For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

घाट पर ठहराव कहाँ (लघुकथा)

धरा में कम्पन होते हुए एक सैलाब सा उमड़ पड़ा। सामने से आती उत्ताल नदी का वेग फट पड़ा था जमीन पर .....
धरा का हृदय विभक्त हो उठा दो किनारों में । धरा का खुद के अंश से अलगाव सहना ...!!
धरा का रूदन अब कौन सुने ..?
उन्मुक्त नदी अपनी ताव में जमीन की छाती चीरती हुई बढ़ चली थी ।
उसे क्या परवाह थी कि किसने चोट खाई .... !
बेबस थे दोनों किनारे ....बरसों,जो रहे थे एक दुसरे में समाहित ... वो आज .... !!
अब जीवन भर देखते ही रहना है एक दुसरे को.....यूँ ही ।
किनारे नदी की मार से घिस-घिस कर हनन होते रहे .... पीड़ा सहते रहे ।
घाट पर ठहर जाने के लिए तरसती रही .......पर हाय री क़िस्मत ...!!!
समय का चक्र....... ठहराव कहाँ देता है ....?


कान्ता राॅय
भोपाल
मौलिक और अप्रकाशित

Views: 784

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by kanta roy on May 13, 2015 at 11:09am
मै आप सबके समक्ष बडी अदना सी लेखिका हूँ ... गुढ़ ज्ञान से वंचित हूँ ..... कोई बडी डिग्री नही है साहित्य मे मेरे पास .... बस लिख देती हूँ जो दिल मे आता है .... कहती और समझती भी उतना ही हूँ जितना महसूस कर पाती हूँ ..... आप सबको रचनाएँ पसंद आई मेरे लिए यह उपहार से कम नही ..... अपनी कमियों को आप सब को पढकर गुनती रहती हूँ कुछ अक्षर बुनती रहती हूँ ..... सदा मार्गदर्शन मे आपके ...... आभार आपको आदरणीय मिथिलेश वामनकर जी
Comment by kanta roy on May 13, 2015 at 11:01am
आदरणीय गिरिराज भंडारी जी अलगाव सदा हृदय के लिए कष्टकारी ही साबित हुआ है चाहे वो बँटवारा देश का हो या राज्य का या हो यह बँटवारा घर का .... मानवीय संवेदनाएँ सदा से त्रस्त होती ही आई है । नमन आपको हौसला वर्धन के लिए
Comment by shree suneel on May 13, 2015 at 10:19am
आदरणीया कांता जी, इस भावपूर्ण, सुन्दर कविता के लिए बधाई आपको.
Comment by Mohan Sethi 'इंतज़ार' on May 13, 2015 at 7:49am

भावपूर्ण मार्मिक प्रस्तुति के लिये हार्दिक बधाई ...सादर 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on May 13, 2015 at 6:23am
प्रकृति का मानवीकरण
बढ़िया प्रवाह शब्दों का
बहुत सुन्दर रचना
आपकी धारदार कलम से निकला शब्दों का जादू जो भाव स्तर पर भी दमदार है।
आदरणीया कान्ता जी बहुत बधाई इस प्रस्तुति पर।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on May 12, 2015 at 8:40pm

आदरनीया कांता जी , अलगाव के दर्द को खूब सूरत शब्द मिले हैं । रचना के लिये आपको हार्दिक बधाइयाँ ।

Comment by kanta roy on May 12, 2015 at 6:36pm
आदरणीय डाक्टर विजय शंकर जी , दर्द बिछोह का एक ही होता है ..... बँटवारा चाहे धरती का हो या घर का ....बिछोह बहुतों पर भारी पडता है । निजी स्वार्थ में डूब कर जन हित को दरकिनार करने वाला, उत्ताल नदी के समान ही दुखदायी हो जाता है । कथा पसंदगी हेतु नमन आपको । आपके मार्गदर्शन की सदा अभिलाषी ।
Comment by kanta roy on May 12, 2015 at 6:31pm
लिखते हुए लेखन का मन भाव समंदर हो चुका था इसलिए कथ्य होते हुए भी कही विलुप्त हो गया । मन भावों पर जितना लगाम था लगाए मैने ......कोशिश की नदी का उत्ताल वेग समंदर की प्रलयंकर वेग ना बन जाये ... जो लिखा आपके समक्ष पेश किया .... आपने रचना पर नजरे करम किये । आभार आपको हृदय तल से नमन आदरणीय डाक्टर आशुतोष मिश्रा जी
Comment by Dr. Vijai Shanker on May 12, 2015 at 6:20pm
आदरणीय सुश्री कांता रॉय जी , देश के विभाजन का बहुत ही दर्द भरा चित्र प्रस्तुत किया है , पर शायद थोड़ा और मुखर होना अपेक्षित था।
बधाई इस मार्मिक प्रस्तुति पर , सादर।
Comment by Dr Ashutosh Mishra on May 12, 2015 at 6:01pm

आदरणीया कांता जी  आदरणीय बिनोद जी ने बिलकुल सही कहा है ..लेकिन  रचना मुझे बहुत पसंद आयी ..नदी की तरह बहती हु ई रचना ..आपको सादर बधाई 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
5 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
9 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
yesterday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service