For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य प्रेमियों

सादर वन्दे,

जैसा कि आप सभी को ज्ञात ही है कि ओपन बुक्स ऑनलाइन पर प्रत्येक महीने के प्रारंभ में "ओबीओ लाइव महाउत्सव" का आयोजन किया जाता है | दरअसल यह आयोजन रचनाकारों के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है, इस आयोजन में एक कोई विषय देकर रचनाकारों को उस पर अपनी रचनायें प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है | पिछले १५ कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने १५ विभिन्न विषयों पर बड़े जोशो खरोश के साथ और बढ़ चढ़ कर  कलम आजमाई की है ! इसी सिलसिले की अगली कड़ी में ओपन बुक्स ऑनलाइन पेश कर रहा है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक  १६   

विषय - "कन्यादान"  
आयोजन की अवधि बुधवार ८ फरवरी २०१२ से शुक्रवार १० फरवरी २०१२

महा उत्सव के लिए दिए विषय "कन्यादान" को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी मौलिक एवं अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है | मित्रों, ध्यान रहे कि बात बेशक छोटी कहें मगर वो बात गंभीर घाव करने में सक्षम हो तो आनंद आ जाए |

उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है :-

  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि)

 अति आवश्यक सूचना :- ओ बी ओ प्रबंधन समिति ने यह निर्णय लिया है कि "OBO लाइव महा उत्सव" अंक- १६ में पूर्व कि भाति सदस्यगण आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ ही प्रस्तुत कर सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |


(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो बुधवार ८ फरवरी लगते ही खोल दिया जायेगा )


यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com  पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |


"महा उत्सव"  के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ


मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

Views: 14174

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

माननीय राज जी,

आप की प्रतिक्रिया हेतु आभारी हूँ ...कृपया स्नेह बनाये रखें  

आदरणीय बृजेश जी, तीनों ही रचनाओं में समाज के लिए सार्थक संदेश है.बहुत खूब.

ये कोई भेड़-बकरी तो नहीं

जिसे खरीदा या बेचा जाय

या दान में हडपा जाय

कन्या तो अनमोल प्रीति है

जीने की रीति है....सुख का रास्ता है....Brijesh ji kaun samajhta hai marm-varm..bas kiye jate hai (ku) karm

आदरणीय डॉ० साहब,कविताओं के माध्यम से आपने जो सन्देश दिया है बेहद सराहनीय हैं बधाई इस खूबसूरत रचना के लिए आपको 

तीनो रचनाएँ प्रभावशाली हैं डॉ त्रिपाठी जी, बधाई स्वीकार करें.

//

कन्या तो अनमोल प्रीति है

जीने की रीति है....सुख का रास्ता है

इसका दहेज से क्या वास्ता है?//

इस सुन्दर रचना के लिए बधाई स्वीकारे डॉ साहब 

बेहद गंभीर भाव को समेटे हुए तीनों रचनाएँ बहुत कुछ कह जाती हैं , बधाई हो इस कृति पर |

आदरणीय डॉ. त्रिपाठी, बहुत सुन्दर रचनायें. एक की जगह तीन तीन. बहुत सुन्दर. हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिये

सुंदर कविताएँ

ब्रिजेश जी, कन्यादान से सम्बंधित कुरीतियों पर आपने बहुत अच्छा संदेश दिया है. सभी रचनाओं पर बधाई स्वीकारें. 

tino rachnaye bahut achchhi hai.

नज्म ..कन्या दान 

मुझे आज लाडो बड़ी याद आये 

वो गोदी में खेली परी याद आये 

बड़े प्यार से अपनी मीठी जुबां से

 मेरी माँ मेरी माँ जो कह के बुलाये

 लगा के उसे अपने सीने से मैंने 

बाँहों में अपनी हैं झूले झुलाये 

माथे पे टीका काला लगाया 

परी को किसी की नज़र लग न जाये

 हसीन मेरे जीवन की सौगात है तू 

दुखो का ना साया कभी तुझपे आये

 तेरा अक्स मेरी निगाहों में हर दम 

मेरा रब तुझी में नज़र मुझको आये 

 

फूलों के पलना में कलियों में खेली 

तुझे चाहती है तेरी हर सहेली 

हुई तू सयानी बढ़ी फ़िक्र मेरी 

बलाएँ  तेरी मैंने हस हस के लेली 

होनी हैं कुछ दिन में तेरी सगाई 

कईं रात से नींद मुझको न आई 

तू है  मेरी गुडिया मेरी लाडली है 

क्या हो जाएगी तू मुझी से परायी 

यहीं सोचकर दिल मेरा डूब जाये 

मुझे आज लाडो बहुत याद आये 

 

 

मगर रस्म है तो  निभाना पड़ेगा 

मुझे खुद को पत्थर बनाना पड़ेगा 

तेरा दान होगा तो अभिमान होगा 

रहे खुश तू उस घर,ये अरमान होगा 

वहां पर भी खुशियों की सौगात पाए 

कोई दुःख तेरे पास हरगिज़ ना आये 

रहे दूर तुझसे ये विपदा के साये 

मुझे आज लाडो बहुत याद आये 

 

 

 

विदाई की तेरी ये मंज़र है आया 

हुई आंख नम दिल मेरा कसमसाया 

मगर दान करना था तेरी ओ बेटी 

है कन्या की किस्मत में फेरा ओ बेटी 

तुझे अपनी ससुराल जाना पड़ेगा 

तुझे भी चलन ये निभाना  पड़ेगा 

हैं मुक्ति सरीखा ये कन्या का दान 

दुखद हैं ये फिर भी बहुत हैं महान 

मैं माँ हूँ मेरा दिल समझ ही ना पाए 

तू आजा मैं बैठी हूँ पलके बिछायें

मुझे आज लाडो  बहुत याद आये 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय मंच संचालक जी , मेरी रचना  में जो गलतियाँ इंगित की गईं थीं उन्हे सुधारने का प्रयास किया…"
2 hours ago
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-178

परम आत्मीय स्वजन,ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 178 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का…See More
9 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"   आदरणीया प्रतिभा पाण्डे जी सादर, प्रस्तुत छंदों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार.…"
10 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"   आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर, प्रस्तुत रोला छंदों पर उत्साहवर्धन हेतु आपका…"
10 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"    आदरणीय गिरिराज जी सादर, प्रस्तुत छंदों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार. सादर "
10 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश जी छंदों पर उपस्थिति और प्रशंसा के लिये हार्दिक आभार "
11 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय गिरिराज जी छंदों पर उपस्थित और प्रशंसा के लिए हार्दिक आभार "
11 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक जी छंदों की  प्रशंसा और उत्साहवर्धन के लिये हार्दिक आभार "
11 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक आभार आदरणीय मयंक कुमार जी"
11 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
" छंदों की प्रशंसा के लिये हार्दिक आभार आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी"
11 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"    गाँवों का यह दृश्य, आम है बिलकुल इतना। आज  शहर  बिन भीड़, लगे है सूना…"
11 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय सौरभ भाईजी,आपकी टिप्पणी और प्रतिक्रिया उत्साह वर्धक है, मेरा प्रयास सफल हुआ। हार्दिक धन्यवाद…"
11 hours ago

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service