For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल- सारथी || कली बेजार है ||

कली बेजार है, अपनी नजाकत से

बला की खूबसूरत हैं, क़यामत से/१

अकेला हुस्न जो देखा सरे-महफ़िल

तो हम पहलू में जा बैठे शरारत से /२

ज़मीं पर चाँद उतरा है ख़ुशी है ; पर

सितारे ग़मज़दा हैं इस बगावत से /३

बदन सोने सरीखा है , अगर मानो 

जरा सा तिल लगा दूँ मैं, इजाजत से /४

बड़े खामोश रहते हो, वजह क्या है

समंदर दिल में रक्खा है हिफाजत से/५

सुना जो बागबां से आप का किस्सा

गुलिस्तां छोड़ आये हैं शराफ़त से /६

मेरी माँ फिक्रमंदी में, दुआगो है

के रख अल्लाह बेटे को मुहब्बत से /७

.................................................

वज्न: १२२२ १२२२ १२२२ 

सर्वथा मौलिक व अप्रकाशित 

 

Views: 862

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Saarthi Baidyanath on November 29, 2013 at 10:48am

 आदरणीया annapurna bajpai जी और श्री  डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव जी , तहे-दिल से शुक्रिया आपका ! स्नेह देते रहिएगा ..आपका प्यार , आपका मार्गदर्शन नितांत आवश्यक है मेरे लिए ! सादर नमन सहित :)

Comment by Saarthi Baidyanath on November 29, 2013 at 10:42am

आदरणीय  गिरिराज भंडारी जी , बहुत बहुत धन्यवाद आपका ! महती कृपा आपकी जो इन मूल बिन्दुओं की तरफ ध्यान दिलाते हैं ! ऋणी रहूँगा ! कुछ गिने चुने सज्जनों का हमेशा ही इस मंच से विशेष आशीष मिलता है ..जो ग़ज़ल परिष्करण में , मेरे ज्ञान वृद्धि में सहायक होता है ! आपके सुझाव के पश्चात् निश्चित ही ग़ज़ल कहने लायक हो जाएगी ! मान्यवर, कोटिशः सहृदय आभार ! :)


Comment by Saarthi Baidyanath on November 29, 2013 at 10:34am

आदरणीय  Shyam Narain Verma जी , शुक्रगुजार हूँ आपकी इनायतों का ..! मेहरबानी आपकी ! सादर नमन सहित :)

Comment by vandana on November 29, 2013 at 7:43am

बड़े खामोश रहते हो वजह क्या है

समंदर दिल में रक्खा है हिफाजत से/५

सुना जो बागबां से आप का किस्सा

गुलिस्तां छोड़ आये हैं शराफ़त से 

बहुत बढ़िया आदरणीय ...बहुत बहुत बधाई 

Comment by Nilesh Shevgaonkar on November 29, 2013 at 6:53am

बहुत बहुत ख़ूब ग़ज़ल कही है आप ने ...

बड़े खामोश रहते हो वजह क्या है

समंदर दिल में रक्खा है हिफाजत से.... क्या कहनें बाई इस शेर के ....
.
बदन "सोना" की जगह "सोने" होता तो व्याकरण सम्मत होता .... आदरणीय गिरिराज जी की सलाह भी गौर तलब है ...
मक्ते में "सलामत से" ठीक नहीं है .... सलामत पर ही मिसरा पूर्ण हो रहा है .. आप शब्दों के जादूगर है ..ये छोटी मोटी फाइन ट्यूनिंग,आसानी से कर सकतें है .... बहुत बहुत बधाई    

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on November 28, 2013 at 8:34pm

सारथी जी

क्या  खूब अशआर है

आपको माँ की दुआए मयस्सर हो

मगर गिरिराज जी की बात पर भी ध्यान दे i

शत-शत शुभ कामनाये  i

Comment by annapurna bajpai on November 28, 2013 at 7:37pm

सुंदर गजल के लिए हार्दिक बधाई आ0 सारथी जी । 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on November 28, 2013 at 5:17pm

आदरणीय वैद्यनाथ भाई , !!! ग़ज़ल खूब सूरत कही है , आपको बहुत बहुत बधाई !!!!!

दो शेरों मे शब्दों मे गलती लग रही है ---कली बेजार है, उनकी नजाकत से ---- यहाँ , उनकी बहुवचन लग रहा है , जबकी कली एक वचन मे है --- अपनी शब्द के विषय मे सोच कर देखियेगा , शायद सही लगे आपको

2 --जरा सा तील लगा दूँ मैं, इजाजत से  --- तील को तिल कर लीजियेगा - मिसरा बे बह्र हो रहा है !!!!

Comment by Shyam Narain Verma on November 28, 2013 at 1:00pm
बहुत सुन्दर...बधाई स्वीकार करें ………………

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Monday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Monday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Monday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
Monday
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27
आशीष यादव added a discussion to the group भोजपुरी साहित्य
Thumbnail

कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी)

काहें सावन में देला अइसे शॉक पिया कइके हमके ब्लाॅक पिया ना …….. मनवा तोहके पुकारे नैना फोनवा…See More
Jul 26
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

हरिगीतिका छंद

  हरि नाम लो हरि नाम लो हरि, नाम लो  हरि नाम लो।यह नाम  ही  है  सत्य  मानव,  भोर लो नित शाम…See More
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर,  चौपाइयों की इस प्रस्तुति पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हृदय से…"
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत चौपाइयों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार. जी !…"
Jul 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service