For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सफेद कौवा(लघुकथा)


कौवा तब सफेद था।बगुलों के साथ आहार के लिए मरी हुई मछलियां, कीड़े वगैरह ढूंढ़ता फिरता। फिर बगुलों ने जीवित मछलियों का स्वाद चखा।वह उन्हें भा गया। अब वे जीवित मछलियां ही उड़ाने लगे।सोचते कि भला कौन मुर्दों की खिंचाई करे।उन्हें भी तो चैन नसीब हो।जिंदगी भर हुआ कि नहीं,किसे पता।अहले सुबह वे कुछ मरी हुई छोटी छोटी मछलियां और कीड़े मकोड़े लिए तालाब के ऊपर मंडराने लगते।उनके टुकड़े कर पानी में फेंकते...मछलियां अपने आहार की खातिर झुंड के झुंड पानी की सतह पर आतीं....फिर बगुले झपट्टा मारते.....चोंचभर दाना चुग लेते। उड़ जाते। बची हुई मछलियां समझतीं कि जिधर बगुले भगवान बनकर उतरे थे,उधर की मछलियां उन्हें ज्यादा प्रिय हैं। वे उनका आलिंगन करने आए थे।फिर मछलियों ने तालाब को इलाकों में तब्दील कर लिया।अब देखा जाने लगा कि कौन इलाके की मछलियां सबसे पहले अपने आकाओं के स्वागत में हाजिर मिलती हैं।रतजगे तक हुए। तालाब खाली हो चला।अब उसमें केवल पानी था।जिंदगी नहीं थी।कौवा मर्माहत हुआ।सोचता कि जल में मछलियां न हों,तो जल ही क्या।पर क्या करे?साथ लगा रहा।बोल तो सकता नहीं था।पहचान लिए जाने का भय था उसे।
अब बगुलों का दल नदी की तरफ बढ़ा।वहां लोग पहले से मछलियों को दाना डाल रहे थे।बगुलों ने भी दाने डाले।छोटी छोटी मछलियां पानी पर छितराईं।चुग ली गईं।बड़ी मछलियां तो धरा धर लोगों की वंशियां चूम रही थीं जिनमें थोड़ा ज्यादा मांसल चुग्गे फंसे थे।
' इस तरह तो सारी नदियां,सरोवर ही जीवन हीन हो जाएंगे।' व्यथित कौवे ने सोचा। अब, जब बगुले जल की सतह पर झपट्टा मारने चलते,वह ' पकड़ो पकड़ो ' चिल्लाने लगता।मछलियां जल में छिप जातीं।लोगों की वंशियों के चुग्गे भी धरे के धरे रह जाते। फिर कौए की आवाज पहचान कर बगुलों ने उसे रगेदना शुरू किया।लोग भी पीछे लग गए। ' पकड़ो .. मारो..यह कौवा है।द्रोही है, भेदिया भी ' की आवाज  वातावरण  में गूंजने लगी।यूथ भ्रष्ट काक बस्ती की ओर भागा।भेदिया और द्रोही जैसे सभ्यता सूचक शब्द उसे कलंकित घोषित कर रहे थे।उसका शरीर काला पड़ता जा रहा था।उधर बगुलों का दल समंदर की तरफ उड़ चला।लोग भी उधर ही बढ़ गए।
"मौलिक व अप्रकाशित"

Views: 462

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Manan Kumar singh on May 25, 2020 at 11:35am

सादर आभार आदरणीय लक्ष्मण भाई जी।

Comment by Manan Kumar singh on May 25, 2020 at 11:35am

सादर आभार आदरणीय समर जी।

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 25, 2020 at 8:44am

आ. भाई मनन जी, सादर अभिवादन । अच्छी कथा हुई है । हार्दिक बधाई ।

Comment by Samar kabeer on May 25, 2020 at 6:28am

जनाब मनन कुमार सिंह जी आदाब, अच्छी लघुकथा हुई, बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
12 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service