For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हिस्सेदारी आज हमारी बिल्कुल सेम टु सेम .....अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष /डॉ० प्राची

नया रंग, तस्वीर नयी है, आज नया है फ़्रेम
हिस्सेदारी आज हमारी बिल्कुल सेम टु सेम

बड़े-बड़े कामों को झटपट देती हूँ अंजाम
अपनी क़ाबिलियत से मैं छूती हूँ नये मुक़ाम,
सैटेलाइट लाउंचिंग हो या हो अंतरिक्ष अभियान
फ़ाइटर जैट पायलट हो या हो दंगल का मैदान,

जीवन के हर इक पहलू में आज कमाया नेम
हिस्सेदारी...

मैं सूरज से आँख मिला कर जब करती हूँ बात
हर डर को, हर बंधन को तब-तब देती हूँ मात,
जब आवाज़ उठा कर पाया ख़ुद अपना सम्मान
सच्ची उपमाएँ तब जानीं, छोड़ी झूठी शान,

कब तक चिंघाड़ेंगे इस दुनिया के झूठे ब्लेम
हिस्सेदारी...

बाधाओं को जोड़-घटा कर बाँचा सही हिसाब
तब जा कर सच करना सीखा जीवन का हर ख़्वाब,
बैलेंसिंग रख कर चलती हूँ दोधारी तलवार
एक तरफ़ बाहर की दुनिया एक तरफ़ घरबार,

जीवन की चौसर का सीखा हर इक माइंड गेम
हिस्सेदारी...

आइ-फ़ोन कम्पयूटर का चाहे थामा हो हाथ
मर्यादा-परिपाटी से हर पल अटूट पर साथ,
चाहे पहनूँ ब्लेजर ट्राउज़र चाहे ऊँची हील
रिश्तों में संजोती हूँ पर अपनेपन की फ़ील,

संग वक़्त के कुछ बदली तो इसमें कैसी शेम
हिस्सेदारी...

मौलिक और अप्रकाशित

Views: 671

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on March 9, 2017 at 4:40pm

महिला दिवस की शुभ कामनाए |

Comment by Satyanarayan Singh on March 8, 2017 at 11:07pm

आदरणीया डॉ. प्राची जी नारी सशक्तिकरण का परिचायक सुन्दर गीत का सृजन हुआ है ढेरो बधाई प्रेषित है तथा महिला दिवस हेतु हार्दिक शुभ कामनाएं  सादर 

Comment by Mahendra Kumar on March 8, 2017 at 8:52pm
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं सहित इस बढ़िया गीत के लिए आपको ढेर सारी बधाई आ. प्राची जी। सादर।
Comment by Dr Ashutosh Mishra on March 8, 2017 at 7:29am
आदरणीया प्राची जी आप के हर गीत में तरह तरह के मात्र क्रम मिलते है आपके मार्गदर्शन से गीतों का मामला थोडा थोडा समझ में आने लगा है मैं जहाँ भी दुबिधा में पड़ूंगा आपसे मार्गदर्शन प्राप्त करूंगा हार्दिक धन्यवाद सादर

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on March 7, 2017 at 7:37pm

सादर धन्यवाद आ० मोहम्मद आरिफ जी 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on March 7, 2017 at 7:36pm

आदरणीय आशुतोष जी गीत में प्रयुक्त हुए अंग्रेजी शब्द आपको सहज निर्वहित होते लगे, आपके इस अनुमोदन के लिए आभार 

गीतों के शिल्प पर जिस तरह से आप सजग हो ध्यान देते चल रहे है ये बहुत आनंदित करता है 

इस गीत की प्रत्येक पंक्ति को १६-११ मात्रिकता पर लिखा गया है 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on March 7, 2017 at 7:36pm

आदरणीय आशुतोष जी गीत में प्रयुक्त हुए अंग्रेजी शब्द आपको सहज निर्वहित होते लगे, आपके इस अनुमोदन के लिए आभार 

गीतों के शिल्प पर जिस तरह से आप सजग हो ध्यान देते चल रहे है ये बहुत आनंदित करता है 

इस गीत की प्रत्येक पंक्ति को १६-११ मात्रिकता पर लिखा गया है 

Comment by Mohammed Arif on March 6, 2017 at 6:59pm
वाह!वाह!!बहुत ख़ूब नारी सशक्तिकरण का आपने परिचय दिया ।सैटेलाइट, अंतरिक्ष,दंगल, फाइटर जेट,दोधारी तलवार,कम्प्यूटर,आईफोन से लेकर ऊँची हील तक में नारी का दबदबा । बधाई आदरणीया प्राची जी ।
Comment by Dr Ashutosh Mishra on March 6, 2017 at 4:33pm

आदरणीया प्राची जी  अंग्रजी के शब्दों का बखूबे इस्तेमाल किया है आपने .आदरणीया इस गीत की शिल्प मैं अपनी जानकारी के लिए चाहता हूँ होली पर हार्दिक शुभकामनाये और रचना पर ढेर सारी बधाई सादर 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"पत्थर पर उगती दूब ============ब्रह्मदत्तजी स्नान-ध्यान-पूजा आदि से निवृत हो कर अभी मुख्य कमरे में…"
1 hour ago
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीया रिचा यादव जी नमस्कार बहुत शुक्रिया हौसला अफ़ज़ाई का "
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"क्या गिला गर किसी को भूल गया इश्क़ में जो ख़ुदी को भूल गया अम्न का ख़्वाब देखा तो था पर क्या करुँ रात…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय तिलक राज कपूर जी नमस्कार बहुत- बहुत धन्यवाद आपका आपने समय निकाला ग़ज़ल तक आए और ऐसी बेहतरीन…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय अजय गुप्ता 'अजेय' जी नमस्कार बहुत धन्यवाद आपका आपने समय दिया आपने सहीह फ़रमाया गुणी…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसाफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"अम्न का ख़्वाब देखा तो था पर क्या करुँ रात ही को भूल गया "
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"इस सुझाव को विशेष रूप से रूहानी नज़रिये से भी देखेंहुस्न मुझ पर सवार होने सेशेष सारी कमी को भूल…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आ. भाई दयाराम जी, अभिवादन व आभार।"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"हार्दिक आभार आदरणीय "
yesterday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय दयाराम जी नमस्कार  बहुत शुक्रिया आपका  सादर "
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service