For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

राजरानी के नवासे आप हैं - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

2122        2122     2122      212


जानता  हूँ  देह   के  बेलौस  प्यासे  आप  हैं
किन्तु जनता की नजर में संत खासे आप हैं

*
खुशमिजाजी आप की सन्देश देती और कुछ
लोग कहते  यूँ बहुत पीडि़त  जरा से  आप है

*
राह में उगते  बबूलों  को  तुम्हीं  सीचा  किये
किसलिए  फिर दर्द  पर  मेरे  रुआँसे आप हैं

*
आपका रुतवा सियासत में है केवल इसलिए
देश   कहता  राजरानी  के  नवासे  आप   हैं

*
कह रहे मुझको तमाशेबाज , तुम भी खूब हो
पर हकीकत  रोज करते  तो तमाशे  आप हैं

*
जानते हो  खुद के  बारे भाग दसवाँ भी नहीं
और  मेरी फितरतों के  सौ खुलासे  आप  हैं

रचना मौलिक और अप्रकाशित

Views: 854

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 1, 2014 at 9:36am

सभी विद्वजनों और शुभचिंतकों का हार्दिक आभार कि उत्साहवर्धन के साथ साथ कमियों से भी अवगत कराया. दरअसल शुतुरगुरबा एब का ज्ञान न होने के कारन इसमें कमियां रह गयी . अब भविष्य में इस कमी को न आने दूंगा .

जिन पंक्तियों में यह दोष आ रहा है उनमे सुधर के साथ इस प्रकार पढ़ा जा सकता है -

१. राह में उगते  बबूलों  को  तुम्हीं  सीचा  किये = राह में उगती  बबूलें आप ही  सीचा  किये

२. कह रहे मुझको तमाशेबाज , तुम भी खूब हो  =आप कहते हैं तमाशेबाज मुझको क्या गजब

३. जानते हो  खुद के  बारे भाग दसवाँ भी नहीं = जानते हैं  खुद के  बारे भाग दसवाँ भी नहीं

आप सभी से अनुरोध है कि सुधार पर प्रतिक्रिया अवश्य दें . हार्दिक धन्यवाद .


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 1, 2014 at 2:01am

कहन तो लाजवाब हुई है, अंदाज़ भी रोचक है. लेकिन कई शेर एक ही इंगित के लिए तुम, आप दोनों के सर्वनाम में झूलते दिख रहे हैं. यह दोष माना जाता है.

शुभेच्छाएँ.

Comment by savitamishra on April 19, 2014 at 7:59pm


सुन्दर ग़ज़ल


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on April 19, 2014 at 6:52pm

सामयिक कहन पर सुन्दर ग़ज़ल हुई है , हार्दिक बधाई 

पर, तीसरे , पांचवें और छठे शेर में शुतुर्गुर्बा का ऐब बन रहा है ...उसे देख लें 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on April 14, 2014 at 12:15pm

आदरणीय लक्ष्मण भाई , पूरी ग़ज़ल बहुत लाजवाब कही है , आपको मेरी दिली बधाइयाँ !! बहुत पीडि़त  जरा से  आप है -- इस मिसरे मे बहुत और ज़रा सा - दोनो एक साथ हैं , सोच के देखियेगा !!

Comment by भुवन निस्तेज on April 13, 2014 at 11:40pm

एह्तारीन गज़ल के  लिए दाद कबूल करें आदरणीय.  

Comment by Anurag Singh "rishi" on April 13, 2014 at 12:58pm

वाह खूबसूरत ग़ज़ल बेहद संजीदा तरीके से व्यंग करते शेर
दाद क़ुबूल फरमाएं

Comment by Shyam Narain Verma on April 12, 2014 at 3:17pm
बहुत सुन्दर गजल।  ढेरों दाद कुबूल करें। सादर.............
Comment by gumnaam pithoragarhi on April 12, 2014 at 12:39pm

जानता  हूँ  देह   के  बेलौस  प्यासे  आप  हैं
किन्तु जनता की नजर में संत खासे आप हैं

*
खुशमिजाजी आप की सन्देश देती और कुछ
लोग कहते  यूँ बहुत पीडि़त  जरा से  आप है

*

वाह सर जी ग़ज़ल अच्छी लगी बधाई

Comment by वेदिका on April 12, 2014 at 10:05am
बहूत खूब सम सामयिक गजल हुयी है। बेहतरीन शेर हुए है। आ0 शिज्जू जी की बात 'शे का दोष' को गौर करिएगा।
बधाई प्रेषित करती हूँ
सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन ।फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
3 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
6 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
9 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
9 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
13 hours ago
Sushil Sarna posted blog posts
yesterday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
yesterday
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service