For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अकस्मात गांव में भीड़ बढ़ गई। कालू, खखनु आदि ही नहीं शंकर सेठ वगैरह भी सपरिवार गांव आ गए हैं।सुना है और लोग भी आनेवाले हैं। अभी कुछ दिनों तक ये सब यहीं रहेंगे। बुधु यह सोचकर परेशान है कि जो लोग खास मौकों पर भी गांव आने से कतराते थे,वे आज धड़ल्ले से क्यों मुंह उठाए भागे आ रहे हैं,वो भी पूरे बाल बच्चों के साथ।कहते थे कि इनके बच्चे एसी कूलर के बिना सो नहीं सकते।बिजली के बिना क्या तो, रोने लगते हैं।अब यह कौन करिश्मा हुआ है भाई?

यही सब सोचते वह पोखर से लौट रहा था कि लक्खू मास्टर जी मिल गए।बुधु ने उन्हें नमस्ते कर सवाल ठोका,
" मास्टर जी, इ सब गांव का परदेशी लोग भाग भाग कर गांव काहे आ रहे हैं?"
" बुधु,उनका भी घर यहीं है न।"मास्टर जी ने जवाब दिया।
" पर ऐसा तो पहले पहल दिखाई दे रहा है,सर जी।ऐसा क्यों?"
" संकट में घर ही याद आता है,बबुआ।"
" संकट?कैसा संकट? अरे मास्टर जी जब गांव बहुत पहले बाढ़ की चपेट में आ गया था,तब ये सब लोग कहां थे? सरकारी अनाज बंटता था।"बुधु बोला।
" सही कहते हो बुधु।तुम्हें याद है सन् इकहत्तर की वह बाढ़?"मास्टरजी ने पूछा।
" जी,तब हमलोग बच्चे थे।पानी पानी खेलने गए थे,जब पहले दिन पानी आया था।"
" अरे वाह!तुमको तो सब याद है।"
"....और यह भी कि रिलीफ के गेहूं के बंटवारे में धांधली कर दो क्विंटल गेहूं बचाकर ठाकुरबाड़ी में रखा हुआ था।शिकायत पर अधिकारी,पुलिस वाले आए थे।तब के सीधे सादे मुखिया जी ने कहा था कि सरपंच साहेब बोले कि दुर्गा जी के नाम पर रख लेते हैं। मिल - बांटकर खा लेंगे।"
"...हाहहाहा!!!!!शंकर सेठ के चाचा ही सरपंच थे।"लक्खू मास्टर ठहाका लगाकर हंसे।
" जी। लोग भी हंसते थे,मास्टर जी।हमलोग भी कहते,मिल - बांटकर खा लेंगेऔर हंसते भी।"
" अच्छा जाने दो।ये तब की बातें हैं।अपने बारे में यह सब सुनकर बिशु मुखिया भी हंसते ही थे।अब के जैसे नहीं कि चोरी और ऊपर से सीनाजोरी भी।"
" जी।तो अब का संकट क्या है?"बुधु ने जानना चाहा।
" अरे वही कोरोना वाला मेरे भाई। और क्या?"मास्टर जी जल्दी से बोले।
" तो इसमें गांव आने से क्या होगा।"
" दूरी,मेरे भाई।एक दूसरे से दूरी बनाकर रहना जरूरी है।ऐसा सरकार ने सुझाया है।" लक्खू जी बोले।
" अच्छा तो इ सब दूरी बनाने के लिए इतनी दूर से भागे आ रहे हैं? पहले तो दूर गए कि जो गांव से जितनी दूर,उतना बड़ा गिना जाएगा।और अब......घुसर गई सारी हेंकड़ी?" बुधु ने अकड़कर कहा।
" गांव घर उनका भी है,बुधु।ऐसा नहीं कहते।"
" ठीक है।पर इनकी जांच हुई क्या? इ सब तालाबंदी में शहर से आ रहे हैं कि गांव में फंफराह(कम आबादी वाली)जगह मिलेगी।चलिए प्रधान जी से कहेंगे कि पहले इनकी भी जांच हो जाए।"
" जरूर बुधु,जरूर। चलो हम अभी चलते हैं।" मास्टर जी बोले।
"मौलिक व अप्रकाशित"

Views: 239

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
13 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Thursday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service