स्वप्न के सीवान में ज़ुल्फ़ों के बादल छा गए
चाँद क्या आया नज़र हम दिल गँवा कर आ गए।।
चूम कर नज़रों से नज़रें, गुदगुदा कर मन गई
रूपसी जादू भरी थी मन की अभिहर* बन गई
तन सुरभि का यूँ असर खुद को भुला कर आ गए
चाँद क्या आया नज़र हम दिल गँवा कर आ गए।।
मन्द सी मुस्कान उसके होठों पर जैसे खिली
इस हृदय की बन्द साँकल खुद अचानक से खुली
हम मनस में रूप उसका लो सजा कर आ गए
चाँद क्या आया नज़र हम दिल गँवा कर आ गए।।
चाल हिरनी बात जैसे छंद मानस का सरल
स्वर मधुर ऐसे कि जैसे मीर की कोई ग़ज़ल
सो उसे हम प्रीत की सरगम सिखा कर आ गए
चाँद क्या आया नज़र हम दिल गँवा कर आ गए।।
*अभिहर====हरने वाली
मौलिक अप्रकाशित
Comment
आदरणीय सौरभ सर, सादर प्रणाम
दोष पकड़ने की कोशिश करता हूँ
वाह ! वाह !!
भाई पंकज जी, व्याकरण सम्मत दोषों पर ध्यान देंगे।
शुभातिशुभ
वाह,वाहहह,अतिसुंदर गीत है आदरणीय पंकज कुमार मिश्रा 'वात्सयायन' जी। एक जगह जरूर पुनर्विचार करने की आश्यकता मुझे जान पड़ती है।
"मंद सी मुस्कान उसके दो अधर पर जब खिली"....यहाँ 'दो अधर' की जगह 'अधरों' होना चाहिए।
आवश्यक सूचना:-
1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे
2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |
3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |
4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)
5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |
    © 2025               Created by Admin.             
    Powered by
     
    
महत्वपूर्ण लिंक्स :- ग़ज़ल की कक्षा ग़ज़ल की बातें ग़ज़ल से सम्बंधित शब्द और उनके अर्थ रदीफ़ काफ़िया बहर परिचय और मात्रा गणना बहर के भेद व तकतीअ
ओपन बुक्स ऑनलाइन डाट कॉम साहित्यकारों व पाठकों का एक साझा मंच है, इस मंच पर प्रकाशित सभी लेख, रचनाएँ और विचार उनकी निजी सम्पत्ति हैं जिससे सहमत होना ओबीओ प्रबन्धन के लिये आवश्यक नहीं है | लेखक या प्रबन्धन की अनुमति के बिना ओबीओ पर प्रकाशित सामग्रियों का किसी भी रूप में प्रयोग करना वर्जित है |
You need to be a member of Open Books Online to add comments!
Join Open Books Online