For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

भारत माता पूछ रही है (ताटंक छन्द )

कब तक सहन करूँ माथे पर, जुल्म सितम गद्दारों के।
भारत माता पूछ रही है, प्रश्न ओहदेदारों से।

लाँघी सीमा मानवता की, फिर से आग लगाई है ।
सोते वीरों पर जो गोली, तुमने आज चलाई है ।
फिर से मस्तक लाल हुआ है, कायर भीर प्रहारों से।
भारत माता पूछ----------।

हमला हुआ था संसद पर, मेरी आत्मा रोई थी ।
पठानकोट याद है सबको, कितनी जानें खोई थी।
कब तक रक्त बहेगा यूंही, राजनीतिक इशारों से।
भारत माता पूछ--------------।

उसके दिल पे क्या बीती है, माँ ने बेटा खोया है।
नन्ही बच्ची को खबर नहीं, पिता मरा या सोया है।
हुआ कलेजा छलनी आज, माँओं की चित्कारों से।
भारत माता पूछ-------------।

ऐटम बम की गीदड़ भभकी, बार-बार दुहराते हो।
सोते पर तुम हमला करके, कायरता दिखलाते हो।
आज पाप का घड़ा भर चुका, पूछो चाँद सितारों से।
भारत माता पूछ-------------।

एक समय था सारे राजा, आगे होकर लड़ते थे।
हार जीत तब निश्चित होती, राजा रण में मरते थे।
मरते केवल फौजी हैं अब, राजा मरे विचारों से।
भारत माता पूछ---------------।

इतनी जानें जाने पर भी, काहे नहीं लजाते हो।
प्रत्यारोपों का तुम मौका, कोई नहीं गवाँते हो।
बेटे अपने भेजो रण में, जलो स्वयं अंगारों से।
भारत माता पूछ------------------।

कब तक सहन करूँ माथे पर, जुल्म सितम गद्दारों के ।
भारत माता पूछ रही है, प्रश्न ओहदेदारों से ।

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 663

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by सुरेश कुमार 'कल्याण' on September 24, 2016 at 11:32am
आदरणीय सतविंदर भाई रचना को समय व सम्मान देने के लिए हार्दिक आभार । सादर ।
Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on September 24, 2016 at 7:22am
आदरणीय सुरेश भाई जी ओज से लबरेज उत्तम छन्दगीत के लिए बारम्बार बधाई।
Comment by सुरेश कुमार 'कल्याण' on September 23, 2016 at 7:25am
आदरणीय श्री रामबली गुप्ता जी रचना को सम्मान देने के लिए हार्दिक आभार । सादर
Comment by सुरेश कुमार 'कल्याण' on September 23, 2016 at 7:25am
आदरणीय श्री सौरभ पांडेय जी रचना अनुमोदन के लिए हार्दिक आभार । सादर ।
Comment by रामबली गुप्ता on September 23, 2016 at 6:39am
क्या बात है आद0 भाई सुरेश जी। आनन्द आया पढ़कर। रक्त का प्रवाह तीव्र हो गया। खूब बधाई लीजिये।सादर

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on September 22, 2016 at 11:37pm

वाह वाह वाह ! 

आपके कहे के शब्द-शब्द में ओज़ है. हार्दिक बधाइयाँ आदरणीय सुरेश कल्याण जी 

Comment by सुरेश कुमार 'कल्याण' on September 21, 2016 at 6:39pm
आदरणीय समर कबीर साहब प्रणाम । रचना अनुमोदन के लिए हार्दिक आभार । सादर ।
Comment by Samar kabeer on September 21, 2016 at 5:58pm
जनाब सुरेश कुमार 'कल्याण'जी आदाब,हालात-ए-हाज़रा पर बहतरीन छन्द लिखे हैं आपने ,इस भावपूर्ण प्रस्तुति के लिये दिल से बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Monday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Sunday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
Sunday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
Saturday
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
Saturday
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
Saturday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
Saturday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
May 30

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service