For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

महल-अटारी
या गाय दुधारी
सम्मोहन है
खूबसूरती का
अहा
ब्यूटीफुल
वाह
काश !!!!!!
फूलते पिचकते सीने
आह
दो कौड़ी के एक कमरे के फ्लैट
ताव देखो महलों वाले
भीरु हो या भोले भाले
काले हो सर्प हो काले
.
.
.
चौंधिया जाती हैं आँखें
एक बत्ती कनेक्शन से
तो फिर उस पीलपाया के सामने
क्या होगा, जहां हजारों बल्ब
एक साथ तड़ित, उजाला दे रहे हैं
बौरा जाओगे भैया
हाई-फाई साउंड में करोगे ताता थैया
बौरा जाओगे भैया
महल देख के
कमरा तलाशो एक कमरा
किराया हो जिसका १००० रुपैया
बौरा जाओगे भैया
.
.
.
.
मत देखो उस ओर
मन नहीं मान रहा न
अच्छा देख लो
घरवाली की याद सताती होगी
सोचो ये न हो तो कितना मुश्किल हो
तुम जैसे लोगों का जीना
और लोग कहते हैं पोस्टर है
पोस्टर है
मन नहीं मान रहा न
ये देखो
नाम क्या है
और काम क्या हो रहा है
नज़र हटा लो अब हो गया हो तो
देख लिया
अरे इनसे अच्छे तो हमारे भील लोग
कम से कम
पत्ता तो सब जगह होता ही है
छी, छी छी
क्या अन्दर जाइएगा अब
देख भी रहे हो
मजा भी ले लिए
और अब ये भी
छी, छी छी
.
.
.
.
डरो नहीं आदमी हैं
दानव नहीं है
गेंडे जैसे हैं
वैसे रखे तो डराने के लिए ही हैं
अब नहीं तो कोई भी हिसाब न मांग लेगा
डरते हैं सब
हाँथ में देखा नहीं
बड़ी वाली बन्दूक है
दो नाली
और इनका होता है भेजा खाली
बकबास करना मत
देना मत कभी गाली
किस्मत की बात है
भगवान् हमें भी थोडा शरीर दे देता
तो मुफ्त में शरीर देख लेते
हाथ में दुनाली पकडे
.
.
.
कितने लोग है
विशाल है महल
वो देखो
उमंग नहीं दिखती
उस गुम्बद में
देखा
सूरज की किरणों की विश्राम स्थली
रिस रही है जिससे ताकत
महल परिचय नहीं देता
स्वयं परिचय होता है
ताकत का
.
.
.
जमीन बुरी है
नहीं अच्छी है
बचपन गुजार दिया माँ की गोद में
अब बड़े हो गए हैं
आसमान पे जायेंगे
कब तक खेलेंगे माँ की गोद में
और कब तक खिलाएगी वो
ले ठूंस ले
आज यही है
निठल्लू
मैंने तो सोच लिया है
रावन बनूँगा
.
.
.
रावन जानते हो न
हाँ हाँ
महल अटारी
 

संदीप पटेल "दीप"

Views: 429

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Rekha Joshi on July 26, 2012 at 10:29pm


सदीप जी 
कितने लोग है 
विशाल है महल 
वो देखो 
उमंग नहीं दिखती 
उस गुम्बद में 
देखा 
सूरज की किरणों की विश्राम स्थली 
रिस रही है जिससे ताकत 
महल परिचय नहीं देता 
स्वयं परिचय होता है 
ताकत का ,बेहद खुबसूरत रचना है महल अटारी ,बहुत बहुत बधाई 

Comment by Albela Khatri on July 26, 2012 at 9:41pm

बहुत बारीक काम करते हो भाई  संदीप जी........
__क्या बात है.....
जय हो !

Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on July 26, 2012 at 4:56pm

बचपन गुजार दिया माँ की गोद में 
अब बड़े हो गए हैं 
आसमान पे जायेंगे 
कब तक खेलेंगे माँ की गोद में 
और कब तक खिलाएगी वो 
ले ठूंस ले 
आज यही है 
निठल्लू 

संदीप जी ..कुछ अलग सी रचना बिभिन्न रंग समाज के  दिखे ..चेतावनी जारी हुयी ...सावधानी का संकेत ...भाव भरी रचना अच्छी लगी 

जय श्री राधे 
भ्रमर ५ 

 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
20 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
20 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service