For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

भूस्खलन इंसानियत का (लघुकथा)

लगातार हो रही वर्षा के पश्चात पुनः विद्यालय सुचारू रूप से चलना शुरू ही हुआ था कि चीख-पुकार मच गयी सभी अपनी -अपनी जान बचाकर भाग रहे थे।नया विवादित भवन पहली ही बरसात में विद्यार्थी और शिक्षकों की कब्र में परिवर्तित हो गया ।अधिकारीयों का तांता लगा रहा तत्काल प्रभाव से भेजी गयी रिपोर्ट में भवन का खण्डहर होने का कारण -
" अत्यधिक वर्षा से भूस्खलन " था।

और ठेकेदार की बहुमंजिली कोठी बरसते सावन में घी के दीयों से जगमगा रही थी।

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 704

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by amod shrivastav (bindouri) on July 16, 2015 at 1:35am
बेहद सुन्दर रचना ....बधाई
Comment by Archana Tripathi on July 16, 2015 at 1:31am
शुक्रिया कांता जी यह सब आप सभी मित्रों के उत्साहवर्धन का परिणाम हैं । हार्दिक आभार।
Comment by Archana Tripathi on July 16, 2015 at 1:30am
शुक्रिया डॉ.विजय शंकर जी ,आपने रचना को इतना समय दिया और समीक्षात्मक टिप्पणी से उत्साहवर्धन किया पुनः हार्दिक आभार ।आपसे भविष्य में भी मार्गदर्शन की अपेक्षा करती हूँ ।
Comment by Dr. Vijai Shanker on July 15, 2015 at 6:35pm
हमारे यहां बनानेवाले जो बनाते हैं वह बने या न बने वह खुद जरूर बन जातेहैं , और बहुत अच्छे बनते हैं, हम अंधे बने रहते हैं,हमें टूटी सड़कें, इमारतें , सड़कों के गढ्ढे दिखते हैं, हमारी कार स्कूटर खराब होते हैं ,हम परेशान होते हैं पर निर्माण से जुड़े धन्धेवालों के जगमगाते भवनों पर हम कभी प्रश्न नहीं उठाते।बहुत सही प्रश्न उठाया है आपने अपनी लघु- कथा में, आदरणीय सुश्री अर्चना त्रिपाठी जी, बधाई, सादर।
Comment by kanta roy on July 15, 2015 at 5:51pm
वाह !!! क्या खूब कटाक्ष किया है आपने घी के दिये जलाकर ....... बधाई आदरणीया अर्चना जी इस सुंदर और सार्थक लघुकथा के लिए ।
Comment by Archana Tripathi on July 15, 2015 at 12:23am
आदरणीय विनय कुमार जी ,उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद
Comment by Archana Tripathi on July 15, 2015 at 12:20am
आदरणीय मिथिलेश वामनकर जी ,मुझ नवांगतुक का उत्साहवर्धन हेतु आभारी हूँ ।
Comment by Archana Tripathi on July 15, 2015 at 12:18am
आ pradeep kumar kushwaha जी।इस मंच पर उत्साहवर्धन के लिए आभारी हूँ । भृ
Comment by विनय कुमार on July 14, 2015 at 6:52pm

बहुत बेहतरीन लघुकथा आदरणीया अर्चना त्रिपाठीजी | व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को बखूबी दर्शाती रचना , बधाई ..


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on July 14, 2015 at 1:29pm

आदरणीया अर्चना जी बहुत अच्छी लघुकथा हुई है, आपने व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को बड़ी संजीदगी से शाब्दिक किया है.  इस प्रस्तुति पर हार्दिक बधाई. 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
14 hours ago
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Tuesday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Tuesday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Jul 11
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service