For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

नई दिशायें खोज डालतें हैं-- डा० विजय शंकर

किताबें ज्ञान हैं , प्रतिमान हैं .
प्रतिबन्ध हैं , दंड हैं , विधान हैं ,
बस कभी कभी हमारे और
आपके प्रति अंध हैं , अज्ञान हैं ,
औरों के लिए महान हैं ,
उनकीं समस्याओं के उत्तर
उनमें विद्यमान हैं .
बस हमारी समस्याओं से ,
अनभिज्ञ हैं , अनजान हैं .
चलो , स्वयं को फिर से विचारते हैं ,
जिन रास्तों से आये
उन्हें मुड़कर निहारते हैं
चूक हुई नज़र आये तो
नये रास्ते निकालते हैं .
दूसरों के पद चिन्हों पर क्यों चले
नैये नैये पद चिन्ह स्वयं ढालते हैं .
अतीत में हम जिन रास्तों पर चले थे
उन पर हमें कौन से पद चिन्ह मिले थे
क्यों खोजें हम किसी के पद चिन्ह
चलो , नई दिशायें खोज डालतें हैं.
कुछ नया ,बिलकुल नया कर डालते हैं .

मौलिक एवं अप्रकाशित.
डा० विजय शंकर

Views: 441

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Dr. Vijai Shanker on July 22, 2014 at 12:17am
धन्यवाद आदरणीय लक्ष्मण धामी जी .
Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on July 16, 2014 at 11:50am

आ0 भाई विजय शंकर जी नवनिर्माण का आहवान करती इस प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई ।

Comment by Dr. Vijai Shanker on July 14, 2014 at 4:36pm
आदरणीय डॉ o गोपाल नरायन जी , आपकी टिप्पड़ी से रचना को बल मिला है ,
बधाई के लिए धन्यवाद .
Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on July 14, 2014 at 3:00pm

बहुत सुन्दर विचार i

लीक लीक कायर  चलें  लीकहि  चलें  कपूत

लीक छांड़ि तीने चलें  शायर , सिंह, सपूत  i

नए राहो के अन्वेषी आपका स्वागत i

Comment by Dr. Vijai Shanker on July 14, 2014 at 2:02pm
कहीं कोई प्रयास तो सकारात्मक होना ही चाहिए , आशा की कोई किरण तो दिखाई पड़नी ही चाहिए .
आदरणीय जीतेन्द्र जी , बहुत बहुत धन्यवाद .
Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on July 14, 2014 at 9:46am

आदरणीय डा.विजय शंकर जी. आपकी रचनाओं में हमेशा जीवन के प्रति एक गहरे विचार पढने को मिले है,जिनमें आप बहुत ही सुन्दरता से एक सकारात्मक अंत देते है. सहज-सरल शब्दों का उपयोग भी बखूबी रहता है जिससे रचना के भाव को आसानी से समझा जा सकता है.
चलो , नई दिशायें खोज डालतें हैं.
कुछ नया ,बिलकुल नया कर डालते हैं............सच! है कब तक, अगर चौराहे पर खड़े हो किसी नई राह पर निकलना ही बेहतर होता है, आपको हार्दिक बधाइयाँ

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
12 hours ago
amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
yesterday
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
yesterday
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service