कवि-आलोचक डॉ. महेन्द्रभटनागर के आलोचनात्मक आलेख ‘साहित्य : विमर्श और निष्कर्ष’ के दो खंडों में उपलब्ध।
प्रकाशन : ‘अभय प्रकाशन’, कानपुर।
फ़ोन नं॰ 94 51 87 72 66
लब्ध-प्रतिष्ठ द्वि-भाषिक (हिन्दी और अंग्रेज़ी) कवि हैं। प्रगतिवादी-जनवादी हिन्दी-कविता के यशस्वी हस्ताक्षर हैं। हिन्दी में गीत-नवगीत विधा को समृद्ध करने और उसे लोकप्रिय बनाने में उनका योगदान विशेष महत्त्व रखता है। ‘इंडियन इंग्लिश पोयट्री’में डॉ. महेन्द्रभटनागर की रचनाओं ने अपने विशिष्ट अभिव्यक्ति-सौन्दर्य के फलस्वरूप देश-विदेश के अंग्रेज़ी-साहित्य के अध्येताओं का ध्यान आकृष्ट किया है। हिन्दी और अंग्रेज़ी में उनके काव्य-प्रदेय पर अनेक आलोचनात्मक कृतियाँ एवं शोध-प्रबन्ध प्रकाशित हुए हैं; निरन्तर प्रकाशित हो रहे हैं। अधिकांश भारतीय और अनेक विदेशी भाषाओं में उनकी कविताओं के अनुवाद हुए हैं; जो अनेक ज़िल्दों में उपलब्ध हैं।
कविता-विधा के अतिरिक्त आलोचना-क्षेत्र में भी उनका दख़ल अर्थ रखता है। प्रोफ़ेसर-पद पर कार्यरत रहने से ही नहीं; साहित्य-लोक में सक्रिय भूमिका निभाने के फलस्वरूप भी आलोचना-कर्म से उनका साबिक़ा पड़ा; सरोकार रहा। अनेक सम्पादकों और रचनाकारों से उनके सम्बन्ध घनिष्ठ रहे। अतः समय-समय पर उन्होंने सहज ही आलोचनात्मक लेखन भी किया। उनका समग्र आलोचना-साहित्य तीन खंडों में प्रकाशित हो चुका है। आशा है, सुधी समीक्षक एवं मेधावी शोधार्थी उसका परीक्षण व मूल्यांकन करेंगे। उनकी विचार-धारा और आलोचना-शैली सम्बन्धी विशेषताओं-न्यूनताओं पर सविस्तर प्रकाश डालेंगे।
-प्रो. डॉ. र. ही. वणकर, सम्पादक: ‘शब्द-संचार’
उपलेटा (राजकोट-गुजरात)
Tags:
Comment
आवश्यक सूचना:-
1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे
2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |
3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |
4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)
5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |
© 2025 Created by Admin.
Powered by
महत्वपूर्ण लिंक्स :- ग़ज़ल की कक्षा ग़ज़ल की बातें ग़ज़ल से सम्बंधित शब्द और उनके अर्थ रदीफ़ काफ़िया बहर परिचय और मात्रा गणना बहर के भेद व तकतीअ
ओपन बुक्स ऑनलाइन डाट कॉम साहित्यकारों व पाठकों का एक साझा मंच है, इस मंच पर प्रकाशित सभी लेख, रचनाएँ और विचार उनकी निजी सम्पत्ति हैं जिससे सहमत होना ओबीओ प्रबन्धन के लिये आवश्यक नहीं है | लेखक या प्रबन्धन की अनुमति के बिना ओबीओ पर प्रकाशित सामग्रियों का किसी भी रूप में प्रयोग करना वर्जित है |
You need to be a member of Open Books Online to add comments!
Join Open Books Online