For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,

सादर वन्दे |

ओबीओ लाईव महा-उत्सव के 25 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | पिछले 24 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने 24 विभिन्न विषयों पर बड़े जोशोखरोश के साथ बढ़-चढ़ कर कलम आज़माई की है | जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर नव-हस्ताक्षरों, के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है | इस आयोजन के अंतर्गत कोई एक विषय या एक शब्द के ऊपर रचनाकारों को अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करना होता है | इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक - 25
 

विषय -  दीपावली 

आयोजन की अवधि-  9 नवम्बर दिन शुक्रवार से 11 नवम्बर दिन रविवार तक

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपनी कल्पना को हक़ीक़त का रूप | बात बेशक छोटी हो लेकिन ’घाव गंभीर’ करने वाली हो तो पद्य-समारोह का आनन्द बहुगुणा हो जाए | महा-उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित पद्य-रचना पद्य-साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है | साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते हैं.

उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम सूचीबद्ध किये जा रहे हैं --


तुकांत कविता
अतुकांत आधुनिक कविता
हास्य कविता
गीत-नवगीत
ग़ज़ल
हाइकू
व्यंग्य काव्य
मुक्तक

शास्त्रीय-छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि)

अति आवश्यक सूचना -- OBO लाइव महा उत्सव अंक- 25 में सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ ही दे सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा | यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो शुक्रवार 9 नवम्बर लगते ही खोल दिया जायेगा ) 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो  www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.


महा उत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ
मंच संचालक
सौरभ पाण्डेय
(सदस्य प्रबंधन टीम)

ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम.

Views: 16290

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय निगम जी सादर 

मिट्टी के दीपक जले , सुंदर एक कतार
गाँव समूचा आज तो, लगा एक परिवार |

बधाई 

पहली से दुसरी जब सुन्दर, रहती कुछ अन्दर बात सखे |
पहले जब चक्कर में कहले, सहता अन्तर नहिं घात सखे  |
कहते कहते सहते सहते, रतिया कब हो परभात सखे |
करले अब जल्द करे तिसरी रवि चाहत स्वाद मिठास चखे ||

अति सुन्दर !!  अति सुन्दर !!! अति सुन्दर !!!

संचालक जी मेरी रजत जयंती महोत्सव की तीसरी रचना स्वीकारे 
 
छन्न पकैया
 
 
छन्न पकैया- छन्न पकैया, सबको मिले मलाई 
अँधेरी अमावस में दीवाली,नूतन उजियारा लाई 

छन्न पकैया-छन्न पकैया,माँ शारदे की जय बोंले 
लक्ष्मी गणेश विष्णुजी की,आओ हम सब जयबोले    

छन्न पकैया- छन्न पकैया,धन तेरस में धन बरसे 
दुनिया को देगए धन्वन्तरी, निरोगी रहने के नुक्से 

छन्न पकैया- छन्न पकैया, 
महामानव गणित के, 
आविष्कारी आर्यभट्ट इसके,शून्य बिना क्या बढ़ते
 
छन्न पकैया- छन्न पकैया,प्रथम विद्यालय विश्व का 
तक्षशिला नाम है उसका, ईसा पूर्व सातवी सदी का 

छन्न पकैया- छन्न पकैया,खगोल विज्ञानं भी आया                            
दूसरी सदी में हमने ही विश्व को, यह उपहार दिलाया ।
 
छन्न पकैया- छन्न पकैया,पहला गणतंत्र भी यही का 
बिहार के वैशाली में स्थापित, ईसा पूर्व छटी सदी का ।
 
छन्न पकैया- छन्न पकैया, भारत ने ही कर्मयोग बताया 
भगवत गीता में श्रीकृष्ण ने,सर्वप्रथम कर्मयोग सिखाया 
 
छन्न पकैया- छन्न पकैया, इस दिवाली ऐसे दीप जलाओ 
सम्रद्ध छवि सब दुनिया देखे, भारत की छवि चमकाओ । 
 
छन्न पकैया- छन्न पकैया,ख़ुशी ख़ुशी यह त्यौहार मनावे,
सभी गुरुजन व् मित्र गणों को, दीपावली की शुभ कामनाए 
 
जय भारत  
 
लक्ष्मण प्रसाद लडीवाला,जयपुर 

 

आदरणीय लड़ीवाला जी

                              सादर, दीपावली को गणित इतिहास भूगोल से खगोल से जोड़कर बहुत सुन्दर छ्न्द प्रस्तुत किये हैं. बधाई स्वीकारें.

हार्दिक आभार भैश्री अशोक कुमार रक्ताले जी

छन्न पकैया- छन्न पकैया,.दीप-दीप आबाद 

कितने सुंदर छन्न पकाए ,सर लक्ष्मण प्रसाद 

बहुत आभार जो आपको मेरे पकाए छन्न पसंद आये
वैसे पकाने के मामले में मै कतई जीरो हूँ, आपका हीरो बनाने का 
प्रयास है  

 

आदरणीय लक्ष्मण प्रसाद जी, आपकी रचनाधर्मिता को मेरा नमन.. . बहुत ही सारगर्भित और ऊर्जस्वी तथ्य साझा हुए हैं.

सादर

मेरी तुच्छ जानकारी को साझा करने का प्रयास है आदरणीय सौरभ पाण्डेय जी, आपका हार्दिक आभार 

बहुत खूब आद लड़ीवाला जी !!

होंसला फजाई के लिए हार्दिक आभार आदरणीय श्री योगराज प्रभाकर जी

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"एक सप्ताह के लिए सभी चार आयोजन के द्वार खुल गए। अच्छी बात ये है कि यह एक प्रयोग है ..... लेकिन…"
34 minutes ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद ++++++++   ठंड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं…"
53 minutes ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें दिल अभी जाना नहीं कि तुझ से कहें ग़म…"
4 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सादर अभिवादन "
4 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी की नमस्कार, यूँ तो आज आयोजन प्रारंभ ही हुए हैं और किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है,…"
7 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
20 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
20 hours ago
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
20 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"स्वागतम"
20 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
Monday
amita tiwari posted blog posts
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service