For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अजीत दुबे को चन्‍द्रशेखर सम्‍मान

 

पूर्व प्रधानमंत्री एवं समाजवादी नेता स्‍व. श्री चन्‍द्रशेखर जी के जन्‍म दिन के अवसर पर नेशनल थिंकर्स फोरम द्वारा दिल्‍ली के लक्ष्‍मीपति सिंहानिया आडिटोरियम में "चन्‍द्रशेखर:एक राष्‍ट्रवादी चिंतक" विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया एवं साथ ही विभिन्‍न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे लोगों को फोरम द्वारा पहली बार चंद्रशेखर सम्‍मान प्रदान किया गया। इस कडी में भोजपुरी भाषा के विकास एवं उसे संवैधानिक मान्‍यता दिलाने हेतु किये जा रहे सराहनीय प्रयास के लिए भोजपुरी समाज,दिल्‍ली के अध्‍यक्ष श्री अजीत दुबे को भी सम्‍मानित किया गया । चंद्रशेखर जी के बारे में अपने विचार व्‍यक्‍त करते हुए फोरम के महासचिव डा. एस.पी. सिंह ने कहा श्री चंद्रशेखर जी न केवल एक राजनेता थे बल्कि एक महान राष्‍ट्रवादी चिंतक भी थे जिसके राज‍नीति के केन्‍द्र में आम आदमी होता था । स्‍व. श्री चन्‍द्रशेखर जी के सुपुत्र एवं बलिया से सांसद श्री नीरज शेखर ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि वे अपने पिता के पदचिन्‍हों पर चलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं । समारोह के मुख्‍य अतिथि पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान ने कहा कि चन्‍द्रशेखर जी केवल व्‍यक्ति नहीं थे बल्कि अपने आप में एक संस्‍था थे, उन जैसे विलक्षण प्रतिभा के राजनेता का भारतीय राजनीति में न होना एक बहुत बडे शून्‍यता का बोध कराता है ।  पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री डा. संजय सिंह ने कहा चंद्रशेखर जी ने राजनीति में अपने सिद्धांतों को ही सर्वोपरि माना । आज उनके विचारों को जिन्‍दा रखने के लिए चंद्रशेखर जी की संस्‍कृति को आगे बढाने की आवश्‍यकता है । इस अवसर पर पत्रकार व पूर्व सांसद श्री संतोष भारती, सांसद श्री लोकेन्‍दर सिंह काल्‍वी, गाजीपुर एवं बलिया के पूर्व कलेक्‍टर क्रमश: श्री कमल टावले एवं श्री शंकर अग्रवाल,चंद्रशेखर जी के पूर्व राजनीतिक सलाहकार श्री एच.एन. शर्मा आदि ने भी श्री चंद्रशेखर जी से जुडे अपने संस्‍मरण से लोगों को अवगत कराया ।

इस अवसर पर भोजपुरी में किए गए अपने संबोधन में श्री अजीत दुबे ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने हेतु उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अत्‍यंत दुखद है कि देश में हिन्‍दी के बाद सबसे ज्‍यादा लोगों द्वारा तथा विश्‍व भर में बीस करोड. से भी ज्‍यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली भोजपुरी भाषा आज भी संवैधानिक मान्‍यता से वंचित है । इस मंच से उन्‍होंने पुन: यह आवाज उठाई कि सरकार इस भाषा को जल्‍द से जल्‍द संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करे ।

नेशनल थिंकर्स फोरम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्‍न क्षेत्रों से अन्‍य कई विशिष्‍ट लोगों जैसे इरमल मारला एवं सर्वश्री प्रमोद कुमार दूबे(विधि क्षेत्र),अंबारी कृष्‍णमूर्ति(ट्रेड यूनियन क्षेत्र), ए.एस.कुमार, संतोष कुमार सिंह,कल्‍पनाथ चौबे (शिक्षा क्षेत्र), प्रमोद कुमार उपाध्‍याय एवं रवि सिंह (पत्रकारिता क्षेत्र), प्रहलाद सिंह(कृषि क्षेत्र), गोपाल नस्‍कर, खुशवंत सिंह राव और बृज किशोर पाण्‍डेय इत्‍यादि को भी सम्‍मानित किया गया ।

     सेमिनार एवं सम्‍मान समारोह के पश्‍चात कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम के तहत भोजपुरी गायक श्री मोहन राठौर एवं अनामिका सिंह द्वारा भोजपुरी लोकगीतों की शानदार प्रस्‍तुति की गई Devaldham । 

Views: 518

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on April 21, 2011 at 9:21pm
इस समाचार के लिए आभार देव कान्त जी |
Comment by आशीष यादव on April 19, 2011 at 8:38pm
badhiya jaankaari
Comment by Abhinav Arun on April 19, 2011 at 3:40pm
upyogee jaankaaree share karne ke liye abhaar sweekaren ! sammanit logon ko shubhkaamnayen aur badhaaee |

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
Aug 3
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service