For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल "जो पता हो गये निशाने सब "

=====ग़ज़ल======

जो पता हो गये निशाने सब
तीर आने लगे चलाने सब

आँख खोली सुबह हक़ीकत ने
ख्वाब टूटे मेरे सुहाने सब

उनकी मासूम अदा देखें जो
थाम लेते हैं दिल दीवाने सब

कितनी तारीफ मैं करूँ उनकी
कम ही लगते हैं ग़ज़लो गाने सब

उनके दीदार जब हुए जाना
क्यूँ भटकते हैं उनको पाने सब

दौरे रुखसत में दोस्त आए हैं
बस जनाज़ा मेरा उठाने सब

झूठ आया है सामने अब तो
जान पाए हैं थे बहाने सब

गर्दिशें जब से मिली हैं हमको
"दीप" आएँ है तब जलाने सब


संदीप पटेल "दीप"

Views: 449

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ashok Kumar Raktale on May 20, 2013 at 8:03am

उनके दीदार जब हुए जाना 
क्यूँ भटकते हैं उनको पाने सब..........वाह क्या बात है. 

बढ़िया गजल आदरणीय संदीप जी सादर बधाई स्वीकारें.

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on May 16, 2013 at 3:18pm

आदरणीय गुरुदेव सौरभ सर जी सादर प्रणाम
आपकी दाद के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और सादर आभार
सुधार कार्य जल्द ही कर के आपको अवगत करूँगा सर जी
स्नेह यूँ ही बनाए रखिए


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 15, 2013 at 10:01pm

क्या मतला हुआ है ! वाह !

ज़ल्दबाज़ी स्वीकार ही लिया है तो क्या कहना ? मिसरों के सुधर जाने की प्रतीक्षा में. .

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on May 15, 2013 at 9:24am

आदरणीय केवल प्रसाद जी , आदरणीय वीनस सर जी , आदरणीया शालिनी जी आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद और सादर आभार स्नेह यूँ ही बनाए रखिए

आदरणीय वीनस सर जी सुधार आवशयक् है ये मिसरे जल्दबाज़ी मे बेबह्र हो गये हैं जल्द ही समय निकाल के इसे सुधारँगा स्नेह यूँ ही बनाए रखिए

Comment by shalini kaushik on May 15, 2013 at 2:01am

बहुत सुन्दर 

Comment by वीनस केसरी on May 15, 2013 at 12:43am

अच्छी जमीन पर कुछ अच्छे अशआर के लिए बधाई ...


जो पता हो गये निशाने सब
तीर आने लगे चलाने सब

मतला सबसे जानदार है इसके लिए अलग से दाद ...


इन पर पुनः गौर करें ....

उनकी मासूम अदा देखें जो
गर्दिशें जब से मिली हैं हमको
कम ही लगते हैं ग़ज़लो गाने सब

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on May 14, 2013 at 10:38pm

आ0  संदीप पटेल  जी,    बहुत-बहुत सुन्दर। बधाई स्वीकारें,   सादर,

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on May 14, 2013 at 7:34pm

बहुत बहुत शुक्रिया आपका आदरणीय राजेश सर जी ...सादर आभार 

Comment by राजेश 'मृदु' on May 14, 2013 at 6:54pm

जय हो आदरणीय, आपको मुबारकबाद

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक - - - - शोखी

दोहा पंचक. . . . . शोखीशोख उमर की शोखियाँ, चंचल दृग संकेत ।भीगा यौवन मद भरा, दिल को करे अचेत…See More
18 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय अशोक भाईजी, वर्षा ऋतु, विशेषकर सावन मास, के नम क्षणों का रागात्मक वर्णन रोचक बन पड़ा है.…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Saturday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Jul 14
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Jul 14
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Jul 11
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service