For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल : - अपना घर आप जलाने का हौसला कर लूं

ग़ज़ल : - अपना घर आप जलाने का हौसला कर लूं

वक्त वीरान है निशानियां फ़ना कर लूं ,

अपना घर आप जलाने का हौसला कर लूं |

 

आपकी बज़्म में अशआर कई लाया हूँ ,

हस्बे मामूल मै रोशन ज़रा शमा कर लूं |

 

जिन तजुर्बों ने मुझे शायरी सिखायी है ,

वक्ते रुखसत खुशी से उन्हें विदा कर लूं |

 

टाँक दूं झीळ से बदन पे चांदनी का लिबास ,

सुबह से पेश्तर चाहूँ गुनाह इतना कर लूं |

 

गो कि कुछ लोग मेरे मरने की दुआ में हैं ,

मुझको मोहलत दे खुदा उनको मै सजदा कर लूं |

 

अब तो चेहरों पे कई चेहरे लगे हैं या रब ,

किसको बेगाना करूँ किसको मैं अपना कर लूं |

(@ अभिनव अरुण # १७-०३-२००४ )

 

Views: 414

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Abhinav Arun on March 14, 2011 at 8:32am
जय ओ.बी.ओ. !!

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on March 13, 2011 at 4:19pm
हा अरुण भाई, चर्चा से बहुत बड़ा बड़ा मसला हल हो जाता है , यह तो छोटी सी बात थी , जो बातों बातों मे ही बात बन गई | जय हो !
Comment by Abhinav Arun on March 13, 2011 at 4:09pm

बागी जी आपकी सलाह जम गयी और बात बन गयी लगता है -

टाँक दूं झीळ से बदन पे चांदनी का लिबास ,

सुबह से पेश्तर चाहूँ गुनाह इतना कर लूं |

ऐसा कर दिया है | चर्चा से सात साल बाद इस शेर का रास्ता निकला आभार आपका |


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on March 13, 2011 at 3:50pm

अरुण भाई चूकि ग़ज़ल बोलने के अनुसार ही कही जाती है तो हम गुनाह को गुना नहीं कह पायेंगे, पूरी ग़ज़ल में आपने कहन का विशेष ध्यान रखा है, उस तरीके से आप उस शे'र के काफिया को बदलना ही पड़ेगा, कुछ इस तरह से ( मैंने भी बहर का ध्यान नहीं रखा है )

 

टाँक दूं झीळ से बदन पे चांदनी का लिबास ,

सुबह से पेश्तर एक गुनाह अदना कर लूं |

 

कुछ इस तरह का प्रयोग किया जा सकता है, वैसे मैं भी तो इस इल्म का विद्यार्थी ही हूँ |

Comment by Abhinav Arun on March 13, 2011 at 3:19pm

शुक्रिया बागी भाई | इधर कुछ मार्च की व्यस्तता के कारन् समय और मिज़ाज का मेल नहीं हो पा रहा है अतः डायरी से अपनी पुरानी कथनी करनी की झलक पेश कर रहा हूँ | आपको अच्छा लगा आभारी हूँ-

टाँक दूं झीळ से बदन पे चांदनी का लिबास ,

सुबह से पेश्तर एक और मै गुनाह कर लूं |

इस शेर को बोलने में गुनाह को दरअसल हम 'गुना' (ह)

कहते है अतः यह मोहलत ली थी मैंने इस बारे में सोचा था अब इसका समाधान भी आप कर देन तो अच्छा हो ,यकय इसे ऐसे लिखा जा सकता है यदि हाँ तो कृपया कर दे-

टाँक दूं झीळ से बदन पे चांदनी का लिबास ,

सुबह से पेश्तर एक और मै गुना कर लूं |

जैसा हो बताईगा ज़रूर वरना ये शेर हटा दे इसमें से |या कोई और काफिया ?


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on March 13, 2011 at 2:57pm

गो कि कुछ लोग मेरे मरने की दुआ में हैं ,

मुझको मोहलत दे खुदा उनको मै सजदा कर लूं |

 

बहुत खूब अरुण भाई , क्या बेहतरीन कहन है , सभी शे'र खुबसूरत लगे , चौथे शे'र के काफियाबंदी पर नजरेसानी की आवश्यकता है | दाद कुबूल करे |

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
Thursday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
Wednesday
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Feb 28
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Feb 28

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Feb 28
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Feb 28

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Feb 28
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
Feb 28

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service