मेरा घर जलाना था!!

मेरा भी था कली सा एक नन्हा,फूल सा बेटा!
वही मेरा सहारा था वही मेरा खजाना था!!

उतर आये लिये हथियार घर में जब अधर्मी वें!
कि तब जाके सुदर्शन को पडा मुझको उठाना था!!








मौलिक व अप्रकाशित!

Views: 1540

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Anurag Prateek on December 29, 2014 at 5:48pm

मुझे शूली चढ़ा दो तुम मुझे फाँसी लगा दो अब!
ये दिन जब से चला तब से पता है आज आना था!!--कोई मतलब नहीं निकल रहा है 

Comment by Anurag Prateek on December 29, 2014 at 5:47pm

मुझे उस पर भरोसा था वो ऐसी हो नहीं सकती!
मगर उस बेवफा को भी जमाने को हँसाना था!!-- tukbandi hai

Comment by Rahul Dangi Panchal on December 29, 2014 at 4:02pm
आदरणीय khursheed khairadi जी अगर आप ऐब वाले शे'रो को इंगित कर देते तो मुझे सुधारने मे समझ हती
Comment by Rahul Dangi Panchal on December 29, 2014 at 3:54pm
आदरणीय khursheed khairadi जी मैं समय मिलते ही इसे सुधारने का प्रयत्न करूंगा! बहुत जल्दबाजी में लिख कर पोस्ट कर दी थी माफी चाहता हुँ अभी गजल को समय की जरूरत थी ! आदरणीय मुझे उरूज,जरब,आदि की तनिक भी नाॉलिज नहीं ! क्रपया अगर आप मेरी मदद करों तो बडी मेहरबानी होगी! नमन!
Comment by khursheed khairadi on December 29, 2014 at 3:34pm

आदरणीय राहुल डांगी साहब ,काफ़ी सारे भाव समेटे हुये काफ़ी तवील ग़ज़ल है |बहुत बहुत बधाई आपको |लंबी बह्र और लंबी ग़ज़ल होने से कहीं कहीं भावों का कसाव बिखर रहा है |सदर और इब्तिदा में बार बार कि का प्रयोग अखरता है |अरूज़ो-ज़रब में में आगे एक हर्फ़ बढ़ाया जा सकता है लेकिन हश्वैन में खटकता है ,लय  बाधित होती है|देखें '  मेरा तो काम पढ़ाना था!!     थे और मैं एक था पांडव|

      वैसे हर शेर हज़ार रंग बिखेरता हुआ है |ग़ज़ल बहुत पसंद आई |ढेरों दाद कबूल फरमावें |सादर 

Comment by Rahul Dangi Panchal on December 29, 2014 at 2:15pm
आदरणीय Er. Ganesh Jee "Bagi" जी बहुत बहुत धन्यवाद! आपके सुझाव पर ध्यान देता हुँ!सादर नमन!

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on December 29, 2014 at 2:04pm

मतला में यदि उला को सानी और सानी को उला कर दिया जाय तो कहन और निखर कर आएगा, 

//मैनें तो लाख कोशिश की थी सब कुछ टाल देने की ने की दोस्त!//

//जिसे मेरा सहारा था उसे जिसे मुझको बचाना था!!//

//दुशासन थे शकूनी थे, थे दुर्योधन मेरे दुश्मन!//
बार बार थे , मिसरा को कमजोर कर रहा है, इसको देखिये जरा .
कुल मिलाकर यह कहना है कि हर शेर को तनिक कसने की जरुरत है, इस प्रयास पर बहुत बहुत बधाई .

Comment by Rahul Dangi Panchal on December 29, 2014 at 11:30am
आदरणीय श्याम नारायन जी शुक्रिया!
Comment by Shyam Narain Verma on December 29, 2014 at 10:30am

" बहुत खूब ! इस सुंदर गजल हेतु बधाई स्वीकारें । "

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service