For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

(मौलिक व अप्रकाशित रचना)

दिनकर रश्मियाँ मार्ग खोजती
चली शनैः शनैः वसुन्धरा पथ
तिमिर अकङता जकङे रहता
जोर लगाता वसुन्धरा ललाट
आलोक को विलोक तिमिर
विस्मृत करता स्वबल शक्ति
दिनकर रश्मियाँ पहुँच वसुन्धरा
मानव मानस भाव उपजाती
रमणी वसुन्धरा श्रृंगारित होती
केश मोगरा पुष्पदल सजाती
केसर मिश्रित टीका लगाती
कर्ण हरसिंगार फूल पहनती
मस्तक ओढे धानी चुनरिया
सप्तरंगी पुष्पमाल उर सुशोभित
कलाई गुलाबी कंगना डारे
हस्त गेंदा पहरे हथफूल
कमलदल करधनी कमर कसी
तन केसरिया वसन जो पहना
दिनकर रश्मियाँ आकर्षित सी
खिंची जाती वसुन्धर ओर
द्वारे खङी वसुन्धरा रमणी
स्वागत करने दिनकरी रश्मियों का
वसुन्धरा सुत सुता हर्षित
कोयल गाये नवमंगल गीत
मयूर सुन्दर नृत्य दिखलाये
हर्षित भौंरे ताल मिलाएं
तितलियाँ मयूर संग लगाए ठुमके
गुलाब पंखुङियाँ करताल करे
दिनकर रश्मियाँ हुईँ उल्लासित
मनभावन स्वागत मान मिला
मानव मानस आनन्दित मगन
मनाया वसन्तागमन पर्व हर्षित
झूमा वसुन्धरा परिवार सकल
स्वागत ऐसा वसन्तागमन का
हुआ वसुन्धरा रमणी द्वारा।

- सतवीर वर्मा 'बिरकाळी'

Views: 470

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by सतवीर वर्मा 'बिरकाळी' on March 18, 2013 at 8:09am
आ॰ सौरभ पाण्डे जी, छन्द विधान से अनभिज्ञ हूँ। इसलिए जैसे भी होता है लिख लेता हूँ। भविष्य में शायद ज्ञान हो जाए। आपकी उचित सलाह पर विचार करुँगा।

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on March 16, 2013 at 8:34pm

आशा है, आप ऐसी रचनाओं से बचने का प्रयास करेंगे.

ऐसी रचनाओं के होने के भावों को कृपया छंदबद्ध करने का प्रयास करें. प्रयासरत होने में कोई बुराई नहीं है.

Comment by सतवीर वर्मा 'बिरकाळी' on March 16, 2013 at 7:52am
सुन्दर प्रतिक्रिया कर प्रोत्साहन करने के लिए आभार आ॰ योगी सारस्वत जी।
Comment by Yogi Saraswat on March 15, 2013 at 11:57am

कोयल गाये नवमंगल गीत
मयूर सुन्दर नृत्य दिखलाये
हर्षित भौंरे ताल मिलाएं
तितलियाँ मयूर संग लगाए ठुमके
गुलाब पंखुङियाँ करताल करे
दिनकर रश्मियाँ हुईँ उल्लासित
मनभावन स्वागत मान मिला

बहुत सुन्दर !

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

आशीष यादव posted a blog post

गन्ने की खोई

पाँच सालों की उम्र,एक लोहे के कोल्हू में दबी हुई है।दो चमकदार धूर्त पत्थर (आंखें) हमें घुमा रहे…See More
1 hour ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत अच्छे दोहे रचे गए हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
2 hours ago
आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
2 hours ago
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
2 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .अधर
"वाह। "
2 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .विविध
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत बढ़िया दोहों की रचना हुई है।  बधाई स्वीकार कीजिए।"
2 hours ago
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"प्यादा एक बिम्ब है जो समाज के दरकिनार लोगों का रूप है। जिसके बिना कोई भी सत्ता न कायम हो सकती है न…"
2 hours ago
आशीष यादव commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश जी नमस्कार । बढ़िया छंद रचा गया है।  हार्दिक बधाई।"
3 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"आदरणीय सुशील जी, जीवन के यथार्थ को दिखाते दोहे बेहतरीन बने हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
3 hours ago
आशीष यादव commented on vijay nikore's blog post प्यार का पतझड़
"कुछ चीज़ों को जब कहना मुश्किल हो जाता है तब वह कविता बनकर सामने आ जाती है। एक बेहतरीन कविता पर बधाई…"
3 hours ago
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक भावपूर्ण मर्मस्पर्शी कविता पर आपको बधाई।  आदरणीय Saurabh Pandey जी की टिप्पणी ही इस कविता…"
3 hours ago
आशीष यादव commented on Awanish Dhar Dvivedi's blog post कविता
"इस पटल पर प्रकाशित होने के 6 साल बाद इस कविता को पढ़ रहा हूं। भावों को गीत बना देना, कविता बना देना…"
3 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service