For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जब जब हैं आतंकी आये

बिल में चूहे सा घुस जाये  

खो जाए उसकी आवाज़

क्या सखि नेता? नहिं सखि राज! 

______________________

नाम जपे नित भाईचारा.

भाई को ही समझे चारा 

ऐसे झपटे जैसे बाज़

क्या सखि नेता? नहिं सखि राज! 

______________________

प्लेटफार्म पर सदा घसीटे

मारे दौड़ा दौड़ा पीटे

इम्तहान क्या दोगे आज

क्या सखि पोलिस ? नहिं सखि राज !

_______________________

चलती जिसकी अज़ब गुंडई 

कहे, निकल ले, छोड़ मुम्बई

उठा-पटक जिसका अंदाज़

क्या सखि सत्ता? नहिं सखि राज !

_______________________

खुराफात में जिसका है मन

जिसका उत्तर भारत दुश्मन

दबंगई नित जिसका काज

क्या सखि भाई? नहिं सखि राज !

______________________

लगता है थोड़ा सा खिसका

खानदान सिरफिरा है जिसका

क्षेत्र-वाद का छेड़े साज 

क्या सखि गोरा? नहिं सखि राज ! 

______________________

वैसे तो वह बना कसाई

फिर भी है अपना ही भाई

दें सद्बुद्धि जिसे प्रभु आज

क्या सखि जालिम? नहिं सखि राज !

_______________________

--अम्बरीष श्रीवास्तव

Views: 1370

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Albela Khatri on August 23, 2012 at 7:45pm

आप से पूर्ण सहमत हूँ प्रभु......
नियम जानना  और उनकी अनदेखी नहीं करना  अत्यावश्यक है . छन्द का आनन्द ही उसके कसाव में है  और कसाव का हुनर अगर  न हो  तो रचना के बिखर जाने का पूरा खतरा होता है

धन्य हो अम्बर जी........लगता है साल दो साल में आप मुझे  हुशियार कर ही देंगे....हा हा हा

सादर

Comment by Er. Ambarish Srivastava on August 23, 2012 at 7:44pm

स्वागत है डॉ०  प्राची जी ! इन मुकरियों के मर्म तक जाकर इनकी सराहना के करने के लिए हार्दिक आभार स्वीकारें ! सादर !

Comment by Er. Ambarish Srivastava on August 23, 2012 at 7:40pm

सत्य कहा आदरणीय अलबेला जी, मात्रा संबंधी सारे नियम उत्तम प्रवाह व सटीक गेयता बनाए रखने के लिए ही हैं| परन्तु इन नियमों का अध्ययन व अभ्यास अति आवश्यक है| सादर

Comment by Albela Khatri on August 23, 2012 at 7:35pm

जी अम्बरीश जी......
आपने सही कहा.........
प्रवाह बाधित नहीं होना चाहिए..........मात्रा सम्बन्धी सारे नियम प्रवाह बनाए रखने के लिए हैं......यदि वो ही अवरुद्ध हो जाये तो..........अच्छी से अच्छी रचना भी प्रभावित  नहीं करेगी......

आपने ध्यान दिया.......आपका आभार प्रभु !
महाप्रभु नहीं आये अभी तक ?
__सादर

Comment by Er. Ambarish Srivastava on August 23, 2012 at 7:22pm

जय हो जय हो ......आदरणीय अलबेला जी,

आमतौर पर कह-मुकरियों में प्रति चरण १६ मात्रायें देखी गयी हैं ....परन्तु कहीं-कहीं पर यह १५ भी पायी गयी हैं जैसे कि भारतेंदु जी की निम्नलिखित कह मुकरियाँ देखिये ....

तीन बुलाये तेरह आवें,

निज निज विपदा रोइ सुनावें,

आँखौ फूटे भरा न पेट,

क्यों सखि! सज्जन? नहिं ग्रेजुएट|

सीटी देकर पास बुलावै,

रुपया ले तो निकट बिठावै, 

ले भागै मोहिं खेलहिं खेल,

क्यों सखि! सज्जन? नहिं सखि रेल|

यह भी एकदम सही है कि इनके प्रत्येक पद  में प्रवाह व गेयता कहीं भी बाधित नहीं होनी चाहिए ...

मुकरी में १७ मात्रायें अभी तक मेरी दृष्टि में नहीं आयी हैं  ..सादर

Comment by Albela Khatri on August 23, 2012 at 6:33pm

बहुत बहुत धन्यवाद  आदरणीय अम्बर जी........

आपने एक दम सही सुझाया ...परन्तु मेरे मन में ये था कि मात्र १६  ...बल्कि १६ भी ८-८ के हिसाब से होनी चाहिए  इसलिए मैं कुछ बांध सा गया था.........आपकी बात से समझ आ गया  कि  मात्र भले ही १५ या १७ हो, प्रवाह नहीं रुकना चाहिए..............

जय हो जय हो


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on August 23, 2012 at 5:08pm
सामयिक राजनैतिक विषय पर, आपकी संवेदनशीलता बाखूबी मुखरित हुई है...
सत्ता लोलुपता और निज स्वार्थ का मेल, मुम्बई के शासन की बागडोर का क्या जीवन्त वर्णन कहमुकरियों के माध्यम से किया है आपने, इस हेतु हार्दिक बधाई आदरणीय अम्बरीश जी.
Comment by Er. Ambarish Srivastava on August 23, 2012 at 4:14pm

कुमार गौरव जी ! इसे पसंद करने के लिए बहुत-बहुत आभार!

Comment by Er. Ambarish Srivastava on August 23, 2012 at 3:45pm

धन्यवाद आदरणीय लक्ष्मण जी !

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on August 23, 2012 at 3:12pm

बहुत सुंदर कह मुकरियाँ, बधाई आदरणीय  

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Monday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Sunday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
Sunday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
Saturday
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
Saturday
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
Saturday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
Saturday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
May 30

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service