For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"स्वप्न"

सूदखोर नहीं मानते
आते हैं हाथ जोड़ के
देते हैं कर्ज
चंद दिनों के बाद
दोगुना वसूल करते हैं
सूद
ले जाते हैं लूट के सारे सुन्दर स्वप्न
छाती फुला के अकड़ के आते हैं
उनके आते ही
सारे स्वप्न फडफडाते हैं
जैसे पानी बिना मछली
लेकिन सूदखोर ले जाते हैं
हर बार की तरह स्वप्न
निकाल के दिल के गहरे सागर से
दे जाते हैं कुछ भयानक स्वप्न
जो उड़ा देते हैं नींद
सरसराहट ला देते हैं जिस्म में
दिल में उठा देते हैं तूफ़ान
बिना सुन्दर सपनों के
घोर निराशा के काले बादल
रोज छाते हैं
पर उनसे सुन्दर स्वप्न फिर नहीं बरसते
सूदखोर हँसते हैं
मुस्कुराते हैं
सदैव मछुआरों की तरह तत्पर
हाथ जोड़ के आते हैं
और अगले ही पल सारे सुन्दर स्वप्न ले जाते हैं
क्यूंकि कर्जदारों को अधिकार नहीं
सुन्दर स्वप्न को जीने का
वो ले सकते हैं केवल कर्ज
और सूद में देते हैं स्वप्न
विद्वान् कहते हैं
रोने से दर्द कम हो जाता है
कितना रो लूं
अब तो आँखों का पानी सूख गया
लेकिन वो फिर भी न माने
लाचारों की लाचारी का मजाक कौन नहीं उड़ाता
कमजोरों को कौन नहीं सताता
और कर्जदार कमजोर ही होता है
उसे शिकायत करने का नहीं केवल
सूद देने का अधिकार है
सूद अदा होता है
सुन्दर स्वप्न से
अब उसपे किसी का अधिकार नहीं
न कर्जदार का न सूदखोर का
 
संदीप पटेल "दीप"

Views: 403

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by UMASHANKER MISHRA on July 11, 2012 at 11:02pm

वाह बहुत सुन्दर संदीप जी बहुत ही उम्दा है

लाचारों की लाचारी का मजाक कौन नहीं उड़ाता
कमजोरों को कौन नहीं सताता
और कर्जदार कमजोर ही होता है
उसे शिकायत करने का नहीं केवल
सूद देने का अधिकार है.......एकदम सत्य

संदीप जी हार्दिक बधाई

Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on July 11, 2012 at 10:05pm

क्यूंकि कर्जदारों को अधिकार नहीं 
सुन्दर स्वप्न को जीने का 
वो ले सकते हैं केवल कर्ज
और सूद में देते हैं स्वप्न 
विद्वान् कहते हैं
रोने से दर्द कम हो जाता है 
कितना रो लूं
अब तो आँखों का पानी सूख गया

प्रिय संदीप जी सच में बहुत ही दयनीय स्थिति हो जाती है कभी कभी ...जान लेवा ..उन का क्या जो की खून भी निकल ले जाते हैं.. सुन्दर 
भ्रमर ५ 

 

Comment by deepti sharma on July 11, 2012 at 7:19pm

वाह बहुत खुबसूरत रचना

बधाई आपको


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 10, 2012 at 8:19pm

बहुत मार्मिक अभिव्यक्ति और सार्थक भी 

Comment by Rekha Joshi on July 10, 2012 at 8:02pm

संदीप जी ,

कमजोरों को कौन नहीं सताता
और कर्जदार कमजोर ही होता है 
उसे शिकायत करने का नहीं केवल
सूद देने का अधिकार है ,सत्य है ,कमजोरों को शिकायत करे का कोई हक नही ,सुंदर प्रस्तुती ,बधाई 
Comment by Albela Khatri on July 10, 2012 at 7:56pm

बधाई हो संदीप पटेल जी.........
बहुत उम्दा कविता.....

कमजोरों को कौन नहीं सताता
और कर्जदार कमजोर ही होता है
उसे शिकायत करने का नहीं केवल
सूद देने का अधिकार है
सूद अदा होता है
सुन्दर स्वप्न से

__वाह वाह !

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
6 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
10 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Monday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Sunday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service