For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ग़ज़ल" शाम अब ढलने लगी है या सबेरा हो गया

इक ग़ज़ल पेशेखिदमत है दोस्तों 

उड़ गयी चिड़िया सुनहरी क्या बसेरा हो गया
देखते ही देखते बाजों का डेरा हो गया

कुर्बतों में मिट गयी तहजीब की दीवार यूँ
आपका कहते थे जो अब तू औ तेरा हो गया

कागजी टुकड़े खुदा हैं और उनके नूर से
बंद हैं आँखें सभी हरसू अँधेरा हो गया

जुर्म भी होते न दिखता बेसदा है चीख भी 
क्या सड़क में इस कदर कोहरा घनेरा हो गया

पंछियों का शोर सुनके "दीप" अक्सर सोचता 
शाम अब ढलने लगी है या सबेरा हो गया 

संदीप पटेल "दीप"

Views: 703

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on December 24, 2012 at 4:33pm

आदरणीय अरुण अनंत भाई जी  सादर प्रणाम 
आपकी दाद पा कर मन प्रसन्नं हो उठा है ये स्नेह मुझे पर यूँ ही बनाये रखिये
आपका बहुत बहुत शुक्रिया सहित सादर आभार

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on December 24, 2012 at 4:32pm

आदरणीय वीनस सर जी सादर प्रणाम 
मेरे लिए आपकी दाद मिलना अर्थात ग़ज़ल मुकम्मल हो जाना है
सच कहूँ तो आपकी दाद के बाद मेरी ग़ज़ल अपने आप को सम्पूर्ण महसूस करने लगती है
ये स्नेह मुझ पर यों ही बनाये रखिये
आपका बहुत बहुत शुक्रिया सहित सादर आभार

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on December 24, 2012 at 4:30pm

आदरणीय गुरुदेव सौरभ सर जी सादर प्रणाम
गुरुवर आपने मेरी इस अदना सी ग़ज़ल पर जो कृपा दृष्टि डाली है उससे ग़ज़ल कहना सफल सा लग रहा है
अपना स्नेह और आशीष यूँ ही मुझ पर बनाये रखिये

और दादा आप निवेदन नहीं आज्ञा  दिया कीजिये
ऐसा कह कर मुझे जमीनी आदमी को आप और गर्क में भेज देते हैं लगता है जरुर मुझ से कोई अपराध हुआ है
यदि गलती से भी कुछ ऐसा हुआ हो तो मुझे क्षमा कर दें गुरुवर

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on December 24, 2012 at 4:26pm

 आदरणीया सीमा जी सादर प्रणाम
मेरी ग़ज़ल को आपकी दाद मिली सच कहूँ तो मन प्रसन्न हो गया और एक ऊर्जा भी आई और अच्छा करने की
आपका ह्रदय से धन्यवाद और सादर आभार 
स्नेह अनुज पर यों ही बनाए  रखिये

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on December 24, 2012 at 4:25pm

 आदरणीया महिमा जी सादर प्रणाम
आपने मेरी ग़ज़ल को सराहा और उत्साहवर्धन किया इसके लिए मैं आपका आभारी हूँ
स्नेह अनुज पर यों ही बनाए  रखिये

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on December 23, 2012 at 10:10pm

जुर्म भी होते न दिखता बेसदा है चीख भी 
क्या सड़क में इस कदर कोहरा घनेरा हो गया 

पंछियों का शोर सुनके "दीप" अक्सर सोचता 
शाम अब ढलने लगी है या सबेरा हो गया  

भाई संदीप जी जवाब नही 

बधाई सादर 

Comment by अरुन 'अनन्त' on December 23, 2012 at 11:52am

वाह मित्रवर लाजवाब ग़ज़ल कही है,मतला ही मन में घर कर गया, दिली दाद कुबूल करें.

Comment by वीनस केसरी on December 23, 2012 at 12:04am

उड़ गयी चिड़िया सुनहरी क्या बसेरा हो गया
देखते ही देखते बाजों का डेरा हो गया

कुर्बतों में मिट गयी तहजीब की दीवार यूँ
आपका कहते थे जो अब तू औ तेरा हो गया

वह भाई पूरी ग़ज़ल अच्छी बन पडी है
यह दो शेर विशेष रूप से पसंद आए
ग़ज़ल के लिए विशेष बधाई स्वीकारें


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on December 22, 2012 at 11:58pm

भाई संदीपजी,

आपने ग़ज़ल क्या कही बस दिल रख लिया ! मतला ऐसे मंजर को सामने रखता हुआ है जिसका आज के हालात से सीधा जुड़ाव दिखता है. इस ग़ज़ल के लिए दिल से शुक़्रिया.  बस ऐसे ही अपने कहे को साझा करते रहें. 

एक निवेदन : कोहरा को कुहरा कर लें भाई. भ्रम भी न रहे और शब्द भी ठीक है. यों, कुहरा और कोहरा दोनों चलता है.

Comment by seema agrawal on December 22, 2012 at 11:38pm

कुर्बतों में मिट गयी तहजीब की दीवार यूँ 
आपका कहते थे जो अब तू औ तेरा हो गया...वाह बहुत बढ़िया संदीप जी 

ग़ज़लों में आपकी कहन हमेशा एक ताज़गी लिए  हुए रहती है 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
8 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
19 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
yesterday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Friday
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Friday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Mar 31
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service