For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सिर्फ कानों सुना नहीं जाता

2 1 2 2   1 2 1 2   2 2

सिर्फ कानों सुना नहीं जाता
लब से सब कुछ कहा नहीं जाता

दर्द कि इन्तहां हुई यारों
मुझसे अब यूँ सहा नहीं जाता

देश का हाल जो हुआ है अब
चुप तो मुझसे रहा नहीं जाता

चुन के मारो सभी  दरिन्दों को
माफ इनको किया नहीं जाता

वो खता बार- बार करता है
फिर सज़ा क्यूँ दिया नहीं जाता

है भला क्या तेरी परेशानी
बावफ़ा जो हुआ नहीं जाता

कैसे वादा निभाऊ जीने का
तेरे बिन अब जिया नहीं जाता

संजू शब्दिता मौलिक व अप्रकाशित

Views: 784

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on October 1, 2013 at 8:39pm

वाह वाह भइ वाह !!  अच्छी ग़ज़ल हुई है.

यों, मतला में तो यों इता दोष है. चूँकि, ग़ज़ल लिखने की आपकी यह प्रारम्भिक अवस्था है, सो अभी तो वाह-वाह .. लेकिन आगे से ठीक हो लीजिये.... :-))))

दर्द कि इन्तहां हुई यारों .. यहाँ यारो होगा, नकि यारों.. आपने यार-अपनों को सम्बोधित किया है न ! फिर?

दो-एक शेर तो वाकई बहुत ऊँचे हुए हैं.
दिली दाद कुबूल कीजिये.

Comment by sanju shabdita on September 30, 2013 at 5:13pm

veenas ji mai abhibhoot hu aapke anumodan ne to mano mere ghazal me pankh bandh kar hawa me uda diya ho..

aur mai use pakad nahi pa rahi...

                                hausala aafjaie ke liye bahut-bahut shukriya 

                                                        sadar

Comment by sanju shabdita on September 30, 2013 at 5:07pm

aap sabhi sudhijanon ka hridaytal se bahut-bahut aabhar

Comment by vijay nikore on September 30, 2013 at 4:55am

गज़ल में सभी खयाल बहुत अच्छे लगे।

आपको बधाई, आदरणीया संजु जी।

 

सादर,

विजय निकोर

Comment by Neeraj Neer on September 28, 2013 at 8:49am

बहुत खूब 

कैसे वादा निभाऊ जीने का 

तेरे बिन अब जिया नहीं जाता 

अच्छी ग़ज़ल कही है .. बधाई ..

Comment by annapurna bajpai on September 28, 2013 at 12:15am

देश का हाल जो हुआ है अब
चुप तो मुझसे रहा नहीं जाता 

चुन के मारो सभी  दरिन्दों को 
माफ इनको किया नहीं जाता 

वो खता बार- बार करता है 
फिर सज़ा क्यूँ दिया नहीं जाता ................ बढ़िया शेर , पूरी नज़्म ही सौंदर हुई है । बधाई आपको । 

Comment by sanju shabdita on September 27, 2013 at 8:58pm

adarneeya admin ji namaskar... aapse nivedan hai ki es ghazal se ''wo saza bar- bar karta hai ''wala sher hata dijiye aapki kripa hogi.  sadar

Comment by वीनस केसरी on September 27, 2013 at 8:49pm

है भला क्या तेरी परेशानी
बावफ़ा जो हुआ नहीं जाता

इस एक शेर में प्यार, मनुहार, झिडकी, प्रश्न, गुस्सा, आक्रोश, निराशा, हताशा, उलझन के साथ और न जाने कितने ही रंगों को महसूस किया जा सकता है
शेर जब इतना सादा ज़बान हो, मानवीय संवेदनाओं के सभी रंगों को समेटे हुए भी पानी के जैसा रंगहीन हो तो पाठक और श्रोता अदायगी पर झूम झूम जाते हैं .... मैं भी झूम रहा हूँ
इस एक शेर ने मुकम्मल ग़ज़ल को संभाल लिया है
बधाई

मतला में इता दोष है जिससे बचना जरूरी है ... 
शुभकामनाएं

Comment by ram shiromani pathak on September 27, 2013 at 5:02pm

सुन्दर ग़ज़ल //हार्दिक बधाई आदरणीया संजू जी !!

Comment by Abhinav Arun on September 27, 2013 at 4:31pm

देश का हाल जो हुआ है अब
चुप तो मुझसे रहा नहीं जाता

चुन के मारो सभी  दरिन्दों को
माफ इनको किया नहीं जाता

वो खता बार- बार करता है
फिर सज़ा क्यूँ दिया नहीं जाता

                             .... सुन्दर सशक्त तेवर की ग़ज़ल हार्दिक बधाई संजू जी !!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
23 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
yesterday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
yesterday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service