For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

यशोधरा.......अतुकांत // डॉ० प्राची

सुधि-बुधि बिसराई

व्याकुल पनीली आँखें,

अधखुले केश, बेसुध आँचल
अस्त-व्यस्त आभूषण...
कराहती सिसकती चीत्कारती

पल-पल जमती जाती करुण वाणी से
कहाँ-कहाँ नहीं पुकारा-

पर,

लौट-लौट आती थी

हर पुकार की कर्णपटों को बेधती

हृदय विदारक प्रतिध्वनि...

लिख चुकी थी नियति
यशोधरा के भाग्य में
अंतहीन  निष्ठुर विरह...

कितनी प्रबल रही होगी

सत्यान्वेषण को आतुर

अंतरात्मा की वो पुकार,

कि नहीं थम सके-

राजपाट त्याग,

धर्म मार्ग पर बढ़ते

मुमुक्षु कदम...

अतुल्य सुंदरी का निर्बाध प्रेम भी

लेष मात्र विचलित न कर सका
राजकुमार को उनके संकल्प से...

न ही हिम सम जड़ हुए पितृत्व को द्रवित कर

अपने सम्मोहन में आबद्ध कर सका
नवजन्मे पुत्र का कोमल संस्पर्श...


क्या ऐसे क़दमों की गति को 
आत्मा की आवाज़ के विरुद्ध चलने को विवश कर देना 
पाप नहीं होता???

 

आज फिर,
निर्बाध प्रेम का अथाह सागर 
कण मात्र भी विचलित नहीं कर सकेगा

कर्तव्य मार्ग पर बढ़ते एकाग्रचित्त संकल्पित हृदय को...
जीवन की ओर पग-पग बढ़ते

संघर्षरत शिशु की श्वासों का स्पंदन लिये

कोमल स्वप्नों की डोर भी
नहीं बाँध सकेगी

लक्ष्य की ओर उड़ान भरने को आतुर

खुले पंखों की प्रखर रवानी को...
कोई वैचारिक सम्मोहन अपनी माया में उलझा

क्षण भर को भी पथच्युत नहीं कर सकेगा  

कर्तव्य मार्ग पर बढ़ते अन्तःसंकल्पित क़दमों को...

जो चले हैं

आज फिर

एक नया इतिहास रचने,
देश काल निमित्त सब आतुर हैं

जिसके स्वागत को...

जाओ!

समयशिला पर गढ़ दो

आज फिर एक नया अध्याय 
कि नहीं रोकेगा आज यशोधरा का प्रेम-

सिद्धार्थ को बोधिसत्व पाने से...

 

(मौलिक और अप्रकाशित)

Views: 741

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on February 4, 2016 at 6:22pm
बहुत सुंदर।वर्तमान को इतिहास से जोड़ एक तपस्विनी को योग्य सम्मान नज़र करती सुंदर रचना।आपकी यह रचना इस आधुनिक यशोधरा को सच्ची शब्दांजलि है।बधाई आदरणीया डॉ प्राची सिंह जी।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on February 4, 2016 at 12:35am

आदरणीया डॉ प्राची जी, यशोधरा की वेदना और संवेदना को बहुत सधे शब्द मिले है. इस शानदार प्रस्तुति पर हार्दिक बधाई 

Comment by Dr. Vijai Shanker on February 3, 2016 at 11:40pm
बहुत सुन्दर प्रस्तुति। इतिहास , त्याग , करुणा , वेदना , विछोह , और अंत में आशाएं ( छिपा हुआ व्यंग ) भी , कुल मिला कर एक अद्वितीय प्रस्तुति।
बहुत बहुत बधाई आदरणीय डॉo सुश्री प्राची सिंह जी , सादर।
Comment by TEJ VEER SINGH on February 3, 2016 at 12:31pm

हार्दिक बधाई आदरणीय डॉ प्राची सिंह जी!बेहतरीन प्रस्तुति!यशोधरा की विरह को एक नये रूप में दर्शाती सुंदर रचना!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार। आपकी…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"प्रस्तुति का सहज संशोधित स्वरूप।  हार्दिक बधाई"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, प्रदत्त चित्र को आपने पूरे मनोयोग से परखा है तथा अंतर्निहित भावों को…"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी, आपने प्रस्तुति के माध्यम से प्रदत्त चित्र को पूरी तरह से शाब्दिक किया है…"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय चेतन प्रकाश जी, आपकी प्रस्तुति का हार्दिक धन्यवाद  परन्तु, रचना सोलह मात्राओं खे चरण…"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण भाईजी, चौपाई छंद में आपने प्रदत्त चित्र को उपयुक्त शब्द दिये हैं. सुगढ़ रचना के…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए आभार। तुकांतता के दोष में…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अखिलेश जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार। आपकी…"
Sunday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक धन्यवाद आभार आपका लक्ष्मण भाईजी"
Sunday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक धन्यवाद लक्ष्मण भाई "
Sunday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी आदरणीय अशोक भाईजी  चौपाई में चित्र का  सम्पूर्ण  चित्रण हुआ है।…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"चप्पल उसकी सिली न जाती। बिन चप्पल के वह रह जाती।।....वाह ! वाह ! प्रदत्त चित्र की आत्मा का भाव आपने…"
Sunday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service