For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जिधर भी देखा दर्द ही दर्द मिले ,
अपने साए से हुए , चेहरे सर्द मिले ,

किया बेगाना सरे राह हमको ,
मिले भी तो , ऐसे हमदर्द मिले ,

था ज़माना गुलाबी कभी जिनका ,
वही दर्द ए दिल के मारे , आज जर्द मिले ,

गुमान ना था इस कदर कहर नाज़िल होगा ,
फाक़त खंडहर , वो भी ज़रज़र मिले ,

आज़िज़ हे हम अपने ही लहजे से ,
दुरुस्त जिनको समझा , वोही ख़ुदग़र्ज़ मिले ,

अश्क

मौलिक व अप्रकाशित"

Views: 542

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on April 18, 2013 at 8:34pm

भाई बुजेश जी ने इस मंच के उद्येश्य को मान दिया है. हम सभी उनके आभारी हैं.

काव्याभिव्यक्ति यदि किसी काव्य मान्यता या रचना परिपाटी के गिर्द भी जाती है तो इसका अर्थ है कि रचनाकार इच्छुक तो है किंतु अभी तक सम्यक अभ्यास हेतु तैयार नहीं हुआ है.  आदरणीय, अनुरोध है, आप इस तथ्य को सार्थक दिशा दें.

सादर

Comment by Ashok Kumar Raktale on April 12, 2013 at 11:26pm

आदरणीय अश्क जी सुन्दर रचना, बहुत बहुत बधाई स्वीकारें.

Comment by Rohit Singh Rajput on April 11, 2013 at 4:48pm

dur tak koi nhi ..tanhaiyo k sath h...

Comment by अशोक कत्याल "अश्क" on April 10, 2013 at 10:56pm

नीरज भाई ,

सीखना तो जीवन पर्यंत निरंतरता हे ,

मेरा उद्देश्य सिर्फ़ अपने मन को समझाना हे ,

यदि तकनीक मे उलझ गया तो भाव चला जाएगा ,

जो मेरा मन स्वीकार नहीं करता ,

मुझे तो सिर्फ़ एक बहाना चाहिए जीने का ,

आशा हे आप मुझे समझेंगे , अन्यथा नहीं लेंगे ,

हां विश्वास रखिए , जो लिखूंगा दिल से लोखूँगा .

आपका मार्गदर्शन मिलता रहेगा ,

इसी विश्वास के साथ ,

सादर ,

अशोक अश्क

Comment by बृजेश नीरज on April 10, 2013 at 10:43pm

आदरणीय अशोक भाई जी,
पहला निवेदन कि आप मेरी टिप्पणी को अन्यथा न लें। मैं भी एक साधारण ही व्यक्ति हूं। मन के भावों को व्यक्त करने का तरीका ही कविता है।
मेरा निवेदन सिर्फ इतना है कि आप इस मंच पर हैं जहां सबको कुछ न कुछ या कहें कि बहुत कुछ सीखने को मिला है। आप भी सीखें। यहां गज़ल की कक्षा में लेखमाला मौजूद है जो पूरी जानकारी प्रदान करती है। उसका लाभ उठाएं। निश्चित मानिए आपके मन को और अच्छा लगेगा जब नियमों के अधीन लेखन करेंगे। मैं भी अभी सीख ही रहा हूं। जो मेरे पिछले एक महीने के यहां के अनुभव हैं वही आपके साथ साझा कर रहा हूं। यहां आने से पहले मैं भी ऐसे ही लिखता था लेकिन अब और अच्छा लगने लगा है मेरे मन को जबसे नियमों के तहत लिखने का प्रयास करने लगा हूं।
हम सब आपके साथ हैं। टिप्पणी को सकारात्मक रूप से लें। मेरा मन्तव्य आपको कमी की तरफ इशारा करना था इस इच्छा के साथ कि आप तदनुसार सुधार का प्रयास करें।
मैं नहीं चाहता कि भविष्य का एक महान रचनाकार यूं ही अंधेरे में गुम हो जाए।
इस उम्मीद के साथ आप मुझसे और ओ बी ओ से अपना स्नेह बनाए रखेंगे।
सादर!

Comment by अशोक कत्याल "अश्क" on April 10, 2013 at 10:38pm

खरीद सकते अगर आपको तो खरीद लेते ,

अपनी ज़िंदगी बेच कर ,

लेकिन ,

कुछ चीज़ें कीमत से नहीं ,

किस्मत से मिलती हें ,

अशोक अश्क

Comment by अशोक कत्याल "अश्क" on April 10, 2013 at 10:34pm

माननीय ,
मे एक साधारण व्यक्ति हूँ , मंजा हुआ कवि नहीं , ना ही मे इस लायक हूँ ,
मन के भाव और कुछ शब्द जब मिल जाते हें , तो एक कविता का जन्म होता हे ,
जो मेरे मान को शांति प्रदान करता है , ये मेरे जीने का हिस्सा हे . कृपया इसे ऐसे ही लें ,
आप सबका प्यार और आशीर्वाद मिलेगा तो जीवन सरल हो जाएगा , इस मंच के माध्यम से
में सिर्फ़ अपनी भावनाएँ अभिवक्त करना चाहता हूँ . आशा करता हूँ आपका आशीर्वाद और साथ
हमेशा मेरे साथ रहेगा .
सादर ,
आपका ,
अशोक अश्क

Comment by अशोक कत्याल "अश्क" on April 10, 2013 at 10:30pm

माननीय ,
मे एक साधारण व्यक्ति हूँ , मंजा हुआ कवि नहीं , ना ही मे इस लायक हूँ ,
मन के भाव और कुछ शब्द जब मिल जाते हें , तो एक कविता का जन्म होता हे ,
जो मेरे मान को शांति प्रदान करता है , ये मेरे जीने का हिस्सा हे . कृपया इसे ऐसे ही लें ,
आप सबका प्यार और आशीर्वाद मिलेगा तो जीवन सरल हो जाएगा , इस मंच के माध्यम से
में सिर्फ़ अपनी भावनाएँ अभिवक्त करना चाहता हूँ . आशा करता हूँ आपका आशीर्वाद और साथ
हमेशा मेरे साथ रहेगा .
सादर ,
आपका ,
अशोक अश्क

Comment by बृजेश नीरज on April 10, 2013 at 7:58pm

1 2    2  2 2  2 1 2 2 1 1 2

जिधर भी देखा दर्द ही दर्द मिले,

 2  2  2 2  2 1 2  212  21 12  
अपने साए से हुए , चेहरे सर्द मिले,

मुझे लगता है कि यह गज़ल बहर में तो है नहीं।

Comment by coontee mukerji on April 10, 2013 at 11:31am

आपने कमाल कर दिया अशोक जी. बहुत सुंदर .

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service