For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

!!!! टूटते विश्वास को !!!! नवगीत !!!! ( गिरिराज भंडारी )

!!!! टूटते विश्वास को !!!! नवगीत !!!!

किस तरह से

मै बचा लूँ

टूटते विश्वास को

 

लोग कहते,

भूल जाऊँ

आँख मून्दे ,

कान रून्धे

चुप रहूँ मै , बस सहूँ मै,

इस मिले संत्रास को

 

जब नज़र में

हो उपेक्षा

और अच्छे

की अपेक्षा 

क्यों न मानूँ ,आज अन्दर,

से हुये आभास को

 

भूत की यादें

सुखद है

दिल मगर कब

मानता है

कब तलक मानूँ सहारा

हास को परिहास को

 

भूलना मुश्किल बहुत है

पर असम्भव

तो नही है

नेह झूठे, और झूठे

स्वप्न के आकाश को   

*****************

मौलिक एवँ अप्रकाशित

Views: 720

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on December 1, 2013 at 1:11pm

आदरणीय बडे भाई विजय जी ,!!!!!!! रचना की सराहना कर हौसला अफज़ाई के लिये आपका तहे दिल से शुक्रिया !!!!!

Comment by vijay nikore on December 1, 2013 at 11:56am

हर एक अश सुंदर बिम्ब लिये सत्य कथन कहता है|

आपकी सृजन प्रतिभा श्लाघ्य है, आदरणीय गिरिराज जी।

सादर, 

विजय निकोर


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on November 30, 2013 at 10:30pm

आदरणीय बडे भाई अखिलेश जी , रचना की सराहना के लिये आपका आभारी हूँ !!!!!

Comment by अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव on November 30, 2013 at 7:07pm

छोटे भाई हार्दिक बधाई , इस सुंदर नवगीत के लिए।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on November 30, 2013 at 6:30pm

आदरणीय बृजेश भाई , आपका बहुत बहुत शुक्रिया , आपने सही विषय बताया , मै केवल शिल्प ही थोड़ा समझ पाया हूँ , अभी बहुत कुछ सीखना बाक़ी है , ऐसे ही स्नेह बनाये रखें और मार्ग दर्शन देते रहें !!!!! आपका आभारी हूँ !!!! पंक्तियो को भी मै सुधार कर लूंगा !!!!

Comment by बृजेश नीरज on November 30, 2013 at 6:23pm

लाजवाब! बहुत सुन्दर गीत! आपको हार्दिक बधाई!

एक बात कहना चाहूँगा कि नवगीत व्यक्ति की बात न करके समष्टि की बात करता है!

पंक्तियाँ जिस तरह से तोड़ी गयी हैं उन पर पुनर्विचार की आवश्यकता है!

जैसे- 

//क्यों न मानूँ ,आज अन्दर,

से हुये आभास को//

इसे यदि ऐसे लिखा जाए-

//क्यों न मानूँ आज

अन्दर,से हुये आभास को//

तो क्या हर्ज़ है?

सादर!


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on November 29, 2013 at 8:27pm

आदरणीया प्राची जी , आपकी प्रतिक्रिया से आनन्द  में हूँ , और उससे जादा निश्चिंत हुआ हूँ ! आपकी और आदरनीय सौरभ भाई की चर्चा को पढ के सीखने,  लिखने का प्रयास किया था , गलत न हो ये चिंता लगी थी !!! आपके या सौरभ भाई के रचना पढ लिये जाने का इंतिज़ार कर रहा था !!!! आपने पास कर दिया तो बहुत अच्छा लगा !!!!! शत प्रतिशत रचना को समझ कर आपने जो सराहना की , आपका ह्रदय से आभारी हूँ !!!!!


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on November 29, 2013 at 8:02pm

आदरणीय गिरिराज भंडारी जी 

बहुत ही मर्मस्पर्शी कथ्य को चुना है. 

विश्वासघात से उबर पाना.. आघात को भूल, पुनः भरोसा कायम होने दे पाना.. असंभव सा ही होता है 

अन्तः की त्रासद पीड़ा कुछ और स्वीकारने ही नहीं देती ..न हास परिहास ध्यान बंटा पाते हैं,... और अन्तः यदि भरोसा करने को भी कहे तो तार्किकता नहीं आगे बढ़ने देती ... यह सच हैं कि उबरना मुश्किल होता है पर यकीनन असंभव नहीं..

बहुत सुन्दर शिल्प के साथ स्पष्ट भावों को सुन्दर शब्दों में अभिव्यक्त किया है..

प्रथम नवगीत बहुत खूबसूरत लिखा है आदरणीय 

हृदय तल से असीम शुभकामनाएं 

सादर.


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on November 29, 2013 at 5:31pm

आदरणीया कुंती जी , गीत की सराहना के लिये आपका तहे दिल के शुक्रिया !!!!!!!


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on November 29, 2013 at 5:30pm

आदरणीया वन्दना जी , प्रथम नव गीत को सराहने और स्वीकार करने के लिये आपका आभारी हूँ !!!!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
4 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
4 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
6 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Monday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Sunday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
Sunday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
May 30
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
May 30
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service