For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कविता : विकास का कचरा और कचरे का विकास

शराब की खाली बोतल के बगल में लेटी है

सरसों के तेल की खाली बोतल

 

दो सौ मिलीलीटर आयतन वाली

शीतल पेय की खाली बोतल के ऊपर लेटी है

पानी की एक लीटर की खाली बोतल

 

दो मिनट में बनने वाले नूडल्स के ढेर सारे खाली पैकेट बिखरे पड़े हैं

उनके बीच बीच में से झाँक रहे हैं सब्जियों और फलों के छिलके

 

डर से काँपते हुए चाकलेट और टाफ़ियों के तुड़े मुड़े रैपर

हवा के झोंके के सहारे भागकर

कचरे से मुक्ति पाने की कोशिश कर रहे हैं

 

सिगरेट और अगरबत्ती के खाली पैकेटों के बीच

जोरदार झगड़ा हो रहा है

दोनों एक दूसरे पर बदबू फैलाने का आरोप लगा रहे हैं

 

यहाँ आकर पता चलता है

कि सरकार की तमाम कोशिशों और कानूनों के बावजूद

धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रही हैं पॉलीथीन की थैलियाँ

 

एक गाय जूठन के साथ साथ पॉलीथीन की थैलियाँ भी खा रही है

 

एक आवारा कुत्ता बकरे की हड्डियाँ चबा रहा है

वो नहीं जानता कि जिसे वो हड्डियों का स्वाद समझ रहा है

वो दर’असल उसके अपने मसूड़े से रिस रहे खून का स्वाद है

 

कुछ मैले-कुचैले नर कंकाल कचरे में अपना जीवन खोज रहे हैं

 

पास से गुज़रने वाली सड़क पर

आम आदमी जल्द से जल्द इस जगह से दूर भाग जाने की कोशिश रहा है

क्योंकि कचरे से आने वाली बदबू उसके बर्दाश्त के बाहर है

 

एक कवि कचरे के बगल में खड़ा होकर उस पर थूकता है

और नाक मुँह सिकोड़ता हुआ आगे निकल जाता है

उस कवि से अगर कोई कह दे

कि उसके थूकने से थोड़ा सा कचरा और बढ़ गया है

तो कवि यकीनन उसका सर फोड़ देगा

 

ये विकास का कचरा है

या कचरे का विकास?

--------------

(मौलिक एवं अप्रकाशित)

Views: 2308

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on April 4, 2014 at 11:34am

बहुत बहुत शुक्रिया Saurabh जी। आपके सुझाव पर मैं अवश्य विचार करूँगा। स्नेह बना रहे


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on March 23, 2014 at 3:18am

आदरणीय धर्मेन्द्रजी, प्रस्तुत कविता जिस संवेदना के साथ प्रारम्भ होती है, अपने अंत तक जाते-जाते करारा व्यंग्य बन कर सफलता के साथ उभरती है. प्रयुक्त हुआ प्रत्येक बिम्ब सटीक और चित्रात्मक है.
यह अवश्य है, कि कविता तनिक कम शाब्दिक होती. ऐसी कविताओं का सान्द्र होना अच्छा होता है.
ऐसा मैं अपनी समझ भर ही कह रहा हूँ. वर्ना, आपकी कविता रोमांचित करती है.
इस प्रस्तुति के लिए धन्यवाद.

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on March 12, 2014 at 8:53pm

शुक्रिया प्राची जी, यहाँ मैंने व्यंग्य नहीं किया है केवल सच को प्रतीकों के माध्यम से व्यक्त किया है 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on March 10, 2014 at 10:29am

सार्थक प्रस्तुति आ० धर्मेन्द्र जी 

बधाई स्वीकारिये 

पर ये कविता है या सिर्फ व्यंग ? 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Monday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Sunday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
Sunday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
Saturday
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
Saturday
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
Saturday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
Saturday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service