For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

राष्ट्र का विकास रास्ते में पड़ा नहीं है,

विकास की राह में हर कोई बढ़ा नहीं हैं.

पर बयार बह रही है विकास की.

आम नागरिक ख़ुशी से उछल रहा है,

टैक्स की मार भी चुपचाप सह रहा है,

विकास की धार में बह रहा है.

 

नीति धर्म स्पष्ट है, समझ जाओगे.

सेवा करो, मेवा पाओगे,

सेवा करवाओगे तो

सेवा कर चुकाओगे.

नौकर मालिक से अड़े नहीं,

आज्ञाकारी माथे पे चढ़े नहीं,

ईमानदार सिर्फ शिकायत करता है.

और चुपचाप अपना काम करता है.

 

अब हम विकास के कुछ राज खोलें,

और महंगाई के पक्ष में आज बोलें

हमारी विकास की तस्वीर

विश्व के मानचित्र पर तभी चढ़ेगी,

जब महंगाई दिन दूनी और

रात चौगुनी बढ़ेगी.

 

विकास की राह में

आतंक के साये में भी  रहना पड़ेगा

लुट जाएँ, बर्बाद हो जाएँ,

अनाचार बलात्कार भी सहना पड़ेगा.

विकास और आतंक का है

चोली दामन का साथ.

इसीलिए हर आतंकी घटना के पीछे है

भविष्य के विकास का हाथ.

 

सरकारी लोग महंगाई महंगाई क्यों करते हैं,

पे कमीशन महंगाई भत्ते का ही इंतजार करते हैं

चाय सिर्फ पांच दस रुपये में और

दो रुपये में जीवन रक्षक दवा से इलाज करते हैं.

नौकरी अवसरों की हवा ही हवा.

विकास का नारा: हर मुश्किल की दवा! !

 

महंगाई का तो बहाना है,

विकास की नदी बहानी है.

दाल प्याज मिले न मिले,

हमें स्मार्ट सिटी बनानी है.

पिछड़ी सोच के लोग

करते रहेंगे हाय हाय.

दाल पतली तो क्या,

हर झोपडी में हो वाय फाय.

 

महंगाई से खत्म होती पैसे की तंगी,

क्रीम डियो चाहिए, रह लेंगी नंगी.

चिल्लर की बात भूलो, नोट भी अब

सिर्फ हजार पांच सौ के होंगे- जंगी!

बड़े नोट - कोई गरीब नहीं

ऐश ही ऐश, खाना नसीब नहीं.

 

हर घर में नोट, हर घर से वोट,

प्रचंड बहुमत, विरोध नहीं.

राष्ट्रीय नीति कि विकास हो,

कैसे हो इसका बोध नहीं.

 

देश आगे बढ़ाने के लिये त्याग तो करना पडे,

भले ही रोटी एक समय  या पतली दाल खानी पड़े

देश हमारा भी  विकसित-

देशों के साथ खड़ा  होगा,

अपनी इज्जत दुनियां में बढ़ेगी।

महंगाई तो अभी और बढ़ेगी,

महंगाई तो अभी और बढ़ेगी

"मौलिक व अप्रकाशित"

Views: 1001

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by डा॰ सुरेन्द्र कुमार वर्मा on August 23, 2016 at 8:21am
माननीय शहज़ादजी और अशोकजी का एवं अन्य सभी प्रोत्साहकों का आभार.
Comment by Ashok Kumar Raktale on July 28, 2016 at 8:33am

आदरणीय सुरेन्द्र वर्मा जी सादर बहुत सुन्दर विकास की सरकारी नीतियों पर तंज करती रचना.बहुत-बहुत बधाई. सादर.

Comment by Sheikh Shahzad Usmani on July 27, 2016 at 6:05pm
रचनाकार ने मौजूदा हालात को बहुत नज़दीक़ से देखते समझते हुए गंभीर व्यंग्य किये हैं। विचारोत्तेजक कटाक्ष करती रचना के लिए हृदयतल से बहुत बहुत बधाई आपको आदरणीय सुरेन्द्र वर्मा जी।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
14 hours ago
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
17 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
19 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
19 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
21 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
yesterday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"गजल*****करता है कौन दिल से भला दिल की बात अबबनती कहाँ है दिल की दवा दिल की बात अब।१।*इक दौर वो…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"सादर अभिवादन।"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service