For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अभय कान्त झा दीपराज कृत -

               सरस्वती वंदना  -

वरदान  दो  माँ शारदे, हमें  बुद्धि  का  वरदान दो |
आदर्श  हो  जीवन  हमारा, शारदे   वो   ज्ञान  दो ||

माँ  कृपा  की  आपने, हमको मनुज जीवन दिया |
धर्म, संस्कृति और शुभ-संस्कार पूरित मन दिया ||
कर्म  से   कर्तव्य   के  निर्वाह  की  हमें आन  दो |
आदर्श  हो   जीवन  हमारा,  शारदे   वो ज्ञान  दो || १ ||

इस  मनुज  तन  में  मनुजता  का हमेशा वास हो |
न्याय के पथ के पथिक हम हों, यही अभिलाष हो ||
रूप दो अनुपम- मनोरम  और  गुणों की खान दो |
वरदान  दो  माँ  शारदे, हमें  बुद्धि  का वरदान दो || २ ||

संत  सा  मन  और साधक के जतन की शक्ति दो |
आपके   आशीष  की छाया - कृपा और भक्ति दो ||
आप  की   संतान  हम  कहलायें, वो पहचान  दो |
आदर्श  हो   जीवन  हमारा,  शारदे   वो ज्ञान  दो || ३ ||

दूर  हो  अज्ञान   का   तम,  ज्ञान   की दो रौशनी |
सत्य  के  और  धर्म  के  पथ पर रहे  माँ, चांदनी ||
काल  भी   जिसको  मिटा  न पाय  ऐसा मान दो |
वरदान दो  माँ, शारदे, हमें  बुद्धि का वरदान   दो || ४ ||

विश्व   को   आनंद  का  उपहार  देने  की   लगन |
सब  को अपनी गोद में हम,  ले सकें जैसे  गगन ||
सबके चेहरे को  खुशी जो  दे  सके  वह  तान  दो |
आदर्श  हो  जीवन  हमारा,  शारदे  वो  ज्ञान   दो ||५||

वरदान  दो  माँ शारदे, हमें  बुद्धि  का  वरदान दो |
आदर्श  हो  जीवन  हमारा, शारदे   वो   ज्ञान  दो ||

                       रचनाकार - अभय दीपराज


Views: 277

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-109 (सियासत)
"यूॅं छू ले आसमाॅं (लघुकथा): "तुम हर रोज़ रिश्तेदार और रिश्ते-नातों का रोना रोते हो? कितनी बार…"
Tuesday
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-109 (सियासत)
"स्वागतम"
Apr 29
Vikram Motegi is now a member of Open Books Online
Apr 28
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .पुष्प - अलि

दोहा पंचक. . . . पुष्प -अलिगंध चुराने आ गए, कलियों के चितचोर । कली -कली से प्रेम की, अलिकुल बाँधे…See More
Apr 28
अमीरुद्दीन 'अमीर' बाग़पतवी replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आदरणीय दयाराम मेठानी जी आदाब, ग़ज़ल पर आपकी आमद और हौसला अफ़ज़ाई का तह-ए-दिल से शुक्रिया।"
Apr 27
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आ. भाई दयाराम जी, सादर आभार।"
Apr 27
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आ. भाई संजय जी हार्दिक आभार।"
Apr 27
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आ. भाई मिथिलेश जी, सादर अभिवादन। गजल की प्रशंसा के लिए आभार।"
Apr 27
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आ. रिचा जी, हार्दिक धन्यवाद"
Apr 27
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आ. भाई दिनेश जी, सादर आभार।"
Apr 27
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आदरणीय रिचा यादव जी, पोस्ट पर कमेंट के लिए हार्दिक आभार।"
Apr 27
Shyam Narain Verma commented on Aazi Tamaam's blog post ग़ज़ल: ग़मज़दा आँखों का पानी
"नमस्ते जी, बहुत ही सुंदर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Apr 27

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service