For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

चलो मिलते हैं वहाँ ........ मीना पाठक

धरती के उस छोर पर 
धानी चूनर ओढ़ कर    
वसुधा मिलती हैं अनन्त से जहाँ
चलो मिलते हैं वहाँ !!
 
बन्धन सारे तोड़ कर
लहरों की चादर ओढ़ कर
दरिया मिलता है किनारे से जहाँ
चलो मिलते हैं वहाँ!! 

पर्वतों से निकल कर
लम्बी दूरी चल कर
नदियाँ मिलती है सागर से जहाँ
चलो मिलते हैं वहाँ!! 

बसंती भोर में
खिले उपवन में
भँवरे फूलों से मिलते हैं जहाँ
चलो मिलते हैं वहाँ !!

स्वाति नक्षत्र के
वर्षा की इक बूँद से
तृप्त हो चातक मिलता है जहाँ
चलो मिलते हैं वहाँ!! 

पूनम की रात में
चाँदनी विस्तार से
किलोल करती मिलती हैं जहाँ
चलो मिलतें हैं वहाँ !!
 

जमुना के तट पर
बाँध उमंगो की डोर
मिलती है राधा कृष्ण से जहाँ
चलो मिलते हैं वहाँ !!

सांसों की लय तोड़ कर
नश्वर काया छोड़ कर
आत्मा परमात्मा से मिलती है जहाँ
चलो मिलते हैं वहाँ !!

मीना पाठक 

मौलिक/अप्रकाशित 

Views: 867

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Meena Pathak on November 30, 2013 at 1:38pm

आदरणीय पंकज त्रिवेदी जी बहुत बहुत हार्दिक आभार स्वीकारें | रचना पर आपकी उपस्थिती मेरे लिए आप का आशीर्वाद है | सादर 

Comment by Meena Pathak on November 30, 2013 at 1:35pm

हार्दिक आभार आदरणीय बृजेश जी | बहुत बहुत आभार स्वीकारें | सादर 

Comment by Meena Pathak on November 30, 2013 at 1:34pm

आदरणीया प्राची जी मैं कई दिनों से इस रचना को ले कर दुविधा मे थी कि मैंने ये क्या लिखा है किसी को पसन्द आएगी भी कि नही OBO पर डालने से डर रही थी पर डरते डरते मैंने इसे पोस्ट कर दिया उसके बाद धड़कते दिल और फिंगर क्रोस कर  बार बार मोबाइल की खिड़की से झाँक झाँक कर देख रही थी,आ० कुन्ती दी, आ० गोपाल जी फिर आप की टिप्पणी ने तो मुझे गद्गद कर दिया | सच मे मेरा लिखना सार्थक हुआ | आप सब की हौसलाफजाई ही मुझे लिखने को प्रेरित करती है | आप की टिप्पणी मेरे लिए अनमोल है | बहुत बहुत आभार आ० प्राची जी | सादर    

Comment by Meena Pathak on November 30, 2013 at 12:53pm

आदरणीय गोपाल नारायण जी सही कहा आप ने बड़े ही मनोरम स्थल हैं | रचना सराहने हेतु आभार स्वीकारें | सादर 

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on November 30, 2013 at 8:22am

बहुत  ही सुंदर  मनमोहक रचना ,बधाई स्वीकारें आदरणीया मीना दीदी

Comment by annapurna bajpai on November 29, 2013 at 10:51pm

आदरणीया मीना जी बहुत सुंदर भावभिव्यक्ति , सुंदर शिल्प के साथ सुदर रचना बहुत बधाई आपको । ऐसे ही रचनाएँ रचती रहे । 

Comment by Pankaj Trivedi on November 29, 2013 at 9:51pm

मीना जी, आपकी रचनाएँ हमेशा पढ़ता हूँ.. मगर बहुत गहराई की अनुभूति उभर आई है.. कविता को सम्पूर्णता की ओर अग्रेसर करने में आपकी सफलता ने मन मोह लिया.. बधाई 

Comment by बृजेश नीरज on November 29, 2013 at 9:30pm

बहुत ही सुन्दर रचना है! आदरणीया प्राची जी इस रचना के विषय में पहले ही इतना कह चुकी हैं कि अब कहने को कुछ शेष नहीं है.

आपको हार्दिक बधाई!


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on November 29, 2013 at 8:12pm

आदरणीया मीना जी 

आपकी इस प्रस्तुति नें बस मोह लिया.... आपकी अब तक की सबसे सुन्दर रचना है ये... और इतनी खूबसूरत की तारीफ़ के लिए शब्द कम हैं 

कथ्य, शिल्प, शब्द चयन, भाव, माधुर्य, रस हर लिहाज से एक अति उन्नत प्रस्तुति के लिए बहुत बहुत बधाई स्वीकार करें 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on November 29, 2013 at 7:20pm

मीना जी

बड़े मनोरम स्थल आपने चुने  

इस भावपूर्ण कविता  के लिए आपको भूरि भूरि बधाई  i

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"  आदरणीय अजय गुप्ता अजेय जी सादर, प्रथम दो चौपाइयों में आपने प्रदत्त चित्र का सुन्दर वर्णन…"
5 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर नमस्कार,  प्रदत्त  चित्र पर आपने सुन्दर चौपाइयाँ…"
6 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"दिल रुलाना नहीं कि तुझ से कहें हम ज़माना नहीं कि  तुझ से कहें । अच्छा शेर हुआ। ज़माना तो…"
6 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"वो तराना नहीं कि तुझ से कहें आशिक़ाना नहीं कि तुझ से कहें । यह शेर कहता है कि यह तराना आशिक़ाना…"
6 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"यह मेरी बेध्यानी का परिणाम है, मुझे और सतर्क रहना पड़ेगा। "
7 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"यह तो ऋचा जी की ग़ज़ल पर कहा था, यहॉं न जाने कैसे चिपक गया। आपकी ग़ज़ल अभी पढ़ी नहीं है।"
7 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"मुझे लगता है कि मूल ग़ज़ल के शेर की विवेचना यह समझने में सहायक होगी कि ऐसी कठिन ज़मीनों पर शेर कैसे…"
7 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय तिलक जी नमस्कार  बहुत बहुत आभार आपका इतनी बारीक़ी से  हर एक बात बताई आपने और बेहतर…"
7 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"कुछ भी होना नहीं कि तुझसे कहें रोना धोना नहीं कि तुझसे कहें १ मतले में जो क़ाफ़िया निर्धारित हुआ…"
9 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"ग़ज़ल में बह्र, रदीफ़, क़ाफ़िया का पालन अच्छा हुआ है। ग़म-ए-दौलत मिली है किस्मत से, ये लुटाना नहीं…"
9 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय, मैने तो आना के हिसाब से ही सब काफिया लिखे है। पूरी रचना पर टिप्पणी करते तो कुछ सीखने का…"
10 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें। शेर का शेर के रूप में पूरा होना और एक…"
15 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service