For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मेघ भी है, आस भी है और आकुल प्यास भी है,

पर बुझा दे जो हृदय की  आग वह पानी कहाँ है ?

 

स्वाति जल की  कामना में, 'पी कहाँ?' का मंत्र पढ़कर 

बादलो  को जो रुला दे, मीत !  वह मानी कहाँ है ?

 

क्षत-विक्षत  है  उर धरा का, रस रसातल में समाया,

सत्व सारा जो लुटा दे,  अभ्र वह  दानी कहाँ है ?

 

पार नभ के लोक में, जो बादलो पर राज करता,

छल-पराक्रम का धनी वह इंद्र अभिमानी कहाँ है ?

 

मौन  पादप, वृक्ष नीरव, वायु चंचल,  प्राण व्याकुल

इन्द्रधनुषी इस रसा का रंग वह धानी कहाँ है ? 

 

सृष्टि  भीगे, रूप सरसे, जिस सुहृद से नेह बरसे,  

उस पिघलते मेह जैसे वीर का सानी कहाँ है ?  

 

कुछ  सरस है,  कुछ विरस भी, तृप्त कोई, दृप्त कोई 

नियति जल कि थाह लेता जीव अज्ञानी कहाँ है  ?

 

 

(मौलिक व अप्रकाशित )

Views: 1042

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव on November 18, 2013 at 3:31pm

गोपाल भाई इतनी खूबसूरत भावपूर्ण कविता की हार्दिक बधाई ॥


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on November 18, 2013 at 11:47am

बहुत सुन्दर भाव प्रवण कविता 

हार्दिक बधाई डॉ० गोपाल नारायण श्रीवास्तव जी 

Comment by Neeraj Nishchal on November 14, 2013 at 7:29pm

कुछ सरस है, कुछ विरस भी, तृप्त कोई, दृप्त कोई

नियति जल कि थाह लेता जीव अज्ञानी कहाँ है ?

ऐसी कविता तो वही लिखता है जो ऋषि भी हो और कवि भी हो
बहुत ही खूबसूरत बहुत ही सुन्दर ।

Comment by Sushil.Joshi on November 14, 2013 at 5:08am

बेहद खूबसूरत एवं ह्रदय को अंदर तक भेदती इस सुंदर प्रस्तुति हेतु बहुत बहुत बधाई आ0 गोपाल जी....

Comment by बृजेश नीरज on November 13, 2013 at 11:54pm

बहुत सुन्दर, मन्त्र मुग्ध करती रचना! आपको हार्दिक बधाई!

इसे आपने कविता क्यों कहा, गीत या ग़ज़ल क्यों नहीं, ये समझ नहीं आया!

Comment by Meena Pathak on November 13, 2013 at 5:13pm

बहुत सुन्दर, बधाई | सादर 

Comment by अरुन 'अनन्त' on November 13, 2013 at 5:01pm

वाह वाह वाह आदरणीय हृदयस्पर्शी रचना शिल्प, कथ्य, प्रवाह देखते ही बनता है पढ़कर मन मुग्ध हो गया ह्रदय आनंदित हो उठा बहुत बहुत बधाई स्वीकारें.

Comment by Dr Ashutosh Mishra on November 13, 2013 at 12:25pm

आदरणीय गोपाल जी ...आपकी यह रचना पाठक को अपने साथ बहाने में सक्षम है ..पहली से अंतिम पंक्ति तक आनंदित करने वाले रचना ...आदरणीय सौरभ सर के बिचारो में भी मैं सहमत हूँ..सादर बधाई के साथ 

Comment by vijay nikore on November 13, 2013 at 4:50am

भावभीनी रचना। इस उत्कृष्ट कविता के लिए सराहना और बधाई, आदरणीय गोपल नारायन जी।

 

सादर,

विजय निकोर


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 12, 2013 at 10:31pm

प्रस्तुति को गीत कहूँ कि ग़ज़ल कहूँ ! .. बस मुग्ध हूँ.


प्रस्तुति के प्रवाह में बहता गया, आदरणीय. गीत के भाव में देखूँ तो हृदय की तृषा को संतृप्तकारी बहाव रससिक्त करता है. हृदय की आकुलता को जितने आयाम मिले हैं, वे सभी सर्वसमाही हैं.

इन्द्र के प्रति ललकार यों चकित कर गया. किन्तु, इस बंद की आवश्यकता नहीं बन पारही है मेरी समझ में. ऐसा लगा मुझे.

मौन पादप, वृक्ष नीरव, वायु चंचल, प्राण व्याकुल
इन्द्रधनुषी इस रसा का रंग वह धानी कहाँ है ? ...  .... वाह वाह ! संभाव्य का सुन्दर चित्रण हुआ है !

अन्यान्य बंद प्रभावशाली तो हैं ही, विधा से समर्थ और कारण से सार्थक भी हैं.
 
अब, यदि ग़ज़ल के लिहाज से देखूँ तो ग़ैर मतला की ग़ज़ल चौंक जाने कारण नहीं हुआ करती. बस आखिरी शेर के सानी में नियति शब्द को बाँधने में दिक्कत हो रही है. मैं चाह कर भी नियत  शब्द को २ १ में नहीं बाँध पाऊँगा. इसे १ २ का वज़्न ही मिलेगा.

इस सुन्दर रचना के लिए हृदय से बधाई स्वीकारें आदरणीय.
सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Tuesday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Tuesday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service