For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")


"गाँव जायेंगे "

हरियाली ही हरियाली
चहुँ ओर
प्रकृति का अनुपम सौन्दर्य
हरी कारपेट आलौकिक माधुर्य
अहा
सोच रहा हूँ
क्यूँ न इन घटाओं को छू लूं
चूम लूं इस माटी को
.
.
.
.
.
आँखों की पुतली
कभी छोटी कभी बड़ी
वो दूर
सूरज ढल रहा है
या आग का गोला धरती में समा रहा है
अदभुद दृश्य
केमरा भी शर्मा जाए
प्रकृति की सुन्दरता देख
.
.

आहा क्या मधुर तान है
चिड़िया का चहकना
कोयल की तान
वाह मन प्रसन्न हो उठा
जाने का मन नहीं हो रहा
.
.
.

छप छप
छी ये क्या
मुंह में सिकुडन
कीचड
मूड ख़राब कर दिया सारा
जूते खराब हो गए
पिछले महीने तो खरीदे थे
बाटा के शो रूम से
क्या यार
.
.
.

ये गाँव के लोग भी न
न जाने कैसे रह लेते हैं
गंवार कहीं के
गोबर के कीड़े को
गोबर में ही मजा आता है
सडियल सा गाँव
घटिया सा
.
.
.
चलो मुझे पैर धोने हैं
कहाँ से आ गए
तुम भी न
कहीं भी ले आते हो
१०० किलोमीटर दूर
ये गाँव ही मिला था
बेबकूफ
हरियाली दिखायेंगे
गाँव जायेंगे

संदीप पटेल "दीप"

Views: 443

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 27, 2012 at 10:42am

कीचड़ पड़ते ही सारी मस्ती उड़न छू  यही तो असलियत है कहते हैं न माटी में माटी बनकर काम करते हैं कृषक और हम सफ़ेद पोश हैं कि जरा सा कीचड़ भी सहन नहीं कर सकते बहर हाल रचना में हास्य व्यंग का अच्छा प्रयोग किया है बहुत पसंद आया 

Comment by Er. Ambarish Srivastava on July 27, 2012 at 10:00am

वाह संदीप जी वाह ....

क्या वास्तविकता बयां की है आपने..................गांव की मस्ती में थे जनाब पर ..... कीचड़ में पांव पड़ते ही गांव देखने की ललक उड़न छू हो गयी और असलियत पर उतर आये ....वाह वाह वाह ...इस सुंदर रचना के लिए हार्दिक बधाई स्वीकारें मित्र ....सस्नेह  

Comment by आशीष यादव on July 26, 2012 at 10:52pm

वाह सर, क्या खूब भावनाओं को उकेरा है। किसी को कहीं खुशी मिलती है तो किसी को कहीं। बाटा वाले को क्या मालूम की जो मजा नंगे पावँ चलने मे है वो क्या होता है। प्रभु की मूरत जैसी, जैसी देखो वैसी ही है।
सुन्दर रचना पर बधाई स्वीकार कीजिये

Comment by Rekha Joshi on July 26, 2012 at 10:41pm

सदीप जी 

आहा क्या मधुर तान है
चिड़िया का चहकना
कोयल की तान
वाह मन प्रसन्न हो उठा
जाने का मन नहीं हो रहा,बहुत किस्मतवाले है आप जो इस प्रकृति से मधुर संगीत को सुना ,तबियत खुश हो गई ,आभार 
Comment by Albela Khatri on July 26, 2012 at 9:38pm

वाह भाई संदीप जी........
इस विषय पर इस से बेहतर कुछ नहीं कहा होगा किसी ने...

कीचड
मूड ख़राब कर दिया सारा
जूते खराब हो गए
पिछले महीने तो खरीदे थे
बाटा के शो रूम से
क्या यार
___उम्दा चित्र  !
.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
6 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
14 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
yesterday
amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
Monday
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Mar 14
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Mar 13

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service