For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

शम्स तो है वो मगर डूबा हुआ है-शिज्जु शकूर

2122 2122 2122

शम्स तो है वो मगर डूबा हुआ है

रौशनी से बेख़बर डूबा हुआ है

 

अपने होने का उसे अहसास तो हो

क्यों ग़मों में इस कदर डूबा हुआ है

 

क्या अँधेरा मेरी नज़रों में है मौजूद

या अँधेरे में ये घर डूबा हुआ है

 

रौशनी के सिर्फ इक ज़र्रे के दम पर

ठण्ड से वो बेअसर डूबा हुआ है           

 

इस जुनूने इश्क़ का होगा समर* क्या           *नतीजा

सोच में कोई इधर डूबा हुआ है

 

फिर गुजश्ता वक्त के किस्सों में तू क्यों

आँसुओं से तर ब तर डूबा हुआ है

 

उसकी दुनिया तो किताबों की है दुनिया

वो झुकाये अपना सर डूबा हुआ है

 

मौलिक व् अप्रकाशित 

 

Views: 787

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on May 7, 2015 at 8:52pm

आ0 शिज्जू भाई जी,   खूबसूरत गज़ल के लिये दाद कुबूल करे. सादर 

Comment by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on May 7, 2015 at 2:27pm

उसकी दुनिया तो किताबों की है दुनिया

वो झुकाये अपना सर डूबा हुआ है             लाजवाब!! जिन्दाबाद शेर!

उम्दा गजल पर ढेरों दाद व् मुबारकबाद कबूल फरमाएं आ० शिज्जू सर!

Comment by वीनस केसरी on May 7, 2015 at 1:37am

जिंदाबाद ग़ज़ल हुई है .......दिल खुश कर दिया ... वाह वा

क्या अँधेरे मेरी नज़रों में है मौजूद....... इस मिसरे में अँधेरे को अँधेरा कर लें


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on May 7, 2015 at 12:32am
आदरणीय शिज्जु भाई जी कठिन रदीफ़ लेकर बड़ी ही सहजता से उम्दा अशआर निकाले है।
बेहतरीन ग़ज़ल हुई है। शेर दर शेर दाद कुबूल फरमाएं।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on May 6, 2015 at 8:18pm

आदरणीय शिज्जु भाई , मेरी सोच मे तो आपने बहुत कठिन रदीफ का चुनाव किया है , और उतनी ही खूब सूरती से निभा भी लिया है ।  क्या बात है , लाजवाब !! 

क्या अँधेरे मेरी नज़रों में है मौजूद

या अँधेरे में ये घर डूबा हुआ है 

फिर गुजश्ता वक्त के किस्सों में तू क्यों

आँसुओं से तर ब तर डूबा हुआ है

 

उसकी दुनिया तो किताबों की है दुनिया

वो झुकाये अपना सर डूबा हुआ है   --  इन अशआर के लिये बहुत बहुत बधाइयाँ ॥

 

Comment by Dr. Vijai Shanker on May 6, 2015 at 7:58pm
उसकी दुनिया तो किताबों की है दुनिया
वो झुकाये अपना सर डूबा हुआ है॥
खूब ग़ज़ल हुयी है, बधाई आदरणीय शिजू शकूर जी , सादर।
Comment by Nilesh Shevgaonkar on May 6, 2015 at 5:37pm

आहा ..क्या बात ..भाई वाह ..

Comment by Shyam Narain Verma on May 6, 2015 at 5:32pm
बहुत बहुत बधाई इस सुन्दर ग़ज़ल पर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
2 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
yesterday
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
yesterday
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
yesterday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
yesterday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
May 24
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
May 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service