For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सावन का था महीना .....

सावन का था महीना ......

वो आ के छम्म से बैठी मेरे करीब ऐसे
बरसी हो बादलों से सावन की बूंदें जैसे

सावन का था महीना
मदहोश थी ...हसीना
गालों पे .लग रही थी
हर बूँद ..इक नगीना

आँचल निचोड़ा उसने ..मेरे करीब ऐसे
बरसी हो बादलों से ख़्वाबों की बूंदें जैसे

पलकें झुकी हुई थीं
सांसें ..रुकी हुई थीं
लब थरथरा .रहे थे
पायल थकी हुई थी

इक इक कदम वो मेरे आई करीब ऐसे
बादे सबा को छू के ...आई हों बूंदें जैसे

वो भीगी प्रेम दीवानी
हो जैसे ..प्रेम कहनी
रुखसार पे ...थे गेसू
जैसे साँझ हो सुहानी

आगोश में शरारा ....वो आया करीब ऐसे
सिमटी हों सांसें उसकी बाहों में मेरी जैसे

सुशील सरना
मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 872

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sushil Sarna on June 4, 2016 at 12:56pm

आदरणीया कांता रॉय जी प्रस्तुति पर  आपके द्वारा प्रदत्त आत्मीय का हार्दिक आभार। अचरज है जिसे मैं भूल चूका उसे आपने याद दिला दिया। ये वो प्रस्तुति है जिसे मैंने स्कूटर पर आफिस जाते समय तैयार किया था। इसकी धुन भी कव्वाली शैली में बड़ी प्यारी बनी थी। जो यहां मुमकिन नहीं है। ब्लॉग के इस पृष्ठ तक जाने के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया। 

Comment by kanta roy on June 4, 2016 at 10:49am

वो आ के छम्म से बैठी मेरे करीब ऐसे 
बरसी हो बादलों से सावन की बूंदें जैसे----- इस  भाव  को  शायद  आपसे  बेहतर  कोई  नहीं  लिख  सकता  है  आदरणीय सुशील   सरना  जी , बहुत  बहुत बधाई  आपको 

Comment by Sushil Sarna on June 29, 2014 at 8:07pm

आदरणीय JAWAHAR LAL SINGH  रचना पर आपकी स्नेहिल अभिव्यक्ति का हार्दिक आभार  

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on June 29, 2014 at 7:32pm

आँचल निचोड़ा उसने ..मेरे करीब ऐसे 
बरसी हो बादलों से ख़्वाबों की बूंदें जैसे

बहुत खूब!

Comment by Sushil Sarna on June 29, 2014 at 1:44pm

आदरणीय गिरिराज भंडारी  जी रचना पर आपके स्नेह का हार्दिक आभार 

Comment by Sushil Sarna on June 29, 2014 at 1:44pm

डॉ आशुतोष मिश्रा जी रचना पर आपके स्नेह का हार्दिक आभार 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on June 29, 2014 at 10:47am

आदरणीय  सुशील भाई , सुन्दर श्रावनी शृंगार गीत रचना के लिये बधाई ॥

Comment by Dr Ashutosh Mishra on June 28, 2014 at 1:37pm

सावन का था महीना 
मदहोश थी ...हसीना 
गालों पे .लग रही थी 
हर बूँद ..इक नगीना....क्या बात है 

मादकता में डुबोने बाली इस रचना के लिए तहे दिल बधाई सादर 

Comment by Sushil Sarna on June 27, 2014 at 2:35pm

आदरणीय लक्ष्मण धामी जी  रचना पर आपकी स्नेहिल अभिव्यक्ति का हार्दिक आभार  

Comment by Sushil Sarna on June 27, 2014 at 2:34pm

आदरणीया सावित्री राठौड़  जी रचना पर आपकी स्नेहिल अभिव्यक्ति का हार्दिक आभार  

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। सुन्दर समसामयिक ग़ज़ल हुई है। बहुत बहुत हार्दिक बधाई।"
2 hours ago
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

ग़ज़ल

2122    2122    2122 जितना कल था उतना ही डर  आज भी हैहमसफ़र   सच  मेरा  कातर   आज  भी है  खूब पढ़कर …See More
19 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil's blog post क्यों दूर हो गए तुम , हमको सजा दिला के
"आ भाई सुनील जी, अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है हार्दिक बधाई।"
Nov 14
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

नगर प्रेम का हो वतन सोचते थे-लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

१२२/१२२/१२२/१२२**बहुत घोल मन में ज़हर धीरे धीरेबनाया  है  तुमने  ये डर धीरे धीरे।।*नगर प्रेम का हो…See More
Nov 13
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on sushil yadav's blog post लापता मैं    हो गया इक गुमशुदा के वास्ते
"आ सुशील जी , अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Nov 10
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post अनसुने अनकहे के बीच
"आ. भाई विजय जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Nov 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post कुंडलिया. . . . झोला
"आ. भाई सुनील जी सुंदर कुंडलियां हुई हैं हार्दिक बधाई।"
Nov 4
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted blog posts
Nov 4
sushil yadav posted blog posts
Oct 26
Sushil posted blog posts
Oct 26
vijay nikore posted a blog post

अनसुने अनकहे के बीच

                        अनसुने अनकहे के बीच.कहे अनसुने-से रहे कुछ जज़्बातउसपर अनकहे एहसासों का…See More
Oct 26
रोहित डोबरियाल "मल्हार" replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"1 लाख मासिक चाहिए ही क्यों भाई, वर्डप्रेस CRM में वेबसाइट को ट्रांसफर कर दिया जाए, तो सालाना खर्च…"
Oct 15

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service