For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कुण्डलिया : मैं-तुम-हम // --सौरभ

'मैं-तुम’ के शुभ योग से, 'हम’ का आविर्भाव
यही व्यष्टि विस्तार है, यही व्यष्टि अनुभाव
यही व्यष्टि अनुभाव, ’अपर-पर’ का संचेतक    
’अस्मि ब्रह्म’ उद्घोष, ’अहं’ का धुर उत्प्रेरक
’ध्यान-धारणा’  योग, सतत संतुष्ट रखे ’मैं’
’प्रेय’  क्षुद्र   व्यामोह, ’श्रेय’ निर्वाह  करे ’मैं’

’तुम’ ऊर्जा, ’तुम’ प्राणवत, ’तुम’ ’मैं’ का विस्तार
गहन  भाव  संतृप्त  यह,  मानवता  का सार
मानवता  का  सार, सदा जग ’तुम’ से सधता
’मैं’ कारक का सूच्य, जगत तो ’तुम’ से चलता
बहु-धारक  का  भाव, जिये  ज्यों  खगधारी द्रुम
संज्ञाएँ   प्रच्छन्न,   धारता   हर संभव  ’तुम’

’हम’  अद्भुत  अवधारणा, ’हम’  अद्भुत  संज्ञान
यह  समष्टि  के मूल का  अति उन्नत विज्ञान
अति उन्नत विज्ञान, व्यक्तिवाचक का व्यापन
उच्च  भाव  संपिण्ड, ’अहं’  का  भाव  समापन
उच्च  मनस  का  हेतु, ’भाव-कर्ता’  पर  संयम
स्वार्थ तिरोहित सान्द्र, तभी हो ’मैं-तुम’ का ’हम’

*******


--सौरभ

(मौलिक और अप्रकशित)

Views: 902

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Satyanarayan Singh on January 8, 2014 at 1:00pm

परम आ. सौरभ जी सादर,
परिष्कृत भाषा शैली एवं दार्शनिक दृष्टिकोण के आधार पर सुंदरता से परिभाषित हुए हैं तीनों शब्द. आदरणीय हार्दिक बधाई

Comment by Arun Sri on January 8, 2014 at 12:27pm

"मैं, तुम, हम" के माध्यम से आध्यात्मिकता की व्यावहारिक यात्रा करवा दी आपने ! मानो हरेक पंक्ति किसी महाकाव्य का सार हो ! प्रसंशा में कुछ भी कह् पाना बहुत मुश्किल !

Comment by vijay nikore on January 8, 2014 at 11:42am

आदरणीय सौरभ जी,

 

महावाक्यों के भाव को प्रेषित करती इस रचना के लिए करतल ध्वनि।

 

सादर,

विजय निकोर

 

 

 

Comment by AVINASH S BAGDE on January 7, 2014 at 10:27pm

मानवता  का  सार, सदा जग ’तुम’ से सधता
’मैं’ कारक का सूच्य, जगत तो ’तुम’ से चलता.....आदरणीय सौरभ जी ये सारी  कुंडलियां ही >>>मानवता  का  सार..

'मैं-तुम’ के शुभ योग से, 'हम’ का आविर्भाव...उम्दा भाव ..श्रेष्ठ कुण्डलियाँ /लेखन को साधुवाद 

Comment by अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव on January 7, 2014 at 10:04pm

आदरणीय सौरभ भाई , उच्च स्तरीय आध्यात्मिक  कुण्डलिया की हार्दिक बधाई॥

मैं को तुम से जोड़िये,  रहा न मैं का भाव ॥ 

पल भर में ही हो गया, हम का आविर्भाव॥॥


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on January 7, 2014 at 9:47pm

आदरणीय सौरभ सर आपने बहुत बेहतरीन कुण्डलिया रची है बहुत बहुत बधाई आपको इन कामयाब रचनाओं के लिये

Comment by coontee mukerji on January 7, 2014 at 8:28pm

सौरभ जी आपकी सुंदर रचना हमेशा हमारा मार्गदर्शन करती है....यथा..

हम’  अद्भुत  अवधारणा, ’हम’  अद्भुत  संज्ञान
यह  समष्टि  के मूल का  अति उन्नत विज्ञान
अति उन्नत विज्ञान, व्यक्तिवाचक का व्यापन
उच्च  भाव  संपिण्ड, ’अहं’  का  भाव  समापन
उच्च  मनस  का  हेतु, ’भाव-कर्ता’  पर  संयम
स्वार्थ तिरोहित सान्द्र, तभी हो ’मैं-तुम’ का ’हम.......

सादर

कुंती.

Comment by MAHIMA SHREE on January 7, 2014 at 7:22pm

आदरणीय सौरभ सर . हार्दिक .आभार ..इतनी उच्च कोटि की कुंडलियाँ और कथ्य , शब्द संयोजन  सब जैसे सम्मोहित कर ता हुआ .. मंत्रमुग्ध  प्रस्तुती .कुछ भी कहना जैसे सूरज को दिया दिखाना ...हार्दिक बधाईयाँ ..सादर

Comment by Shyam Narain Verma on January 7, 2014 at 3:35pm
इस प्रस्तुति हेतु बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएँ........

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on January 7, 2014 at 2:22pm

आदरणीय सौरभ भाई  , आध्यात्म दर्शन पर आपकी तीनो  कुन्डलियाँ लाजवाब हैं , मेरे विचार से , मै का तुम होने मे ही कठिनाई बहुत है , तुम से  हम की दूरी फिर सरल हो जाती है  ॥ वाह भाई जे बहुत कठिन विषय को आपने सरलता से छ्न्द बद्ध किया है , आपको  बहुत बहुत बधाइयाँ ॥

मै को तुम कर लीजिये , राह सरल  हो जाय

यही भाव जब सान्ध्र हो, हम खुद ही हो जाय 

 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
yesterday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service