For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

चांद सितारे

चुप से हैं।

रात

घनेरी छाई है।।

 

तेज घनी

दुपहरिया में

अब अंगार बरसते हैं।

तपती

बंजर धरती पर

पांव धरें

तो जलते हैं।

पेड़ की

टूटी शाख पर

इक कोंपल

मुरझाई है।।

 

चिटक गयीं

दीवारे भी

छत से

बूंद टपकती है।

जमीं

सहेजी थी मैंने

मुझसे

दूर खिसकती है।

नयनों की

परतें सूखी

दिल में

सीलन छाई है।।

 

देखो

अब आशाओं के

पंख झड़े

तन सूख गए।

कितने कितने

सपनों के

श्वास से

संग छूट गए।

बस

टूटा बिखरा सा ये

जीवन

इक भरपाई है।।

          - बृजेश नीरज

 

(मौलिक व अप्रकाषित)

Views: 975

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बृजेश नीरज on May 14, 2013 at 8:16pm

आदरणीय राजेश जी आपका बहुत आभार!

Comment by बृजेश नीरज on May 14, 2013 at 8:14pm

आदरणीय प्रदीप जी आपका हार्दिक आभार!

Comment by बृजेश नीरज on May 14, 2013 at 8:13pm

आदरणीया कुन्ती जी आपका आभार!

Comment by vijay nikore on May 14, 2013 at 5:59pm

आदरणीय बृजेश जी:

 

सुन्दर मार्मिक अभिव्यक्ति के लिए बधाई।

 

सादर और सस्नेह,

विजय निकोर

Comment by ram shiromani pathak on May 14, 2013 at 3:58pm

आदरणीय भाई नीरज जी हार्दिक बधाई इस सुन्दर नवगीत के लिए \\\\सादर  

Comment by राजेश 'मृदु' on May 14, 2013 at 3:24pm

इस सुंदर नवगीत पर हार्दिक बधाई स्‍वीकार करें, सादर

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on May 14, 2013 at 1:35pm

देखो

अब आशाओं के

पंख झड़े

तन सूख गए।

कितने कितने

सपनों के

श्वास से

संग छूट गए।

बस

टूटा बिखरा सा ये

जीवन

इक भरपाई है।।

 सुन्दर भाव 

सुन्दर नव गीत 

सस्नेह बधाई , अनुज श्री जी 

Comment by coontee mukerji on May 14, 2013 at 11:05am

देखो

अब आशाओं के

पंख झड़े

तन सूख गए।

कितने कितने

सपनों के

श्वास से

संग छूट गए।

बस

टूटा बिखरा सा ये

जीवन

इक भरपाई है।..........जीवन की  अंतिम तस्वीर ! इंसान के पास और क्या रह जाता है ,श्वास से संग टूट जाता है . ...जीवनदर्शन. अति सुंदर नीरज जी . / सादर / कुंती .

Comment by बृजेश नीरज on May 13, 2013 at 11:38pm

आदरणीया सीमा जी
मैं उस्ताद तो नहीं बस आप लोगों से सीख रहा हूं।
आपने जो सुझाव दिए हैं वो उचित ही हैं। एक को मैंने इक लिखा था लेकिन शायद टाइप करते समय मुझसे गलती हो गयी।
श्वासों उचित ही है लेकिन मात्रा बराबर रखने के लिए श्वास किया था।
आपने जो हिम्मत बंधायी है उसके लिए हार्दिक आभार!
सादर!

Comment by seema agrawal on May 13, 2013 at 11:09pm

वाह आप तो उस्ताद हैं बृजेश जी बहुत सधा हुआ भावो से भरा नवगीत ....कष्ट के क्षणों को बहुत करीने से संयत शब्दों में बांधा गया है इस बंद में 

पेड़ की
टूटी शाख पर
एक कोंपल
मुरझाई है।।//को इक  कर दिया जाये तो ?

नयनों की

परतें सूखी
दिल में
सीलन छाई है....वाह विरोधाभास  को खूबसूरती से शब्द दिए हैं 

देखो
अब आशाओं के
पंख झड़े
तन सूख गए।.......वाह सुन्दर बिम्ब 

कितने कितने
सपनों के
श्वास से
संग छूट गए।/// श्वास  को श्वासों करके पढ़ कर देखिएगा 

बस
टूटा बिखरा सा ये
जीवन
इक भरपाई है।।.................निराशा की पराकाष्ठा को इंगित करती ये पंक्तियाँ भाव  व्यक्त करने में सफल रही हैं 

कुल मिला कर एक सफल नवगीत 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार

दोहा पंचक. . . .संयोग शृंगारअभिसारों के वेग में, बंध हुए निर्बंध । मौन सभी खंडित हुए, शेष रही…See More
22 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Friday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Thursday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Thursday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service