For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता हेतु ओ बी ओ सदस्यों से चित्र आमंत्रण

प्रिय सदस्यों ,

जैसा कि आप जानते है कि ओ बी ओ प्रत्येक माह "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता आयोजित करता है जिसमे एक चित्र देकर सदस्यों से उस चित्र का छंद आधारित काव्यात्मक विश्लेषण करने को कहा जाता है एवं चयनित प्रथम द्वितीय व तृतीय रचना को प्रमाण पत्र तथा नगद पुरस्कार भी दिया जाता है |

अधिक जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करे ...

ओ बी ओ प्रबंधन ने निर्णय किया है कि अब प्रतियोगिता हेतु चित्र का चयन सदस्यों द्वारा भेजे गए चित्रों से किया जायेगा, अत: इस उद्देश्य हेतु आप सभी सदस्यों से चित्र आमंत्रित किए जाते हैं | चित्र यदि मौलिक तथा स्वयं आपके द्वारा खींचा गया हो तो और बढ़िया |

इस निमित सदस्यगण अपने चित्रों को एडमिन ओ बी ओ के ई-मेल admin@openbooksonline.com पर अपने उसी ई  मेल आई डी से भेजे जिस आई डी का प्रयोग ओ बी ओ सदस्यता ग्रहण करने में किया गया हो | कृपया चित्र का मूल स्रोत भी अवश्य इंगित करें | चयनित चित्र को आपके नाम के साथ प्रतियोगिता में स्थान दिया जायेगा |

आपका

एडमिन

ओपन बुक्स ऑनलाइन

Views: 1094

Reply to This

Replies to This Discussion

ओ.बी.ओ.पर सभी सदस्यों की सहभागिता की एक और अच्छी पहल है।स्वागत है इस प्रयास का।

इस मंच के सभी सदस्यों का इस अभिनव प्रतियोगिता-सह-आयोजन ’चित्र से काव्य तक’ में सीधी भागीदारी हेतु प्रबन्धन का बहुत ही उचित कदम.  पारदर्शिता को और सबल करती इस पहल हेतु इस आयोजन के समर्थ संचालक आदरणीय अम्बरीष जी का सादर अभिनन्दन.

धन्यवाद आदरणीय भाई सौरभ जी ! वस्तुतः इस आयोजन की सफलता के पीछे आप सभी की सार्थक सहभागिता ही है !

सादर धन्यवाद, आदरणीय अम्बरीष भाईजी.

एक अच्छी और स्वागत योग्य पहल . इससे बिम्ब में विविधता आएगी . और सहभागिता भी बढ़ेगी . 

इस निर्णय से  'चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता' के  आयोजन की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार आयेगा  !

आदरणीय एडमिन जी,

आपके आमंत्रण पर एक चित्र प्रेषित कर रहा हूँ....आशा करता हूँ कि अगली "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता में  इसे उपयोगी पाएंगे...यह चित्र मैंने मेरे मित्र मनोज गौड़ जी जो एक कंप्यूटर इंजिनियर हैं की फाइल से साभार लिया  है       

आदरणीय त्रिपाठी जी सादर अभिवादन ,,आपका यह चित्र मुझे अत्यधिक पसंद आया ,,मेरे मन में ने शीर्षक भी चुन लिया   ||सत्ता और जनता ||लेकिन यह उपयुक्त नही होगा ,,क्योंकि जनता हौसला अभी इतना नही बढ़ा की वह बगुला भगत के गले तक अपना हाथ ले जा सके ........

आदरणीय डॉ ब्रिजेश त्रिपाठी जी, कृपया ध्यान दे , चित्र केवल एडमिन के मेल आई डी पर ही भेजना है, सखेद कहना है कि इस चित्र को यहाँ पोस्ट कर देने से अब इस पर विचार नहीं किया जायेगा ।

bahut sarahniye kadam sarvmaanya.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity


सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post पूनम की रात (दोहा गज़ल )
"आदरणीय सुरेश भाई , बढ़िया दोहा ग़ज़ल कही , बहुत बधाई आपको "
5 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी commented on गिरिराज भंडारी's blog post तरही ग़ज़ल - गिरिराज भंडारी
"आदरणीया प्राची जी , ग़ज़ल पर उपस्थित हो उत्साह वर्धन करने के लिए आपका हार्दिक आभार "
7 minutes ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Dr.Prachi Singh commented on गिरिराज भंडारी's blog post तरही ग़ज़ल - गिरिराज भंडारी
"सभी अशआर बहुत अच्छे हुए हैं बहुत सुंदर ग़ज़ल "
yesterday
सुरेश कुमार 'कल्याण' posted a blog post

पूनम की रात (दोहा गज़ल )

धरा चाँद गल मिल रहे, करते मन की बात।जगमग है कण-कण यहाँ, शुभ पूनम की रात।जर्रा - जर्रा नींद में ,…See More
Monday

सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी posted a blog post

तरही ग़ज़ल - गिरिराज भंडारी

वहाँ  मैं भी  पहुंचा  मगर  धीरे धीरे १२२    १२२     १२२     १२२    बढी भी तो थी ये उमर धीरे…See More
Monday

सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी commented on गिरिराज भंडारी's blog post ग़ज़ल -मुझे दूसरी का पता नहीं ( गिरिराज भंडारी )
"आदरणीय लक्ष्मण भाई , उत्साह वर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-176
"आ.प्राची बहन, सादर अभिवादन। दोहों पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए आभार।"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Dr.Prachi Singh replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-176
"कहें अमावस पूर्णिमा, जिनके मन में प्रीत लिए प्रेम की चाँदनी, लिखें मिलन के गीतपूनम की रातें…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-176
"दोहावली***आती पूनम रात जब, मन में उमगे प्रीतकरे पूर्ण तब चाँदनी, मधुर मिलन की रीत।१।*चाहे…"
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-176
"स्वागतम 🎉"
Jul 12
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

सुखों को तराजू में मत तोल सिक्के-लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

१२२/१२२/१२२/१२२ * कथा निर्धनों की कभी बोल सिक्के सुखों को तराजू में मत तोल सिक्के।१। * महल…See More
Jul 10
Admin posted discussions
Jul 8

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service