For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

यूँ ही किसी से दिल लगा लिया नहीं जाता

 अब बिन तेरे मुझसे रहा नहीं जाता।
तुझसे दूरी का दर्द सहा नहीं जाता।।
ख़ुद से ज़्यादा चाहते हैं तुम्हें,पर ये
अब तुमसे क्यों कहा नहीं जाता ?
प्यार तो अपने -आप ही होता है,
कभी ये किसी से किया नहीं जाता।
आँखों में ऐसे बसी है तस्वीर तेरी,
आँसुओं से इसे मिटा दिया नहीं जाता।
हर धड़कन अब तेरा ही नाम लेती है,
मुझसे अब राम -नाम जपा नहीं जाता।
बेशक़,जी रहे हैं तुझसे दूर होकर हम 
पर अब बिन तेरे जिया नहीं जाता।
कोई तो बात होगी तुममें और मुझमें,
यूँ ही किसी से दिल लगा लिया नहीं जाता।
'सावित्री राठौर'
[मौलिक एवं अप्रकाशित ]

Views: 506

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by mrs manjari pandey on March 11, 2013 at 7:45pm

कोई तो बात होगी तुममें और मुझमें,
यूँ ही किसी से दिल लगा लिया नहीं जाता।

 

आदरणीया  सावित्री जी  दाद कुबूलें।

Comment by Ashok Kumar Raktale on March 8, 2013 at 10:31pm

आदरणीया सुन्दर प्रस्तुति शब्द शब्द सीधे दिल में उतरता है. बहुत बढ़िया. भरपूर दाद कुबुलें.

Comment by Savitri Rathore on March 8, 2013 at 6:25pm

आदरणीय प्राची जी,विजय जी,संदीप जी,प्रदीप जी एवं वेदिका जी !आप सभी को मेरा प्रणाम। आप सभी के सराहना युक्त शब्दों का मैं हृदय से अभिनन्दन करती हूँ। आप सबने मुझे अपने शब्दों के माध्यम से प्रेरणा प्रदान की है और मैं आप सभी की आशाओं के अनुरूप लिखने का प्रयास करूँगी।आप सब के शब्दों से मुझे नयी शक्ति मिली है अन्यथा मैं इस प्रशंसा योग्य कहाँ ? एक बार आप सभी का पुनः आभार।

Comment by वेदिका on March 8, 2013 at 1:01am

 प्रेम की और विछोह की सुंदर अभिव्यक्ति ...
कोई तो बात होगी तुममें और मुझमें,
यूँ ही किसी से दिल लगा लिया नहीं जाता

हर धड़कन अब तेरा ही नाम लेती है,
मुझसे अब राम -नाम जपा नहीं जाता। ... सही है जब ह्रदय में कोई बस जाये तो किसी तीसरे की जगह नही चाहे वो खुद इश्वर ही क्यों न हो ।
शुभकामनायें सादर सावित्री जी !
सादर वेदिका

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on March 7, 2013 at 3:41pm

सुन्दर गजल प्रस्तुति हेतु 

सादर बधाई 

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on March 7, 2013 at 3:39pm

वियोग श्रांगार का बेहद मार्मिक चित्रण है इन द्विपादियों में
बधाई स्वीकार कीजिए आदरणीया

Comment by vijay nikore on March 7, 2013 at 3:22pm

 

मार्मिक रचना। बधाई।

 

सादर,

विजय निकोर


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on March 7, 2013 at 10:35am

प्रिय बिछोह के मनोभावों की मर्मस्पर्शी अभिव्यक्ति.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"पत्थर पर उगती दूब ============ब्रह्मदत्तजी स्नान-ध्यान-पूजा आदि से निवृत हो कर अभी मुख्य कमरे में…"
Friday
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
Thursday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीया रिचा यादव जी नमस्कार बहुत शुक्रिया हौसला अफ़ज़ाई का "
Thursday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"क्या गिला गर किसी को भूल गया इश्क़ में जो ख़ुदी को भूल गया अम्न का ख़्वाब देखा तो था पर क्या करुँ रात…"
Thursday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय तिलक राज कपूर जी नमस्कार बहुत- बहुत धन्यवाद आपका आपने समय निकाला ग़ज़ल तक आए और ऐसी बेहतरीन…"
Thursday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय अजय गुप्ता 'अजेय' जी नमस्कार बहुत धन्यवाद आपका आपने समय दिया आपने सहीह फ़रमाया गुणी…"
Thursday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service