For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

बहुत बार जी चाहता है

बहुत बार जी चाहता है कुछ ऐसा- ऐसा 
की ये सब कुछ जो है अलग- विलग 
विसंगत असंगत अखरता वैसा -वैसा 
इस सब को मिटा कर  
जड़ मूल से हटा  कर 
धरा के सपाट माथे को नहला डालूँ 
रगड़ रगड़ कर  धो -धुला कर  
प्रचलित को पूर्णतया मिटा कर 
नई इबारत  खुदवा   डालूँ
श्रम बूंदों से  छलछलाएं समंदर 
 जगती संग  इन्ही से नहा  डालूँ 
बादल की कूचियों पर नई रेखा बना डालूँ 
इसी  से परिचालित हो सम्पूर्ण  धरा 
खोटा भी रहे   बस हो जाए खरा 
क्यों  हो मालिक कोई किसी का
क्यों हो कोई  किसी का गुलाम 
इंसान हो तो  केवल इंसान
क्यों  रहे कोई सिंह सा  डराता
 क्यों कोई भीगी  बिल्ली सा डरा 
डर के डर से न नजर  बचा  डालूँ 
बादल की कूचियों पर नई रेखा बना डालूँ 
यही रेखा बने धरा की भाग्य रेखा 
विश्व बने ऐसा जो ख्वाबों में देखा 
वामन के सब  अवतारों से 
सपनों के  सौदागारों  से 
मुक्त बने खलिहान यहाँ 
बस ऐसे हो बलवान यहाँ  
कि मंडी मुक्त  बाज़ार रहें 
मात्र ऐसे  कारोबार रहें 
जो कोई बोये बस वही बांटे 
न कोइ छीने न कोइ  छांटे 
सीधा सरल सा  संविधान सजा  डालूँ 
बादल की कूचियों पर नई रेखा बना डालूँ 
सीमाएं लहूलुहान न हों 
कहीं पे कोई  तूफ़ान न हों 
आंधियां हो ऐसी जो  उड़ा ले के जाए
कहीं पर   कुछ भी असंगत सा पाए
न चर्म-रंग किसी का किसी को गिराए 
न भुजबल यूं  ही  किसी को उठाये 
 मुक्त धरा हथियारों  से हो 
कूटनीति के  बाज़ारों से हो 
धरती का कहीं कोई  भी कोना  हो 
किसी को कभी न कुछ भी खोना  हो 
अनुपालन  का  प्रावधान पलवा   डालूँ 
बादल की कूचियों पर नई रेखा बना डालूँ 
     
या रेखा के भीतर अनदेखा लिखूँ क्या 
 शाश्वत सत्य का लेखा लिखूँ क्या 
लिख दूं बेमानी बेबसी  कारोबार 
लिख दूं बेमानी आसन -अत्याचार 
सर्व पर सर्वोच्चता बेमानी लिख दूं 
मानस के खोने  की कहानी लिख दूं 
लिख दूं इतिहास का फिर वो इतिहास 
ज़मीन दोज़ होता  विकसित  विकास 
या तितली के पांखों से  परिस्तान  सजा डालूँ 
बादल की कूचियों पर नई रेखा बना डालूँ
.
मौलिक व अप्रकाशित 

Views: 567

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by सुरेश कुमार 'कल्याण' on November 22, 2016 at 10:14am
आदरणीया अमिता जी बहुत ही सुन्दर मनोभाव।
काश हम दिल के अरमां सजा पाते,
जो सोचते हैं वही जहां बना पाते।
हार्दिक बधाई स्वीकार करें।सादर।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on November 22, 2016 at 9:59am

आदरनीया अमिता जी , मन की छटपटाहट को कविता मे अच्छे शब्द दिये हैं , हार्दिक बधाइयाँ ।

Comment by KALPANA BHATT ('रौनक़') on November 16, 2016 at 9:48pm
इस भावपूर्ण रचना के लिए बधाई आदरणीय ।
Comment by Samar kabeer on November 16, 2016 at 5:03pm
मोहतरमा अमिता तिवारी जी आदाब,बहुत ही भावपूर्ण कविता लिखी अपने,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Feb 14
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Feb 14
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
Feb 14
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
Feb 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service