For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

राजधानी में ब्लैक होल (कविता)

देशों की चमचमाती हुई राजधानियाँ

हर आकाशगंगा के केन्द्र में

बैठा हुआ एक ब्लैक होल

 

किसी गाँव के सूरज से करोड़ों गुना बड़ा

अपने आसपास मौजूद तारों को

अपने इशारों पर नचाता हुआ

 

उसके पास खुद का कोई प्रकाश नहीं है

फिर भी वो चमचमा रहा है लगातार

उनके प्रकाश से

जो शिकार हो रहे हैं

उसकी कभी न खत्म होने वाली भूख का

 

ऊष्मागतिकी का तीसरा नियम मुझे सबसे ज़्यादा कष्ट देता है

जिसके अनुसार किसी बंद व्यवस्था की सम्पूर्ण अराजकता

हमेशा बढ़ती है

 

ब्लैक होल

दुनिया की सबसे अराजक व्यवस्था है

फिर भी ये बाहर से देखने पर

ब्रह्मांड की सबसे शालीन व्यवस्था लगती है

क्योंकि इसे अपना बाहरी तापमान नियंत्रित रखना आता है

 

ये सूचनाएँ नष्ट तो नहीं कर सकता

लेकिन सूचना के अधिकार से प्राप्त सूचनाओं से

इसके भीतर की कोई भी जानकारी

बाहर नहीं आ सकती

 

लेकिन मैं निराश नहीं हूँ

मुझे पूरा भरोसा है कि एक न एक दिन

हम दिक्काल में सुरंगें बनाकर

बाहर ले ही आएँगें

इसके भीतर भरी जानकारियाँ

भले ही ऐसा होने पर

व्यवस्था में आम आदमी का भरोसा जड़ से उखड़ जाय

 

अँधेरे में किया गया विश्वास भी

आख़िर अंधविश्वास ही होता है

-------------

(मौलिक एवं अप्रकाशित)

Views: 783

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on September 6, 2015 at 8:28pm

आदरणीय सौरभ जी, इस रचना पर आने और अपने विचार रखने के लिए आपका तह-ए-दिल से शुक्रगुज़ार हूँ। आपकी बात बिल्कुल सही है ये पंक्तियाँ सैद्धांतिक रूप से ग़लत हैं।

उसके पास खुद का कोई प्रकाश नहीं है

फिर भी वो चमचमा रहा है लगातार

उनके प्रकाश से

जो शिकार हो रहे हैं

उसकी कभी न खत्म होने वाली भूख का 

मैं इनमें बदलाव करूँगा।

दर’असल ब्लैक होल के चारों तरफ एक प्रभामंडल होता है जो ग्रेविटेशनल लेंसिग के प्रभाव के कारण बनता है। मैं लिखना कुछ और चाहता था और लिख कुछ और गया। त्रुटि की तरफ ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद। 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on September 6, 2015 at 3:37pm

वैज्ञानिक शब्दावलियों के प्रयोग से रचना-कौतुक करना आपका प्रिय चसका रहा है, आदरणीय धर्मेन्द्रजी. इस प्रस्तुति में भी आपने अपने प्रिय विषय ’व्यवस्था-परिवर्तन’ को शाब्दिक किया है. 

लेकिन मैं निराश नहीं हूँ

मुझे पूरा भरोसा है कि एक न एक दिन

हम दिक्काल में सुरंगें बनाकर

बाहर ले ही आएँगें

ऊष्मा-गतिकी (Thermodynamics) के तीसरे सूत्र का तो कमाल का उपयोग हुआ है .. :-))

ऊष्मागतिकी का तीसरा नियम मुझे सबसे ज़्यादा कष्ट देता है

जिसके अनुसार किसी बंद व्यवस्था की सम्पूर्ण अराजकता

हमेशा बढ़ती है

और, ये पंक्तियाँ भी कितनी सही हैं, और कितनी प्रासंगिक भी ! --

अँधेरे में किया गया विश्वास भी

आख़िर अंधविश्वास ही होता है

उपर्युक्त पंक्तियों के सापेक्ष यह भी सत्य है कि कुछ समूह विशेष हैं, जो ’ब्राह्मणवाद’ के परोकार हैं. समाज में विशिष्ट ’ब्राह्मणवादी-प्रवृति’ के नेताओं के प्रभावी होने का षडयंत्रकारी कारण हैं. 

लेकिन कृष्ण-विवर (ब्लैक होल) को लेकर निम्नलिखित पंक्तियाँ सैद्धांतिक रूप से गलत हैं. या, पुनः देख लिये जाने योग्य हैं - 

उसके पास खुद का कोई प्रकाश नहीं है

फिर भी वो चमचमा रहा है लगातार

उनके प्रकाश से

जो शिकार हो रहे हैं

उसकी कभी न खत्म होने वाली भूख का 

रेखांकित पंक्ति तो किसी उपग्रह केलिए उचित संभव है, आदरणीय ! कृष्ण-विवर तो अव्वल प्रतीत ही नहीं होता. क्यों कि इसकी ’गुरुता’ इतनी अधिक (अत्युच्च) होती है कि यह प्रकाश की कोई तरंग तक परावर्तित नहीं करता. तथाकथित रूप से ’सोख’ लेता है. यही कारण है कि यह दृष्यमान ही नहीं होता.

या, आप कुछ विशेष कहना चाह रहे हैं ?

आपकी इस कविता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ ..

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on September 3, 2015 at 11:16pm

बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय मिथिलेश जी

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on September 3, 2015 at 11:15pm

बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय श्याम नारायण जी

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on September 3, 2015 at 11:15pm

तह-ए-दिल से शुक्रगुज़ार हूँ आदरणीया प्रतिभा जी


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on September 3, 2015 at 6:18pm

आदरणीय बड़े भाई धर्मेन्द्र जी, बहुत ही शानदार प्रस्तुति हुई है. इस सशक्त रचना पर हार्दिक बधाई 

Comment by Shyam Narain Verma on September 3, 2015 at 10:44am
इस सुन्दर प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई
Comment by pratibha pande on September 3, 2015 at 10:28am
ब्लैक होल का प्रतीक लेकर ये जो आपने व्यवस्था पर चोट करी है ,ये आपकी रचनाधर्मिता की उंचाइयां बयाँ करती है ,और ये third law of thermodynemics कवितामय होकर क्या ही सरल लग रहा है भई वाह ,बधाई आपको धर्मेन्द्र जी इस उत्कृष्ट रचना के लिए

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
21 hours ago
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
23 hours ago
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
yesterday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
Saturday
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
Saturday
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
Saturday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
Saturday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service