For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ विचार गोष्ठी सह कवि-सम्मलेन एवं मुशायरा" एक प्रस्ताव

साथियो,
दिनांक 01 अप्रैल 2013 को ओबीओ ने अपना तृतीय स्थापना दिवस मनाया | कई सदस्यों की ओर से यह विचार आया कि ओबीओ परिवार के इच्छुक सदस्य किसी एक स्थान पर एकत्र हो जहाँ अंतर्जाल से निकल कर प्रत्यक्ष मिल सकने का संयोग बन सके । एक दूसरे को व्यक्तिगत तौर पर समझने का यह एक सुनहरी मौका होगा । इस विन्दु पर प्रबंधन के सदस्यों ने निर्णय लिया कि यदि सदस्य गण अपनी सहमति दे दें तो एक कार्यक्रम तय किया जाय ।

प्रस्ताव निम्नानुसार है --
कार्यक्रम का नाम :- "ओबीओ विचार गोष्ठी सह कवि-सम्मलेन एवं मुशायरा"
दिनांक :- 15 जून 2013 दिन शनिवार
सुबह 9 बजे से 11 बजे तक - नामांकन, अल्पाहार एवं चाय, सदस्य मिलन सह परिचय,
11 बजे से 1 बजे तक - विचार गोष्ठी,      (विषय - साहित्य में अंतर्जाल का योगदान )
1 बजे से 2 बजे तक - मध्याह्न भोजन
2 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक - कवि सम्मेलन एवं मुशायरा
स्थान - हल्द्वानी (नैनीताल से लगभग 32 किमी)
कार्यक्रम स्थल - व्यवस्थित सूचना सदस्यों की सहमति के उपरान्त कुल कार्यक्रम की रुपरेखा तय करने के पश्चात घोषित की जायेगी । 

सदस्यों को ठहरने और भोजन आदि की व्यवस्था ओबीओ द्वारा की जाएगी ।
यात्रा व्यय आदि सदस्यों को स्वयं वहन करना होगा ।


जो सदस्य इस कार्यक्रम में सम्मलित होना चाहते हैं वे कृपया अपनी सहमति दे दें ।
यह कार्यक्रम का प्राथमिक प्रस्ताव है, आपकी सहमति के अनुसार ही कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जायेगा । यदि आप प्रस्तावित कार्यक्रम के सम्बन्ध में कोई सुझाव देना चाहते हैं या जानकारी चाहते हैं तो आपका स्वागत है । आप अपना सुझाव या प्रश्न नीचे बने टिप्पणी बॉक्स में लिखें, आप फ़ोन भी कर सकतें हैं ।
संपर्क सूत्र :
गणेश जी बागी, मोO - 09431288405
सौरभ पाण्डेय,   मोO - 09919889911
सादर,


एडमिन
ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार 

"ओबीओ विचार गोष्ठी सह कवि-सम्मलेन एवं मुशायरा"

(विस्तृत और अंतिम रूप रेखा)

Views: 6305

Reply to This

Replies to This Discussion

फोटो हेतु आभार, किन्तु आपको भी इस आयोजन में शामिल होना है :-) 

भाई जी नमस्कार , 

आप जैसे विद्वान लोगो की महफ़िल में      शामिल होना ही मेरा अहोभाग्य होगा में २८ मई को बद्रीनाथ जी होते हुए  अपने गाँव में रहूँगा वापसी १ ५ जून को  कोशिश कर रहा हूँ १७  तक अवकाश  मिल जाय। हल्द्वानी में तो गर्मी होगी यदि स्थान तय नहीं हुआ मेरा सुझाव है की ८०  किलोमीटर आगे मुक्तेश्वर वाले रस्ते में आयोजन किया जाय  बहुत घने जंगलो के बीच रमणीक इलाका है
परिवार के साथ जो लोग आने का  कार्यकर्म बना रहे वे लोग मुनस्यारी अवश्य जाएँ 
शुभकामनाओं सहित            

आदरणीय गणेश लोहानीजी,  आयोजन का स्थान नियत हो चुका है. अतः अब फेरबदल संभव नहीं हो पायेगा.

वैसे जो सदस्य आप द्वारा निर्दिष्ट स्थान पर जाना चाहें वे आयोजन की समाप्ति के बाद जा सकते हैं.

आपका हम सहर्ष स्वागत करते हैं. दिल्ली में हुए सम्मिलन के बादसभतः हम पहली दफ़ा मिलेंगे.

आप अपने साथ आने वाले अन्य सदस्यों की अग्रिम सूचना दे दें, ताकि प्रबन्धन की दृष्टि से आयोजनकर्ताओं को सहुलियत हो सके.  आयोजन हेतु कोई सहयोग राशि या शुल्क प्रस्तावित नहीं है. आना-जाना, घूमना-फिरना आदि आगंतुक सदस्य अपने अनुसार तय करेंगे.

शुभं

आदरणीय गणेश लोहानीजी, आपने पारदर्शियाँ लगा कर तो सदस्यों की ’हाँ करें कि ना करें’ वाली मनोदशा को झंकृत कर दिया है. :-))

सादर

सम्मेलन में समरस हो कर सम्मिलित होना ही एक यादगार अनुभव होता है....जब जब उन चित्रों को देखेंगे तब एक एक घटना को फ़िर से जीने की इच्छा होगी.....शुभकामनाएं...

आपका स्वागत है शुभ्रांशु भाई । 

शत शत बधाईयाँ , 

आयोजन की सफलता के निमित्त 
किन्तु हूँ दूरस्थ , आगमन संभव न 
होगा , यदि   महानुभाव कार्यक्रम को आच्छादित करते छायाचित्र  एवं सम्बंधित कार्यवृत प्रेषित करेंगे तो ओबिओ के मुझ जैसे अभागे सदस्य  पर असीम कृपा होगी  
आपका ही 
शर्मा अजय कुमार 

आप यदि आयोजन में शामिल हो पाये तो हम सभी को बहुत ख़ुशी होगी । 

बहुत दिनों बाद आज नेट कुछ ठीक से साथ दे रहा है और ओबीओ साईट ठीक प्रकार से खुली .........site open होते ही सबसे पहले इसी पोस्ट पर नज़र गयी ...प्रस्ताव, कार्यक्रम और कार्यक्रम स्थल सभी बेहद आकर्षक हैं पूरी कोशिश करूंगी कि शामिल हो सकूँ आप सभी से रूबरू मिल पाने का ये  सुअवसर खोना नहीं चाहूंगी  

आदरणीया सीमा जी, आपका स्वागत है । 

कार्यक्रम में आपका सादर स्वागत है, आदरणीया सीमाजी,

आप अपने साथ आने वाले अन्य सदस्यों की अग्रिम सूचना दे दें, ताकि प्रबन्धन की दृष्टि से आयोजनकर्ताओं को सहुलियत हो सके.  आयोजन हेतु कोई सहयोग राशि या शुल्क प्रस्तावित नहीं है. आना-जाना, घूमना-फिरना आदि आगंतुक सदस्य अपने अनुसार तय करेंगे.

शुभं

अभी विचार विमर्श कर रहे हैं ... आना हो सकता है... :)

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
7 hours ago
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service