For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल- सारथी || बेख़ुदी में पुकारा करेंगे ||

बेख़ुदी में पुकारा करेंगे 

बोल कैसे गुजारा करेंगे /१

आज उनसे निगाहें लड़ीं हैं 

आज जश्ने-बहारा करेंगे /२ 

शोरगुल में कहाँ बात होगी 

कनखियों से इशारा करेंगे /३

बेतहाशा हसीं आप हैं जी 

रोज सदके उतारा करेंगे /४ 

देखना हमसे मिलकर गये हैं 

आईने को निहारा करेंगे /५ 

...........................................
सर्वथा मौलिक व अप्रकाशित

अरकान: २१२ २१२ २१२२

Views: 777

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on November 1, 2014 at 8:42am

देखना हमसे मिलकर गये हैं 

आईने को निहारा करेंगे  ------ लाजवाब शे र और पूरी गज़ल के लिये दिली बधाइयाँ स्वीकार करें , आ. बैद्यनाथ भाई ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on October 30, 2014 at 9:41pm

देखना हमसे मिलकर गये हैं 

आईने को निहारा करेंगे /५ ---वाह्ह ग़ज़ल का शेर हुआ 

बहुत सुन्दर ग़ज़ल दाद कबूलिये 

Comment by Saarthi Baidyanath on October 30, 2014 at 9:03pm

आदरणीय gumnaam pithoragarhi जी , सादर नमन ! आपने अपनी पसंद जाहिर की, नत मस्तक हूँ ! स्नेह देते रहिएगा .. आपका :)

Comment by Saarthi Baidyanath on October 30, 2014 at 9:02pm

आदरणीय डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव जी , आपके आशीष से हिम्मत बढ़ गई ! बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित कर रहा हूँ ! सादर नमन सहित :)

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on October 30, 2014 at 4:58pm

प्रभाव् पूर्ण --- अच्छी कोशिश i

Comment by gumnaam pithoragarhi on October 30, 2014 at 4:49pm
शोरगुल में कहाँ बात होगी

कनखियों से इशारा करेंगे



देखना हमसे मिलकर गये हैं

आईने को निहारा करेंगे

waah khoob sir ji,,,,,,,,,,,,,
Comment by Saarthi Baidyanath on October 30, 2014 at 1:28pm

आदरणीय  Shyam Narain जी , चरण स्पर्श ! सादर आभार स्वीकार करें ! आपके निरंतर स्नेह का अभिलाषी - सारथी :)

Comment by Saarthi Baidyanath on October 30, 2014 at 1:27pm

जनाब  Nilesh Shevgaonkar साहिब , बहुत मेहरबानी ! आपकी मुहब्बत का शुक्रगुजार हूँ ! आपने अपने पसंद को जाहिर किया ..और नाचीज की हौसलाअफजाई की ...इनायत आपकी ! सादर नमन सहित :)

Comment by Saarthi Baidyanath on October 30, 2014 at 1:25pm

आदरणीय  narendrasinh chauhan जी , सादर प्रणाम ! आपका प्रोत्साहन व स्नेह पाकर हर्षित हूँ ! कोटिशः आभार सहित :)

Comment by Nilesh Shevgaonkar on October 30, 2014 at 10:54am

देखना हमसे मिलकर गये हैं 

आईने को निहारा करेंगे .... आहा ..क्या शेर हुआ है वाह ..ग़ज़ल हो गयी इस एक शेर से ..वाह वाह 
.

शोरगुल में कहाँ बात होगी 

कनखियों से इशारा करेंगे.... ये शेर भी बहुत अच्छा लगा ..बधाई 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
5 minutes ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
7 minutes ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
12 minutes ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
16 minutes ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
17 minutes ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
23 minutes ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"अमराई में उत्सव छाया,कोयल को न्यौता भिजवाया। मौसम बदले कपड़े -लत्ते, लगे झूमने पत्ते-…"
30 minutes ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"ठण्ड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं बौराने। पंछी गाते सुर में…"
40 minutes ago
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"लघुकथा किसी विसंगति से उभरती है और अपने पीछे पाठको के पीछे एक प्रश्न छोड़ जाती है। सबकुछ खुलकर…"
1 hour ago
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश जी स्वयं के प्रचार प्रसार के लिए इस तरह के प्रायोजित कार्यक्रमों का चलन साहित्य और…"
1 hour ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"  जी ! //हापुस लँगड़ा नीलम केसर। आम सफेदा चौसा उस पर।।//... कुछ इस तरह किया जा सकता है.…"
1 hour ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद मेरे इस प्रयास पर आपकी प्रतिक्रिया और सुझाव हेतु। बेटा या यार शब्द सामान्य या…"
1 hour ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service