For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दशहरा मिलन (लघुकथा) /शेख़ शहज़ाद उस्मानी

पिछली रात लेखन कर्म में बिताने की वज़ह से आज बस में लम्बा सफ़र करते समय शेख़ साहब को बार-बार नींद आ रही थी। बस स्टॉप पर पहुंचने पर बस से उतरकर टैक्सी में बैठे ही थे कि ज़ेबों में मोबाइलों व पर्स को टटोला। मंहगा वाला मोबाइल ग़ायब था। बस जा चुकी थी। बस का नंबर तक याद नहीं था। कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस को ख़बर करने को कहा। कुछ ने मोबाइल की सिमों को तुरंत बंद (लॉक) कराने की सलाह दी। किन्तु इन्सानियत पर भरोसा करने वाले कुछ लोगों की राय थी कि सब्र करो, फोन करते रहो, शायद मोबाइल उठाने वाला बंदा बुरी नीयत का न हो। दशहरे के मौक़े पर मोबाइल सिम दफ़्तर पर कर्मचारी अनुपस्थित मिले। शेख़ साहब बड़ी उलझन में थे। पुलिस चौकी जाने से पहले ही मोबाइल ग्राहक सेवा केंद्र के अधिकारियों से सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका मन हुआ कि उन सिम नंबरों पर फोन करके देखा जाए। फोन लग गया । दूसरी तरफ से नरेश नाम के किसी व्यक्ति ने एक निश्चित जगह पर मिलने को कहा। दिये गये पते पर शेख़ साहब तुरंत पहुँचे। पिछड़ी बस्ती थी। एक कलारी के पास उस व्यक्ति का घर था। शहर की अन्य कॉलोनियों की तरह रावण दहन जैसी दिखावटी कोई गतिविधि वहाँ नज़र नहीं आ रही थी। चारों तरफ़ बस शांति ही थी। उस व्यक्ति ने अपनी ज़ेब से मोबाइल निकालते हुए शेख़ साहब से कहा- 'भाईसाब, कैसा मोबाइल रखते हो, हमसे तो चला कर भी नहीं बन रहा था! 'कोड' डला है शायद, वरना हम ही फोन कर देते!"

शेख़ साहब ने लपक कर मोबाइल लेते हुए कहा- 'बड़ी मेहरबानी आपकी! आपने फोन उठा लिया, वरना सुना है कि पुलिस वाले सिम बंद तो करवा देते हैं, मोबाइल नहीं खोज पाते! आप बहुत अच्छे इन्सान हो!"

"मज़दूर हूँ साहब, मेहनत की रोटी खाता हूँ! पांच-सात हज़ार के मोबाइल पर कैसे नीयत ख़राब करता?"

यह सुनकर शेख़ साहब ने पर्स से पांच सौ का नोट निकाला और उसे देते हुए कहा- "पांच-सात का नहीं, पूरे अठारह हज़ार रुपये का है यह!"

"नहीं भाईसाब, मुझे कोई ईनाम नहीं चाहिए! आज तो हमने अपना दशहरा मना लिया!" दूर से ही नरेश ने कहा।

यह सुनकर शेख़ साहब ने उसे सीने से लगा लिया। मुहर्रम के अवसर पर आज ऐसा दशहरा मिलन देखकर आसपास खड़े लोगों के चेहरों पर अद्भुत चमक और संतुष्टि थी!

(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 723

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Arpana Sharma on October 17, 2016 at 10:41pm
बहुत सुंदर भावार्थ लिए लघुकथा का ताना-बनाना बुनाई है। बहुत बधाई आदरणीय शेख उस्मानी जी
Comment by सुरेश कुमार 'कल्याण' on October 15, 2016 at 8:16pm
आदरणीय शेख शहजाद उस्मानी साहब लगता है ताजी घटना है यह। सुन्दर रचना के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार करें । सादर ।
Comment by Sheikh Shahzad Usmani on October 13, 2016 at 8:48pm
ख़ुद के ताज़े तज़ुर्बे पर आधारित इस रचना के अनुमोदन व अपने विचार साझा करते हुए हौसला बढ़ाने के लिए तहे दिल से बहुत बहुत शुक्रिया मोहतरम जनाब तस्दीक़ अहमद ख़ान साहब और मोहतरमा राजेश कुमारी साहिबा ।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on October 13, 2016 at 8:14pm

बहुत बढ़िया सार्थक लघु कथा बेहतरीन सन्देश व् प्रेरणा देती हुई दिल से बधाई लीजिये आ० उस्मानी जी |

Comment by Tasdiq Ahmed Khan on October 12, 2016 at 9:04pm

मोहतरम जनाब शेख शहज़ाद उस्मानी  साहिब ,  हालाते हाज़रा पर यकजहती के रंग में डूबी सीख देती सुन्दर लघु कथा के  लिए दिल से मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service