For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जला के "दीप" वो शोले बुझाने में मजा आए

ग़ज़ल या गीत गा के सुर मिलाने में मजा आए
बने जब धुन जुदा सी तो सुनाने में मजा आए

न सोना हो सका मुमकिन न जगने में सुकूँ पाया
जगे खुद यार को भी यूँ जगाने में मजा आए

गजब है इश्क ये मौला समझना है बहुत मुश्किल
बिछड़ के यार से खुद को रुलाने में मजा आए

कहानी वो परिस्तां की जहाँ हो चाँद तारों का
अजब हो दास्ताँ तो फिर सुनाने में मजा आए

अगर मालूम हो जाये कि रूठा यार मुझसे क्यूँ
बनू नादान फिर भी मैं मनाने में मजा आए

न रो पाए न हँस पाए मजाकी यार सब मेरे
सुना वो बात यारों को सताने में मजा आए

लगी है आग दिल में बेबफाई सोच के लेकिन
जला के "दीप" वो शोले बुझाने में मजा आए

संदीप पटेल "दीप"

Views: 579

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Albela Khatri on June 3, 2012 at 8:49pm

भाई संदीप पटेल जी,  बधाई.......
यों तो पूरी ग़ज़ल कमाल है..लेकिन
ये बात मेरे मन को बहुत भाई :

कहानी वो परिस्तां की जहाँ हो चाँद तारों का

अजब हो दास्ताँ तो फिर सुनाने में मजा आए

वाह वाह वाह

Comment by UMASHANKER MISHRA on June 3, 2012 at 7:44pm

बहेतरीन अंतरा हर एक अंतरा में जाँन है 

नज्म ने बीते दिनों की दांस्ता .......

जाने दो यारों ....

जला के दीप वो शोले बुझाने में मजा आये..... बढ़िया है

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on June 3, 2012 at 7:07pm

तुम रूठे रहो मैं मनाता रहूँ 

वाह संदीप जी क्या कहने , बधाई 

Comment by Rekha Joshi on June 3, 2012 at 6:02pm

Sandip ji ,

कहानी वो परिस्तां की जहाँ हो चाँद तारों का
अजब हो दास्ताँ तो फिर सुनाने में मजा आए,mazaa aa gaya ,badhai 

Comment by डॉ. सूर्या बाली "सूरज" on June 3, 2012 at 5:31pm

गजब है इश्क ये मौला समझना है बहुत मुश्किल
बिछड़ के यार से खुद को रुलाने में मजा आए................बहुत उम्दा शेर संदीप जी !बधाई हो !

Comment by chandan rai on June 3, 2012 at 3:41pm
कहानी वो परिस्तां की जहाँ हो चाँद तारों का
अजब हो दास्ताँ तो फिर सुनाने में मजा आए


वाह मित्र ! कमाल का लिखा

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service